ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कर्नाटक चुनाव : पीएम मोदी का 26KM के मेगा रोड शो बेंगलुरु हुआ भगवामय , मेगा रोड शो में 10 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी

UB India News by UB India News
May 7, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
कर्नाटक चुनाव : पीएम मोदी का 26KM के मेगा रोड शो बेंगलुरु हुआ भगवामय , मेगा रोड शो में 10 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पीएम मोदी का 26 किलोमीटर लंबा रोड शो अब समाप्त हो गया है. ये मेगा रोड शो 10 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी के साथ 18 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा. रोड शो के दौरान सड़कों पर लोगों का जोश उमड़ता दिख रहा था. लोगों की भारी भीड़ पीएम मोदी पर फूलों की बारिश कर रही थी. लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे. बेंगलुरु में पीएम मोदी के रोड शो में 26 किलोमीटर लंबी सड़कों के किनारे शहर के निवासियों और उनके परिवार खड़े थे, जो पीएम मोदी की एक झलक पाना चाहते थे.

Here’s a glimpse of the fervour in Bengaluru. pic.twitter.com/nBYdzf6hk0

— Narendra Modi (@narendramodi) May 6, 2023

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी के मेगा रोड शो में शामिल होने वाले लोगों ने बहुत जोश के साथ मीडिया के सामने अपनी बातों को रखा. एक महिला ने कहा कि भाजपा ने गरीबों को सम्मान के साथ जीवन जीने में सक्षम बनाया है. वहीं एक बुजुर्ग शख्स ने कहा कि ‘1947 में जन्में होने के नाते मैं भरोसे के साथ कह सकता हूं कि नरेंद्र मोदी भारत की आजादी के बाद से सबसे मेहनती प्रधान मंत्री हैं.’ इस मेगा रोड शो में युवा से लेकर बूढ़े तक, सभी में बहुत उत्साह देखा जा रहा है.

It is clear Bengaluru wants BJP. This city believes that our Party will continue delivering on good governance and development. pic.twitter.com/j9nfuiU2Sj

— Narendra Modi (@narendramodi) May 6, 2023

PM मोदी के बेंगलुरु के मेगा रोड शो में आज जमकर ‘बजरंगबली’ के नारे लगे. पीएम मोदी ने शनिवार सुबह बेंगलुरु में अपने 26 किलोमीटर लंबे मेगा रोड शो की शुरुआत ‘बजरंगबली की जय’ और ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे नारों के साथ की. पीएम के रोड शो के पूरे रास्ते को फूलों से सजाया गया है. लोगों की भीड़ भी बजरंग बली के नारे लगा रही है.

If only words could describe what I just saw in Bengaluru!

I bow to the people of this vibrant city for showering me with affection that I will cherish for my entire life.

Here are some glimpses. pic.twitter.com/iMTpzeLLPP

— Narendra Modi (@narendramodi) May 6, 2023

कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से पीएम मोदी के रोड शो की इजाजत नहीं देने की अपील की थी। हालांकि, आयोग ने हरी झंडी दे दी है। सत्तारूढ़ भाजपा पीएम मोदी की यात्रा के साथ सत्ता विरोधी लहर से उबरने की उम्मीद कर रही है। कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध के प्रस्ताव ने भी कर्नाटक में चुनाव प्रचार के अंत में भाजपा को समर्थन हासिल करने में मदद की है।

कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में रोड शो किया। इस दौरान रोड की दोनों तरफ उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने प्रधानमंत्री पर फूल भी बरसाए। शनिवार को आलम यह रहा कि सैकड़ों टन फूलों की बिक्री हुई। बाजार से सुबह तक सारे फूल खत्म हो चुके थे। लोग बोरों, झोलों और पॉली बैगों में फूल लेकर सड़कों के किनारे पहुंचे थे और मोदी पर फूलों की बारिश की।

ट्रैफिक डायवर्जन

ट्रैफिक डायवर्जन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नंजनगुड की यात्रा के कारण रविवार को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग -766 पर वाहनों की आवाजाही को बदलने का आदेश जारी किया है। पुलिस अधीक्षक, मैसूरु के कार्यालय से एक विज्ञप्ति में सड़क उपयोगकर्ताओं से उनके सहयोग के लिए और निर्दिष्ट मार्गों पर यात्रा करने का अनुरोध किया गया है। मोदी की जनसभा रविवार को नंजनगुड तालुक के येलाचागेरे बोर गांव में होगी। बाद में मोदी श्री श्रीकांतेश्वर मंदिर जाएंगे और फिर सड़क मार्ग से मंदाकल्ली स्थित मैसूर हवाईअड्डे जाएंगे।

2 दिनों में 36 किलोमीटर करेंगे रोडशो

2-36-

प्रधानमंत्री का रोड शो 26 किलोमीटर लंबा रोड शो है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इससे पहले छह मई को 10 किलोमीटर का रोड शो और सात मई को 26 किलोमीटर का रोड़ शो कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। अब इसमें परिवर्तन किया गया है। अब छह मई को दक्षिणी बेंगलुरु के सोमेश्वर भवन आरबीआई ग्राउंड से मल्लेश्वरम के सांके टैंक के बीच 26 किमी लंबा रोड़ शो हो रहा है। यह सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगा। वहीं, रविवार को सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक 10 किलोमीटर छोटा रोड शो होगा।

जानिए, क्या रहेगा पीएम मोदी का डे प्लान

  • ब्रिगेड रोड के युद्ध स्मारक पर समाप्त होगा
  • सुबह 10 बजे से 1:30 बजे तक रोड शो
  • 26 किलोमीटर का रोड शो होने की उम्मीद
  • 28 में से 19 विधानसभा क्षेत्रों को किया जाएगा कवर
  • दोपहर 3 बजे बादामी में जनसभा
  • शाम 5 बजे हावेरी में भी होगी जनसभा

साढ़े तीन घंटे का रोड शो होगा खास

बेंगलुरु में आज होने वाला पीएम मोदी का रोड शो न्यू थिप्पसंद्रा में केम्पे गौड़ा प्रतिमा से शुरू हो गया है। कुल 26 किलोमीटर की दूरी कवर करते हुए ये रोड शो ब्रिगेड रोड के युद्ध स्मारक पर जा खत्म होगा। खास बात ये है कि भारतीय जनता पार्टी ने इसका नाम “नम्मा बेंगलुरु, नम्मा हेम,” (हमारा बेंगलुरु, हमारा गौरव) रखा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
खत्म हुआ ‘ऑपरेशन कावेरी’! सेना की 17 उड़ानें, नौसेना के 5 जहाज, वापस लाए गए 3862 भारतीय

खत्म हुआ 'ऑपरेशन कावेरी'! सेना की 17 उड़ानें, नौसेना के 5 जहाज, वापस लाए गए 3862 भारतीय

बिहार: जातीय गणना पर हाईकोर्ट ने तत्काल लगाई रोक

9 मई को पटना हाईकोर्ट में जाति आधारित गणना पर सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend