ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के मजदूरों पर गोवा के मुख्यमंत्री का विवादित बयान , बिहार में छिड़ा सियासी संग्राम

UB India News by UB India News
May 4, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार के मजदूरों पर गोवा के मुख्यमंत्री का विवादित बयान , बिहार में छिड़ा सियासी संग्राम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गोवा के मुख्यमंत्री प्रशांत सावंत ने बिहार के मजदूरों को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि गोवा में 90 % अपराध बिहार के प्रवासी मजदूर ही करते है. उनके इस बयान के बाद बवाल होना शुरू गया है. बीजेपी पर जमकर निशाना साधा जा रहा है. JDU ने उनके इस बयान के लिए उन्हें माफी मांगने के लिए कहा है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब बिहारियों के लिए ऐसा कुछ कहा गया हो. इससे पहले भी कई बार ऐसे बयान दिए गए हैं, लेकिन इस बयान के बाद बिहार में सियासत गर्मा गई है.

देश से मांगनी होगी माफी  

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

जेडीयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि ऐसे लोगों को तुरंत अपना बयान वापस लेना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए. इस तरीके का बयान देने वालों को समझना चाहिए कि गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों का विकास अगर हो रहा है तो बिहार के लोगों के कारण ही हो रहा है. बिहार के लोगों ने हमेशा से राष्ट्र के निर्माण में सहयोग किया है.

नीरज कुमार ने बीजेपी को बनाया निशाना 

जेडीयू के प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि प्रमोद सावंत जी गोवा आप की जागीर नहीं है. बिहार के लोग अपराधी नहीं है. आप भाषाई अपराधी हैं, हिंदुओं को आप नीचा दिखा रहे हैं, उनकी बेइज्जती कर रहे हैं अपराधी बिहारी नहीं अपराधी आप हैं. उन्होंने कहा कि गोवा में ज्यादातर जो मजदूर काम करते हैं. वो हिंदू धर्म से आते हैं. बीजेपी वाले फर्जी हिंदू हैं जो खुद को हिंदू बताते हैं और हिंदुओं को ही अपमानित करते हैं. एनसीआरबी का आंकड़ा देखिए अपराध किन राज्य में ज्यादा है और वहां अपराध किन लोगों ने किया है. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग मेहनती होते हैं. वह बोझ उठाते हैं दूसरों के लिए वह बोझ नहीं बनते हैं.

आरजेडी विधायक ने कही बड़ी बात 

वहीं, आरजेडी विधायक अख्तरुल इस्लाम ने कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए और ऐसा बयान देने के लिए गोवा के मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना चाहिए. देश के अंदर बिहार के लोगों के प्रति दुर्भावना फैलाने की कोशिश हो रही है.  बिहार के लोगों को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है. जहां मन हो वहां जाकर कोई भी देश मे काम कर सकता है. जहां तक नौकरी दिए जाने की बात है तो केंद्र में बीजेपी की 9 साल से सरकार है. जिम्मेदारीउनकी थी कि जो वादा किया था उस आधार पर सभी को नौकरी देतें. बिहार सरकार के पास सीमित संसाधन हैं और बिहार के लोगों को उस संसाधन से ज्यादा से ज्यादा नौकरी दी जा रही है.

जानिए क्या है पूरा मामला 

आपको बता दें कि गोवा के पणजी में 1 मई को मजदूर दिवस के दिन एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. इस कार्यक्रम के दौरान ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बिहार के प्रवासी मजदूरों को लेकर अजीबो गरीब बयान दिया है. उन्होंने कहा कि गोवा में जितना भी अपराध होता हैं वो बिहार के प्रवासी मजदूर ही करते हैं और अपराध करने के बाद वो अपने राज्य वापस लौट जाते हैं. ऐसे में उनके ऊपर कार्रवाई करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि अगर गोवा के अपराध के अनुपात को देखा जाए तो अधिकतम 90 फीसदी अपराध प्रवासी मजदूरों ने किए हैं. फिर चाहे वे बिहार, उत्तर प्रदेश या अन्य इलाकों से हों.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ का बड़ा फैसला ,सुप्रीम कोर्ट को शादी रद्द करने का अधिकार

अलगाव में सहूलियत...........

कर्नाटक चुनाव के लिए बेंगलुरु में बीजेपी का संकल्प पत्र जारी , यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का किया वादा

कर्नाटक चुनाव: वादों की झड़़ी...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend