ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लुधियाना गैस लीक: गया के 5 लोगों की मौत, CM नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

UB India News by UB India News
May 2, 2023
in खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
लुधियाना गैस लीक: गया के 5 लोगों की मौत, CM नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब प्रांत के लुधियाना के ग्यासपुरा में जहरीली गैस लीक होने से बिहार के गया जिले के पांच लोगों की भी मौत हुई है. मृतक सभी एक ही परिवार के हैं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया है और मौतों पर दुख जताया है. सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, पंजाब के लुधियाना के ग्यासपुरा में जहरीली गैस लीक से हुई मौत की घटना अत्यंत दुःखद. घटना में बिहार के गया जिले के रहने वाले एक ही परिवार के 5 लोगों की मृत्यु हुई है. बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रू. अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा. स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को पंजाब सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक लाने की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.’

कैसे लीक हुई थी जहरीली गैस?

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पंजाब के लुधियाना में रविवार को जहरीली गैस लीक होने का मामला सामने आया है. इस जहरीली गैस ने 11 लोगों की जिंदगी निगल ली है. दिमाग में जगह पहुंचने की वजह से 2 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई है. इसको लेकर पंजाब पुलिस के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि आखिर ये जहरीली गैस कैसे लीक हुई है. (Ludhiana Gas Leak Case)

पंजाब पुलिस के एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि लुधियाना जहरीली गैस लीक मामले में आईपीसी की धारा 304 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इसके साथ ही पूरी घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि सीवरेज से ही गैस लीक हुई थी, लेकिन यह गैस किसी केमिकल के चलते पैदा हुई है. हम इसकी जांच कर रहे हैं. (Ludhiana Gas Leak Case)

उन्होंने आगे बताया कि यह केमिकल कहां से आया, किसने डाला, क्या यह इंडस्ट्रियल केमिकल है या कुछ और, अभी इसकी जांच की जा रही है. मेनहोल में जहरीली गैस को समाप्त करने के लिए वहां केमिकल डाला जा रहा है. जब तक गैस का प्रभाव खत्म नहीं हो जाता है तब तक इस इलाके को कॉर्डन ऑफ रखा जाएगा. (Ludhiana Gas Leak Case)

लुधियाना में हुए गैस रिसाव पर उपायुक्त सुरभि मलिक का कहना है कि जहरीली गैस मामले में अभी तक 11 लोगों की मौतों की पुष्टि हुई है. संभावना जताई जा रही है कि कुछ गैस का दूषितकरण हुआ है. यह काफी संभावना है कि मेनहोल में मीथेन के साथ कुछ रासायनिक प्रतिक्रिया हो सकती है. इस मामले की जांच की जा रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ का बड़ा फैसला ,सुप्रीम कोर्ट को शादी रद्द करने का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ का बड़ा फैसला ,सुप्रीम कोर्ट को शादी रद्द करने का अधिकार

आनंद मोहन की रिहाई पर 8 मई को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जी. कृष्णैया की पत्नी ने दी थी याचिका

आनंद मोहन की रिहाई पर 8 मई को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जी. कृष्णैया की पत्नी ने दी थी याचिका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend