ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

युवा शक्ति बिहार की प्रगति’ का थीम लिए आज बिहार मना रहा अपना 111वां वर्षगांठ : पटना के गांधी मैदान में 3 दिनों का आयोजन

UB India News by UB India News
March 23, 2023
in दिन विशेष, पटना
0
युवा शक्ति बिहार की प्रगति’ का थीम लिए आज बिहार मना रहा अपना 111वां वर्षगांठ : पटना के गांधी मैदान में 3 दिनों का आयोजन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज यानि 22 मार्च को बिहार 111 साल का हो गया। बिहार दिवस के मौके पर आज से 3 दिनों तक राजधानी पटना के गांधी मैदान में युवा शक्ति बिहार की प्रगति थीम के साथ कई आयोजन होने वाले हैं। इस बार बिहार दिवस की थीम बिहार के युवाओं को समर्पित है। इसलिए इस बार इस त्रि–दिवसीय आयोजन में बिहार के कई युवाओं के कार्यक्रम होने वाले हैं। इसके साथ ही बिहार सरकार के कई विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। 22 से 24 मार्च तक बिहार दिवस समारोह में विकसित बिहार की झलक दिखाई जाएंगी।

इस तीन दिवसीय आयोजन का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार द्वारा किया जाएगा। जिसे लेकर पूरा गांधी मैदान सज-धज कर तैयार हो चुका है। इस समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम 5:30 बजे करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव रहेंगे। इसकी अध्यक्षता शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर द्वारा किया जायेगा। समारोह में सभी मंत्री, सांसद, विधायक व विधान पार्षद आमंत्रित किये गये हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

इस अवसर पर सीएम नीतीश कुमार ने बिहार वासियों को बधाई दी है। उधर नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने अपनी लगन और कठिन परिश्रम से एक विशेष पहचान बनाई है तथा वे देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 1912 में इसी दिन बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।

पीएम मोदी ने दी बिहार दिवस की बधाई

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘बिहार दिवस पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई! अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। अपनी लगन और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है।’

कांग्रेस ने भी दी बिहार दिवस की बधाई

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से बिहार दिवस की बधाई दी है। कांग्रेस की तरफ से ट्वीट किया गया है कि ‘बिहार दिवस की समस्त बिहार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ज्ञान की भूमि बिहार भारत की एक समृद्ध विरासत का रखवाला है, जिसकी भूमि को मां गंगा और गौतम बुद्ध का सानिध्य प्राप्त है।’

बिहार दिवस पर आज कई खास कार्यक्रम

बिहार दिवस के मौके पर राजधानी पटना में आज कई रंगारंग कार्यक्रम होंगे। राज्य सरकार ने बिहार दिवस को मनाने के लिए बड़ी तैयारी की है। आइए आपको बताते हैं कि आज क्या-क्या खास है।

  • बिहार दिवस समारोह का आयोजन तीन दिनों तक पूरे राज्य में चलेगा
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कई प्रतियोगिताएं होंगी
  • पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस पर बड़ा आयोजन
  • मशहूर सिंगर जावेद अली के गानों पर आज झूमेगा पटना
  • मैथिली ठाकुर, इंडियन आसियान बैंड, दीपाली सहाय, ऐश्वर्य निगम और सलमान अली की भी परफॉर्मेंस
  • गजल गायक तलत अजीज, नियाजी बद्रर्स की कव्वाली, कुमुद दीवान और नलिनी जोशी का शास्त्रीय संगीत परफॉर्मेंस
  • लोक गायिका डॉ. रंजना झा, नीतू कुमारी नूतन, अचला कुमारी, चंदन तिवारी के लोकगीत

वहीं बिहार दिवस के दौरान गांधी मैदान में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से सस्ते दर पर बड़े वृक्ष और औषधीय पौधा उपलब्ध कराया जाएगा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेज प्रताप यादव के द्वारा बुधवार को 3 बजे स्टॉल का उद्घाटन किया जाएगा। इस मेले में आने वाले लोग 10 रु. प्रति बड़े वृक्ष का पौधा खरीद सकेंगे। वहीं 150 रु. में गमला के साथ औषधीय पौधा खरीद सकेंगे। इसमें सिशम, गुलमोहर सहित 20 अधिक प्रजाति के पौधा मिलेगा। विभागीय प्रदर्शनी के लिए जल जीवन हरियाली का मॉडल, प्रदेश के विभिन्न इको टूरिज्म साइट का मॉडल और जलवायु परिवर्तन पर मॉडल प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं बिहार दिवस के मेले में राज्य के वाल्मिकी टाइगर रिजर्व, कैमूर, राजगीर, भीम बांध सहित अन्य इको टूरिज्म साइट का बड़े एलसीडी स्क्रीन पर विजुअल प्रदर्शन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग जागरूकता बढ़ाने और सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल का सपोर्ट करने के लिए गांधी मैदान में रक्तदान और कैंसर जांच शिविरों की व्यवस्था की गई है।

गांधी मैदान में बिहार दिवस के मेले में आने के लिए अलग-अलग गेट से प्रवेश की व्यवस्था की गयी है। गेट नंबर 4 से विशिष्ट और अति विशिष्ट पदाधिकारियों का प्रवेश होगा। पैदल व्यक्ति पश्चिमी गेट संख्या 1, 2, 3, 4 और 13 को छोड़ कर सभी गेटों से प्रवेश कर सकते हैं।मीडिया के लिए मौर्या होटल के सामने वाले गेट संख्या 12 से जाने की सुविधा दी गई है। गांधी मैदान में आनेवाले सभी वाहन गेट संख्या 10, 8, 7 और 5 से प्रवेश कर पार्किंग में जायेंगे।

बिहार दिवस पर होने वाले प्रमुख कार्यक्रम

22 मार्च

सिनेमा जगत के गायक जावेद अली (गांधी मैदान) रात 8 बजे से 9.30 बजे तक। लोक गायक सत्येंद्र कुमार (गांधी मैदान) रात 7.30 बजे से 8 बजे तक।

23 मार्च

लोक गायिका मैथिली ठाकुर (गांधी मैदान) शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक। इंडियन ओसयन बैंड (गांधी मैदान) रात 8 बजे से 9.30 बजे तक। पटना वीमेंस कालेज की छात्राओं की प्रस्तुति (गांधी मैदान) रात 7.30 बजे से 8 बजे तक।

24 मार्च

पार्श्व गायक और गायिका दीपाली सहाय, ऐश्वर्य निगम (गांधी मैदान) शाम 7 बजे से 8.15 बजे तक। पार्श्व गायक सलमान अली (गांधी मैदान) रात 8.45 बजे से 10 बजे तक। रिदम ऑफ बिहार (गांधी मैदान) रात 8.15 बजे से 8.45 बजे तक।

 

बिहार दिवस पर अमित शाह और राजनाथ सिंह ने दी बधाई

बिहार दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के साथ-साथ बिहार के लोगों के लगन और कठिन परिश्रम का जिक्र करते हुए राज्य के लोगों को बधाई दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ कई दिग्गज मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने भी बिहार दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, बिहार दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई! अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। अपनी लगन और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, सभी को बिहार दिवस की शुभकामनाएं। प्राचीन काल से ही बिहार भारतवर्ष की शिक्षा और नीतियों का केंद्र रहा है। अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए आगे दावा किया कि, मोदी जी के नेतृत्व में हम भारत के इस सिरमौर की प्रतिष्ठा, संपन्नता और वैभव को पुनस्र्थापित करने के लिए संकल्पित हैं। प्रदेशवासियों की निरंतर खुशहाली की कामना करता हूं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, बिहार के सभी भाइयों एवं बहनों को बिहार दिवस को हार्दिक शुभकामनाएं। अपनी महान सांस्कृतिक विरासत और कला-संस्कृति के लिए देश और विदेश में एक विशिष्ट पहचान रखने वाला यह प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 आज से ,एक अरब वर्ष से अधिक पुराना है हिन्दू नववर्ष

हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 आज से ,एक अरब वर्ष से अधिक पुराना है हिन्दू नववर्ष

कलश स्थापना के बाद मां शैलपुत्री की पूजा से चैत्र नवरात्रि आज से शुरू

कलश स्थापना के बाद मां शैलपुत्री की पूजा से चैत्र नवरात्रि आज से शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend