ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल जरुरी

UB India News by UB India News
April 10, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, शिक्षा, संपादकीय
0
निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल जरुरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

निजी स्कूलों की मनमानी एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। देश भर चाहे राजधानी दिल्ली हो या आसपास के शहरों से लेकर सुदूर कस्बो तक के प्राइवेट स्कूलों में कॉपी–किताबों और स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भारी दबाव ड़ाला जा रहा है। इस तरह की खबरें रोजाना मीडि़या में जगह पा रही हैं कि या तो स्कूल में मौजूद स्टॉल से सारी चीजें खरीदी जाएं या जिस दुकान का जिक्र स्कूल प्रबंधन करे‚ वहीं से खरीदारी करें। इसे लालच की संज्ञा दी जाए या कुछ और समझ से बाहर की बात है।

दिल्ली और उससे सटे शहरों–नोएड़ा‚ गाजियाबाद‚ गुरुग्राम–में रहने वालों के बीच बातचीत में यह कथन बेहद महत्वपूर्ण है कि यहां के किसी अच्छे निजी स्कूल में बच्चे का दाखिला कराना बेटी ब्याहने से कम सौभाग्य की बात नहीं है। भले यह बात हल्के–फुल्के अंदाज में कही जाती हो‚ मगर यह निजी स्कूलों के प्रति हाई क्लास और मिडि़ल क्लास (अपर और लोअर) के नजरिए की गवाही भी देती है। यह भी कम दिलचस्प नहीं कि जैसे–जैसे सरकारी स्कूलों की ‘सेहत’ गिरती गई वैसे–वैसे प्राइवेट स्कूल ‘मोटे–तगड़े़’ होते चले गए।

RELATED POSTS

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

राजधानी दिल्ली के स्कूलों की बात करें तो यहां १‚७०० से अधिक निजी स्कूल हैं। शिक्षा निदेशालय की तमाम हिदायतों और नियम–कायदों को ठेंगा दिखाते हुए अभिभावकों से निजी स्कूल किसी खास विक्रेता से किताबें और यूनिफार्म खरीदने के लिए बाध्य करते हैं। यह चलन वर्षों से जारी है‚ मगर न तो स्कूलों को सरकार का ड़र है‚ न उन्हें अपने कृत्य पर शर्म आती है। यहां तक कि किताबों के दाम में पिछले साल से ४० से ५० प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में अच्छी शिक्षा दिलाने की प्रतिबद्धता रखने वाले अभिभावकों के दिल पर क्या गुजरती होगी‚ इसका अंदाजा लगाना मुश्किल तो कतई नहीं है। लाख टके का सवाल यही कि स्कूलों की तानाशाही के खिलाफ सरकार का इकबाल थर–थर कांपने क्यों लगता हैॽ क्या ऐसे स्कूलों पर शिकंजा कसने से सरकार गिरने का ड़र सत्तारूढ़ दलों को सताता हैॽ

अलबत्ता‚ यह बहस और मंथन का विषय हो सकता है कि निजी स्कूलों के संचालक या मालिक किस तबके से आते हैं‚ और उन लोगों के खिलाफ सरकार की सख्ती कब और किस रूप में देखी गई है। सरकार को समझना होगा कि निजी स्कूल तभी पनप सके जब सरकारी स्कूल कमजोर होने लगे। यह गणित अब उल्टी दिशा में हो तो बात बने।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

Next Post
‘डिस्कवरिंग जीसस’ कौतूहल का विषय….

‘डिस्कवरिंग जीसस' कौतूहल का विषय....

‘गुड़ खाए‚ लेकिन गुलगुले से परहेज………

‘गुड़ खाए‚ लेकिन गुलगुले से परहेज.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend