ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश भर में हंगामा बरपा…….

UB India News by UB India News
April 29, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार, संपादकीय
0
देश भर में हंगामा बरपा…….

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व सांसद और बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन की 15 साल बाद जेल से रिहाई पर न केवल बिहार बल्कि देश भर में हंगामा बरपा है। गोपालगंज के जिलाधिकारी ड़ी. कृष्णैया की हत्या में पहले फांसी फिर उम्रकैद की सजा काट रहे आनंद मोहन को बिहार सरकार ने जेल मैनुअल में बदलाव कर रिहा किया है। सरकार ने सरकारी कर्मचारी की हत्या करने वाली धारा हटा दी‚ जिससे मोहन की रिहाई संभव हो सकी है। सरकार लाख दलील दे कि किसी भी शख्स की रिहाई जेल में उसके आचरण और अनुशासन के आधार पर तय होता है‚ मगर आनंद मोहन की छवि राज्य में कैसी रही है यह तथ्य जगजाहिर है। यही वजह है कि राज्य में इस मसले पर राजनीति भी जमकर हो रही है। सबसे पहले बसपा प्रमुख मायावती ने राज्य सरकार के फैसले पर तीखी आपत्ति जताई और इसे दलितों के साथ अन्याय बताया। उसके बाद भाजपा की प्रतिक्रिया आई‚ मगर यहां भी विचारों में अलगाव दिखा। भाजपा के एक सांसद ने जहां आनंद मोहन की रिहाई को गलत बताया वहीं एक अन्य सांसद ने बाहुबली नेता को ‘बेचारा’ की संज्ञा दे ड़ाली। बहरहाल‚ आनंद मोहन जिस राजपूत जाति से आते हैं‚ उसकी पूरे राज्य में तो नहीं मगर वैशाली‚ रोहतास‚ भोजपुर और आसपास के चार–पांच जिलों में अच्छा खासा प्रभाव है। इस फैसले से भले राजपूत वोट नीतीश कुमार के गठबंधन को मिलने की आस बढ़ गई हो‚ मगर यह महागठबंधन के लिए ‘एक हाथ ले‚ दूसरे हाथ दे’ जैसा है। चूंकि राज्य की सियासत में जाति का आधार काफी गहरा है और कृष्णैया दलित जाति के थे‚ लिहाजा जद (यू) गठबंधन को दलित वोट का नुकसान होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। देखना है‚ इस नुकसान की भरपाई नीतीश और उनका गठबंधन कैसे करेगीॽ दूसरा यह कि कृष्णैया के परिवारवालों ने जिस तरह सर्वोच्च अदालत जाने की बात कही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मदद मांगी है‚ उसपर भी नजर रखनी होगी। उधर‚ आईएएस एसोसिएशन ने भी पूरे प्रकरण में नाराजगी जताई है और उच्च अदालत में अपील की बात कही है‚ वह भी विचारणीय प्रश्न है। फिलहाल तो आनंद मोहन बाहर आ चुके हैं और अपनी रिहाई का जश्न मना रहे हैं। सियासी गुणा–गणित भी जोरों पर है‚ सो निश्चित तौर पर बिहार की राजनीति एक बार फिर नये करवट लेती दिख रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

Next Post
भारत अब रक्षा क्षेत्र में निर्यातक की बड़ी भूमिका में……….

भारत अब रक्षा क्षेत्र में निर्यातक की बड़ी भूमिका में..........

लालू यादव के दिल में क्या चल रहा?

लालू यादव के दिल में क्या चल रहा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend