ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार को मारने की फिराक में बीजेपी नेता’: कांग्रेस

UB India News by UB India News
May 7, 2023
in खास खबर, विपक्ष
0
मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार को मारने की फिराक में बीजेपी नेता’: कांग्रेस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘बीजेपी नेता, मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार को मारने की फिराक में हैं, चित्तपुर के एक नेता (जो पीएम मोदी के भी चहेते हैं) ने मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार को मारने का बयान दिया है। बीजेपी अब मल्लिकार्जुन खड़गे को मारने के लिए दयनीय योजना बना रही है।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘पीएम मोदी और बसवराज बोम्मई के चहीते और चित्तपुर के उम्मीदवार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार को जान से मारने की साजिश कर रहे हैं। भाजपा की खून की हवस अगर मल्लिकार्जुन खड़गे और सिद्धारमैया के खून से ही मिटती है तो कर दें कत्ल लेकिन हम नहीं रुकने वाले हैं।’

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

#WATCH भाजपा नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार को मारने की फिराक में हैं, चित्तपुर के एक नेता (जो पीएम मोदी के भी चहेते हैं) ने मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार को मारने का बयान दिया है। भाजपा अब मल्लिकार्जुन खड़गे को मारने के लिए दयनीय योजना बना रही है: कांग्रेस नेता… pic.twitter.com/WMhG319Nyq

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2023

इससे पहले खड़गे उस वक्त चर्चा में आ गए थे, जब कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार करते हुए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दे दिया था। खड़गे ने कालाबुरागी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी की तुलना एक ‘जहरीले सांप’ से की थी और कहा था कि जो भी जहर को चखेगा उसकी मौत हो जाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष की इस टिप्पणी पर जोरदार पलटवार किया था और कहा था कि जहर खरगे के मन में है और उनका यह बयान उनकी हताशा दिखा रहा है।

खड़गे ने दिया था ये बयान

खड़गे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, ‘प्रधानमंत्री मोदी ‘जहरीले सांप’ की तरह हैं, आप सोचेंगे कि यह जहर है या नहीं। यदि आप इसे चखेंगे, तो आपकी मौत हो जाएगी…।’ बयान पर विवाद बढ़ते ही खड़गे ने इस पर सफाई भी दे डाली। उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ इतना कहा कि BJP एक जहरीले सांप की तरह है, अगर आपने उसे छुआ तो आप मर जाएंगे। खड़गे ने कहा, ‘मैंने उनके (पीएम मोदी) बारे में कुछ नहीं कहा। मैंने पहले भी कहा है कि मैं किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करता हूं।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स-3 के ताजपोशी समारोह आज , लगभग 100 राष्ट्राध्यक्ष, राजपरिवार समेत कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स-3 के ताजपोशी समारोह आज , लगभग 100 राष्ट्राध्यक्ष, राजपरिवार समेत कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद

कर्नाटक चुनाव : पीएम मोदी का 26KM के मेगा रोड शो बेंगलुरु हुआ भगवामय , मेगा रोड शो में 10 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी

कर्नाटक चुनाव : पीएम मोदी का 26KM के मेगा रोड शो बेंगलुरु हुआ भगवामय , मेगा रोड शो में 10 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend