ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लैंड फॉर जॉब्स केस में तेजस्वी यादव से CBI ऑफिस में 8 घंटे और मीसा से 7 घंटे ED की पूछताछ

UB India News by UB India News
March 27, 2023
in खास खबर, पटना, राजद
0
लैंड फॉर जॉब्स केस में तेजस्वी यादव से CBI ऑफिस में 8 घंटे और मीसा से 7 घंटे ED की पूछताछ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लैंड फॉर जॉब्स स्कैम मामले में बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव से CBI ऑफिस में करीब 8 घंटे पूछताछ चली। पूछताछ के बाद तेजस्वी यादव मुस्कुराते हुए निकले और लालू यादव से मिलने गए। डिप्टी CM से दो राउंड में सवाल-जवाब हुए। पहले राउंड में तीन घंटे तक पूछताछ हुई थी।

इधर, लालू की बेटी मीसा भारती से ED ने पूछताछ की है। मीसा से ED की पूछताछ भी खत्म हो गई है। दो शिफ्टों में सात घंटे पूछताछ की है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी दिल्ली पहुंच गई है। दिल्ली पहुंचकर उन्होंने कहा कि हम लोगों को न्यायालय पर भरोसा है। पूछताछ में पूरा सहयोग कर रहे हैं। मुझे न्याय मिलने का पूरा भरोसा है।

तेजस्वी सुबह साढ़े 11 बजे सीबीआई दफ्तर पहुंचे थे। उसने ढाई बजे तक अफसरों ने पूछताछ की। फिर लंच के लिए घर जाने दिया। लंच के बाद वे साढ़े तीन बजे फिर दफ्तर पहुंचे और पूछताछ शुरू हुई।

CBI ऑफिस पहुंचने से पहले तेजस्वी ने कहा कि हमने जांच एजेंसियों को हमेशा सहयोग किया है। देश का माहौल आजकल आप देख ही रहे हैं। झुकना बहुत आसान है। लड़ना बहुत मुश्किल है। हम लोग लड़ेंगे और जीतेंगे।

तेजस्वी से पूछताछ दिल्ली के CBI दफ्तर में हुई है। इससे पहले CBI ने तेजस्वी यादव को तीन बार समन दिया था, लेकिन तेजस्वी पत्नी के बीमार होने की बात कह कर पेश नहीं हुए थे।

इसके बाद तेजस्वी CBI के समन को रद्द करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए थे। कोर्ट ने डिप्टी CM की CBI के समन को रद्द करने वाली याचिका को खारिज कर दिया था।

हालांकि, CBI ने कोर्ट में कहा कि वे फिलहाल तेजस्वी यादव को गिरफ्तार नहीं करेगी। CBI आज तेजस्वी यादव से कुछ दस्तावेज दिखाकर उनसे पुष्टि करेगी। ये दस्तावेज लैंड फॉर जॉब्स मामले से जुड़े हुए हैं।

कांग्रेस की जिम्मेदारी क्षेत्रीय पार्टियों को आगे करें: अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि रीजनल पार्टियों के साथ हमेशा ऐसा ही व्यवहार होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी बनती है कि क्षेत्रीय पार्टियों को आगे करें और उनके साथ खड़े हो जिससे भाजपा का मुकाबला किया जा सके।

भाजपा के नेता कह रहे हैं कि पिछड़ों का अपमान हो गया। भाजपा के लोगों ने जब मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धोया तब अपमान नहीं हुआ था?

मामला लैंड फॉर जॉब्स से जुड़ा है। लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 तक केंद्रीय रेलमंत्री थे। आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद ने परिवार को जमीन हस्तांतरित के बदले रेलवे में नौकरियां दिलवाईं।

CBI ने यह भी आरोप लगाया है कि रेलवे में की गई भर्तियां भारतीय रेलवे के मानकों के दिशा निर्देशों के अनुरूप नहीं थीं।

बिल्डिंग के कारण बढ़ी तेजस्वी की मुश्किल

लैंड फॉर जॉब्स मामले में तेजस्वी यादव का नाम फ्रेंड्स कॉलोनी के एक बंगले के कारण आया है। बंगला दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित मकान संख्या D-1088 है।

ये एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम रजिस्टर्ड है। इस कंपनी के मालिक तेजस्वी यादव और उनका परिवार है।

इस बंगले का वर्तमान में बाजार मूल्य 150 करोड़ है। इसे खरीदने में मुंबई के जेम्स और ज्वेलरी के कारोबारियों ने पैसा लगाया है। कागज पर यह कंपनी का ऑफिस है, लेकिन तेजस्वी इसे अपने घर की तरह इस्तेमाल करते हैं।

तेजस्वी ने 9 नवंबर 2015 को एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी मामले में CBI ने तेजस्वी को 28 फरवरी, 4 मार्च और 11 मार्च को समन जारी किया था।

लैंड फॉर जॉब्स मामले में मीसा की संलिप्तता समझिए

सीबीआई की ओर से दायर चार्जशीट के मुताबिक जमीन की 2 डील में मीसा भारती इंवॉल्वमेंट सामने आया है। एक मामले में पटना की किरण देवी ने नवंबर 2007 में सिर्फ 3.70 लाख रुपए में अपनी 80,905 वर्ग फीट जमीन मीसा भारती को बेच दी। इसके बाद 2008 में सेंट्रल रेलवे मुंबई में किरण देवी के बेटे अभिषेक कुमार को नौकरी मिल गई।

वहीं दूसरे मामले में पटना निवासी हजारी राय ने पहले अपनी 9,527 स्क्वायर फीट जमीन दिल्ली की कंपनी एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को 10.83 लाख रुपए में बेच दी। बाद में हजारी राय के 2 भतीजों दिलचंद कुमार और प्रेम चंद कुमार को वेस्ट-सेंट्रल रेलवे जबलपुर और साउथ-ईस्टर्न रेलवे कोलकाता में नौकरी मिल गई। ये मामला 2007 का है। CBI को जांच में मिला कि 2014 में एके इंफोसिस्टम के सभी अधिकार और संपत्ति मीसा यादव और राबड़ी देवी को दे गिए गए थे। राबड़ी देवी ने 2014 में कंपनी के ज्यादातर शेयर खरीद लिए और बाद में कंपनी की डायरेक्टर भी बन गईं थी ।

लालू, राबड़ी और मीसा को पहले ही मिल चुकी है जमानत

वहीं इससे पहले लैंड फॉर जॉब्स से जुड़े मामले में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती को जमानत मिल चुकी है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 मार्च को जमानत दे दी है। कोर्ट ने 50 हजार के निजी मुचलके पर तीनों को जमानत दी है। इस मामले में अब 29 मार्च को अगली सुनवाई होगी।

रेलवे में लैंड फॉर जॉब्स यानी जमीन के बदले नौकरी देने के कथित भ्रष्टाचार के केस में लालू परिवार को बड़ी राहत मिली है। RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को जमानत मिल गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 50 हजार के निजी मुचलके पर तीनों को जमानत दी है। इस मामले में अब 29 मार्च को अगली सुनवाई होगी।

लालू को व्हीलचेयर पर लेकर पत्नी राबड़ी देवी और बेटी राज्यसभा सांसद मीसा भारती कोर्ट के अंदर पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। कोर्ट ने 27 फरवरी को लालू की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती समेत 14 अन्य आरोपियों को समन जारी किया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

Next Post
पठानः कामयाबी के कारण

पठानः कामयाबी के कारण

बोलने पर संयम है जरूरी………..

बोलने पर संयम है जरूरी...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend