ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इस साल रिकार्ड़ गेहूं उत्पादन होने जा रहा………

UB India News by UB India News
April 10, 2023
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर
0
इस साल रिकार्ड़ गेहूं उत्पादन होने जा रहा………

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मार्च महीने के अतिम दिनों और अप्रैल महीने की शुरूआत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने जो रंग दिखाए उससे गेहूं की फसल खराब होने और खाद्यान्न उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बन गई थी। सकार ने यह तो माना है कि गेहूं उत्पादन कुछ घट सकता है लेकिन यह कहकर उम्मीद की किरण जगा दी है कि इस साल रिकार्ड़ गेहूं उत्पादन होने जा रहा है। सरकार ने शुक्रवार को साफ किया कि हाल में खराब मौसम के कारण गेहूं के उत्पादन में १० से २० लाख टन तक की कमी आने की आशंका है लेकिन कहा कि रकबा अधिक होने और ज्यादा उपज के कारण कुल उत्पादन चालू वर्ष में रिकॉर्ड़ ११.२२ करोड़़ टन तक पहुंच जाएगा। हालिया दिनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरकार की गेहूं खरीद चल रही है औरलगभग सात लाख टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। यह एक साल पहले की समान अवधि में हुई दो लाख टन की गेहूं खरीद से काफी अधिक है। केंद्र ने आटा चक्कियों से कहा है कि अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सीधे किसानों से खरीद करें। बंपर उत्पादन के कारण हुए गेहूं उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने संबंधी उद्योग की मांग भी खारिज कर दी है। खाद्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के अनुसार पिछले साल सरकार और उद्योग द्वारा व्यक्त किए गए गेहूं उत्पादन के अनुमानों में अंतर था। इस बार गेहूं के रकबे में ३–५ प्रतिशत की वृद्धि हुई है‚और लगभग १०–२० लाख टन उत्पादन का नुकसान हो सकता है। लेकिन बढ़े रकबे से क्षतिपूति होने और इस बार ५०–५५ लाख टन अतिरिक्त उत्पादन होने से चिंता की कोईबात नहीं है। मतलब कि कुल गेहूं उत्पादन फसल वर्ष २०२२–२३ (जुलाई–जून) के लिए निर्धारित रिकॉर्ड़ ११.२२ करोड़़ टन के स्तर पर पहुंच जाएगा। इस स्तर को भी पार कर सकता है। इससे उम्मीद है कि गेहूं उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होने से उपलब्धता पिछले साल की तुलना में बेहतर रहेगी। उम्मीद है कि इस साल सरकारी खरीद बेहतर होगी तथा पीड़ीएस और बाजार के हस्तक्षेप को पूरा करने के लिए स्टॉक की कोई कमी नहीं रहेगी। थोक उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर अनाज की बिक्री के कारण गेहूं और आटा जैसे गेहूं उत्पादों की घरेलू कीमतों में गिरावट आ रही है। घरेलू मोर्चे पर गेहूं का पर्याप्त स्टॉक होना उम्मीद बढ़ाने वाला है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल जरुरी

निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल जरुरी

‘डिस्कवरिंग जीसस’ कौतूहल का विषय….

‘डिस्कवरिंग जीसस' कौतूहल का विषय....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend