ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी की बढ़ी मुश्किलें, पूछताछ के बाद ED ने एक और मामला किया दर्ज

UB India News by UB India News
April 12, 2023
in राजद
0
आप बीजेपी के साथ रहेंगे, तो राजा हरीश चंद्र कहलाएंगे : तेजस्वी यादव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लालू यादव के परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ते ही जा रही है. कभी मीसा भारती तो कभी तेजस्वी यादव से पूछताछ चल रही है. जहां तेजस्वी यादव से ईडी ने कल घंटों पूछताछ की थी. वहीं, अब उनकी मुश्किलें और बढ़ने वाली है. ईडी ने उन पर अब एक दूसरा मामला दर्ज किया है. उनके उपर धन-शोधन निवारण अधिनियम पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. जिसको लेकर अब उनसे पूछताछ होगी. सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर इस मामले को दर्ज किया गया है.

घंटों ED ने की पूछताछ 

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

रेलवे में नौकरी के बदले जमीन देने के मामले में तेजस्वी से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कल पूछताछ की थी. रात करीब 9 बजे तक उनसे ED ने पूछताछ की है और अब उनके खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया गया. जो की धन-शोधन निवारण अधिनियम के तहत दर्ज हुआ है. बताया जा रहा है कि कल रात करीब 9 बजे के बाद तेजस्वी ईडी दफ्तर के बाहर निकले और उसके बाद सीधे अपने पिता लालू यादव के पास चले गए.

नौकरी के बदले भूमि घोटाले के आरोप में 9 घंटे तक दिल्ली में ईडी (ED) की पूछताछ के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) पर जमकर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि चुनाव से पहले डराने की कोशिश है. यह सब 2024 के लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Election) तक चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि हमने कुछ गड़बड़ किया ही नहीं, तो सजा क्या देंगे.

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को नई दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में नौ घंटे की पूछताछ के बाद वापस लौट आए. इससे पहले अपने पिता और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और परिवार के अन्य सदस्यों से जुड़े जमीन के बदले नौकरी घोटाले के मामले में बिहार के डिप्टी सीएम प्रवर्तन निदेशालय की जांच में शामिल हुए. गौरतलब है कि मामले में इस महीने की शुरुआत में एजेंसी की ओर से समन जारी किए जाने के बाद मंगलवार को तेजस्वी यादव सुबह करीब 10:53 बजे दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के मुख्यालय पहुंचे और जांच में शामिल हुए.

बहन मीसा भारती से भी हो चुकी है पूछताछ

इससे पहले उनकी बहन और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती से प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की थी. ईडी ने मार्च में दावा किया था कि दिल्ली, मुंबई, पटना और रांची में 24 स्थानों पर विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान एक करोड़ रुपये की  नकदी, 1,900 डॉलर, 540 ग्राम सोना और 1.5 किलोग्राम सोने के आभूषण और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए थे. तब ईडी ने कहा था कि उन्होंने अपराध की आय के तौर पर लगभग 600 करोड़ रुपये का पता चला था, जो कि 350 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों के रूप में है और 250 करोड़ रुपये के लेन-देन विभिन्न ‘बेनामीदारों’ के माध्यम से किए गए थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर में चुनाव प्रचार अब उस चरण में पहुंच गया है, जहां हर दल ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक अपनी...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

Next Post
नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली का विरोध शुरू…….

नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली का विरोध शुरू.......

नई शिक्षक नियमावली मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणामः उमेश

नई शिक्षक नियमावली मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणामः उमेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend