ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पानी के लिए हत्या चिंतनीय पहलू….

UB India News by UB India News
March 15, 2023
in कृषि, खास खबर, जिलावार, संपादकीय
0
पानी के लिए हत्या चिंतनीय पहलू….

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चिंता की बात है कि बिहार में पानी के मसले पर देश में सर्वाधिक हत्याएं होती हैं। नदियों, तालाबों की नेमत और प्राकृतिक रूप से अच्छी बारिश का वरदान होने के बावजूद पानी के लिए हत्या चिंतनीय पहलू है। यह स्थिति इसलिए बनी है कि हम प्राकृतिक संसाधनों का उचित प्रबंधन नहीं कर पा रहे या यूं कहें कि उनका दोहन कर रहे हैं। बालू के लिए अवैध खनन ने नदियों के प्राकृतिक प्रवाह को अवरुद्ध किया है। ट्रकों, नावों से रोज नदियों से अवैध तरीके से बालू ढोई जा रही है। बांधों में ऊपरी इलाके में लोग मोटर लगाकर अपने खेतों को सींच ले रहे, निचले इलाके के किसानों के खेत प्यासे रह जा रहे है। इससे तनाव की स्थिति बन रही है। यहां तत्काल कड़ाई बरतने की आवश्यकता है। विधानसभा में यह मसला उठने के बाद राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिला स्तर पर टाइगर मोबाइल को गश्त हेतु निर्देश दिया गया है। उम्मीद है कि पुलिस सख्ती बरतते हुए न सिर्फ अवैध खनन पर रोक लगाने
में कामयाब होगी, बल्कि पानी को लेकर दबंगई करने वालों से भी सख्ती से निपटेगी। इस बार खतरा बड़ा है। पिछले मानसून में 1000-1200 मिलीमीटर औसत के मुकाबले आधी बारिश भी नहीं हुई। नतीजा, मार्च का महीना है और अभी से ही नदियां कराहने लगी हैं। चापाकल और कुएं सूखने के बाद लोग नल जल पर आश्रित हैं। स्थानीय स्तर पर दिक्कतों के कारण इसकी सप्लाई बाधित हो रही। कहीं पाइप टूटा पड़ा है तो कहीं अन्य छोटी-मोटी दिक्कतों के कारण लोग सरकार की. इस शानदार योजना के लाभ से वंचित हो जा रहे। सुनिश्चित कराना होगा कि यहां युद्धस्तर पर दिक्कतों को दूर करने में सरकारी कर्मचारियों को लगाया जाए। चापाकल की दिक्कतों को भी दूर किया जाए ताकि लोगों की परेशानी कम हो।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
प्रदूषित देशों में भारत आठवें नंबर पर…..

प्रदूषित देशों में भारत आठवें नंबर पर.....

बिहार विधानसभा में में तेजस्वी पर हंगामा जारी रहने के आसार

बिहार विधानसभा में में तेजस्वी पर हंगामा जारी रहने के आसार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend