ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश जी! तेजस्वी यादव को CM बनाने की डेट तो बताइए

UB India News by UB India News
February 26, 2023
in पूर्वी चंपारण, भाजपा
0
नीतीश जी! तेजस्वी यादव को CM बनाने की डेट तो बताइए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमित शाह का भाषण समाप्त-शाह
पाकिस्तान को सर्जिल स्ट्राइक कर जवाब दिया। कांग्रेस की सरकार में आतंकवादी हमला करते थे। एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों का सफाया किया। धारा 370 समाप्त कर कश्मीर को मुक्त कराया। लालू और सोनिया ने धारा तीन सौ सत्तर का विरोध किया। जंगलराज लाने वाले लालू के नेतृत्व में बिहार का कल्याण नहीं कर सकते। बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है। चंपारण वाले बताओ 2024 में सभी सीटों पर बीजेपी को जिताइएगा न। कमल के निशान पर बटन दबाएंगे। जंगलराज वाले को सत्ता से बाहर करेंगे।

जंगलराज को बाहर निकालिए-अमित शाह
मैं मोदी जी का हिसाब लेकर आया हूं और आप कांग्रेस राजद का हिसाब दीजिए। एक लाख 36 हजार करोड़ कर निर्धारण के तहत दिया। 2 लाख 83 हजार 452 करोड़ किया। चंपारण वालों किसान सम्मान निधि बिहार के 85 लाख किसानों को सीधा बैंक एकाउंट में भेजते हैं। 2 करोड़ 38 लाख जनधन खाते खोले गये। 1 करोड़ 10 लाख माताओं को सिलेंडर दिया। पीएम आयुष्मान भारत योजना के तहत तीन लाख लोगों को फायदा। गरीबों को आवास दिया। शहरी गरीबों को 4 लाख आवास बीजेपी देगी। 70 साल तक लालू और कांग्रेस घर में शौचालय नहीं दे पाये थे। डेढ़ करोड़ लोगों के घर में नल से जल पहुंचाया।

RELATED POSTS

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

वाल्मीकि नगर की तस्वीर बदलेगी-शाह
मित्रों हमने सोमेश्वर मंदिर को प्रसाद योजना के तहत लिया। पश्चिम चंपारण जिले में 80 हजार लोगों को कार्ड दिये। नमामि गंगे योजना के तहत गंडक नदी को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया। संजय जायसवाल के प्रयास से मुजफ्फरपुर से सुगाौली तक रेल का दोहरीकरण का काम किया जा रहा है। थारू जनजाति वर्णाउत्सव को मन की बात में उठाकर पूरी दुनिया में प्रसिद्धी दी है। जिले में और 500 करोड़ का काम हो रहा है। पं. चंपारण में इंजीनियरिंग कॉलेज खुल रहा है। वाल्मीकि नगर रामायण सर्किट से जुड़ने वाला है।

नीतीश ने गुप्त समझौता किया-शाह
एक गुप्त समझौते की बात बताता हूं। नीतीश ने लालू के बेटे को सीएम बनाने का वादा किया। मैं नीतीश जी को कहता हूं। लोकतंत्र में पारदर्शिता होनी चाहिए। राजद विधायक मांग कर रहे हैं। इस तिथि को मुख्यमंत्री बनाएंगे और आधा जंगलराज से पूरा जंगलराज लाएंगे।

प्रोजेक्ट के लिए जमीन नहीं मिली-शाह
मोदी ने 15 हजार करोड़ भेजे। नीतीश कुमार ने तीन प्रोजेक्ट के लिए जमीन नहीं दी। नीतीश लालू की सरकार रहते ये प्रोजेक्ट नहीं पूरा होगा। मेगा टेक्सटाइल पार्क की भूमि नहीं मिली। रक्सौल हवाई अड्डे के लिए जमीन नहीं मिली। हमारे पीएम ने 15 हजार करोड़ रुपये दी है उसमें रोड़ा मत बनिये नीतीश जी।

जंगराज को इस बार रोक दीजिए-शाह
आज जो जंगल राज चल रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में 2024 में दो तिहाई बहुत से प्रधानमंत्री बनाएं। नीतीश जी ने शराबबंदी करी। जो करना हो वो करो। नकली शराब पीकर मारे जा रहे हैं। नकली शराब की बिक्री रुकनी चाहिए या नहीं रुकनी चाहिए।

बिहार की हालत खराब-शाह
हत्या, अपहरण, डकैती और बलात्कार चालू है। बालू माफिया, शराब माफिया के ग्रुप जिंदा हो रहे हैं। हथियारों के जखीरे पकड़े जा रहे हैं। देश को असुरक्षित करने का काम हो रहा है। पूरा बिहार धधक रहा है। नीतीश कुमार में हिम्मत नहीं है कि लालटेन को बुझाएं। आपलोग इस बार ऐसा सबक सिखाईए कि बिहार में दल बदल करने वाले चुप हो जाएं।

जेडीयू पानी है पानी-शाह
जेडीयू पानी है और राजद तेल है। नीतीश बाबू आप पीएम बनने के लिए विकासवादी से अवसरवादी बने। कांग्रेस और राजद के शरण में गये। नीतीश बाबू की पीएम बनने की महात्वाकांक्षा ने बिहार का बंटाधार किया। जिन लोगों ने नीतीश कुमार को पीएम बनाने का शिगूफा पकड़ाया है। पीएम पद की जगह खाली नहीं है। 2024 में मोदी जी आने वाले हैं।

2024 में पीएम की वैकेंसी नहीं है-शाह
जेडीयू पानी है और राजद तेल है। नीतीश बाबू आप पीएम बनने के लिए विकासवादी से अवसरवादी बने। कांग्रेस और राजद के शरण में गये। नीतीश बाबू की पीएम बनने की महात्वाकांक्षा ने बिहार का बंटाधार किया। जिन लोगों ने नीतीश कुमार को पीएम बनाने का शिगूफा पकड़ाया है। पीएम पद की जगह खाली नहीं है। 2024 में मोदी जी आने वाले हैं।

नीतीश को मुख्यमंत्री बनाया-शाह
ये पवित्र भूमि है। ये नील आंदोलन की धरती है। मैं रामचंद्र शुक्ल को प्रणाम करता हूं। गत विधानसभा के चुनाव में बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बनाया। जेडीयू से ज्यादा सीटें बीजेपी की थी की नहीं थी। मोदी जी ने अपना वादा निभाया और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया।

नीतीश के लिए दरवाजा बंद-शाह
हर तीन साल में प्रधानमंत्री का स्वप्न आता है। इसलिए पूरा जीवन जिस कांग्रेस और जंगल राज के खिलाफ लड़े। बीजेपी के साथ मिलकर एनडीए की सरकार बनाई। अब लालू की गोदी में बैठ गये ये ठीक नहीं किये। सत्ता की वजह से कांग्रेस के सोनिया गांधी के चरणों में लेटे हैं। आपके लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर दिये गये।

अमित शाह का संबोधन शुरू
अमित शाह मंच पर बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने लोगों का अभिवादन कर बोलना शुरू किया। अमित शाह ने माइक संभालने के बाद कहा मेरे साथ बोलिए-भारत माता की जय। भारत माता की जय। जंगलराज से मुक्ति चाहिए की नहीं चाहिए। 2024 में नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाइए और बोलिए भारत माता की जय।

इस बार 40 सीट जीतेंगे
हम राजद के काल में नहीं जाना चाहते हैं जिसमें भैंस और मुर्गी तक की चोरी होती थी। बिहार अपने आप में इतिहास रचेगा। इस बार हम चालीस सीट जीतेंगे।

बंगाल की खाड़ी में जाएंगे नीतीश कुमार
15 हजार करोड़ की सौगात आपने चंपारण को दी है। आने वाले दिनों में नीतीश कुमार को जनता बंगाल की खाड़ी में भेजेगी।

इस धरती का हर संदेश बिहार में जाएगा-संजय
आज से कुछ साल पहले ये धरती थी जहां कोई शाम को नहीं निकलता था। 2005 में एनडीए की सरकार के बाद यहां की स्थिति बदली। जिस व्यक्ति पर केंद्र ने भरोसा किया। उसने धोखा दिया। गृहमंत्री जी को विश्वास दिलाना चाहता हूं। इस धरती से जो भी आपका संदेश जाएगा वो पूरे बिहार में जाएगा।

संजय जायसवाल का संबोधन शुरू
प्रदेश अध्यक्ष ने किया अमित शाह का स्वागत। रेल मंत्री, अमित शाह, राधामोहन सिंह और बाकी नेताओं का नाम लेते हुए अपना संबोधन शुरू किया।

अमित शाह पहुंचे लौरिया
अमित शाह को भगवा कलर का गमछा पहनाया गया। इससे पहले कई नेताओं ने उन्हें गुलाब देकर उनका अभिवादन किया। अब संजय जायसवाल बोलने वाले हैं।

अमित शाह पहुंच
अमित शाह का गुलाब के बड़े माला से पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। अमित शाह के जिंदाबाद के नारे लगे। अमित शाह मंच पर पहुंचे । लोगों का अभिवादन किया।

नित्यानंद राय का नीतीश पर हमला
मां बहनों के साथ अपराध हो रहा है। बेटियां जब खेलती रहती हैं। उन्हें हवस का शिकार बनाया जाता है। 246 बेटियों का बलात्कार हुआ। सरकार संवेदनशील नहीं है। अपराधियों को संरक्षण दिया जाता है। 109 लोगों का अपहरण हुआ। 396 से ज्यादा लूट की घटना हुई। 207 जगहों पर खुलेआम गोली मारी गई है। 500 से ज्यादा चोरी की घटना हुई। 50 से ज्यादा रंगदारी की घटना हुई। थाने में कई घटनाएं दर्ज नहीं होती हैं।

कागज पर दारू बंद-विनय बिहारी
लस नाहीं लउकता नीतीश कुमार में। कागज पर बंद भईल दारू बिहार में। रजिस्ट्री के फीस बढ़ल, बिजली के बिल मोटाइल।

राहुल गांधी पर तंज
भारत कब टूट गया कि राहुल गांधी जोड़ने निकले हैं। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए विनय बिहारी ने कई बातें कहीं।

राहुल गांधी पर भोजपुरी में तंज
तूफान के रफ्तार मुट्ठी में धराईल नईखे। खून अभी गरम बा सेराइल नईखे। भारतीय जनता पार्टी ही भारत की किस्मत बना सकती है। कटल हाथ से किस्मत नहीं लिखा सकती। दाढ़ी बढ़ावला से हर कोई मोदी ना होई। मोदी हिंदुस्तान की शान हैं हमारी जान हैं मोदी जी।

ज्यादा बोलल क्राइम बा- विनय बिहारी
ज्यादा बोलल क्राइम बा। काहे की हमरा पांचे मिनट के टाइम बा। शीशा हो या दिल हो आखिर टूट जाता है। जिसके हृदय में हिंदुस्तान हो उसे अमित शाह कहते हैं। भोजपुरी ह माई हो। सभा में सबके हाथ जोड़के सबके शीश नवाईं हो।

केंद्र ने बिहार का ख्याल किया
390 करोड़ की राशि वाल्मीकि नगर लोकसभा के किसानों को दिया गया है। कान खोलकर सुन लीजिए नीतीश-तेजस्वी आपलोग किसान विरोधी हैं। आरोग्य योजना से लाखों लोग जुड़े हैं। बिहार की माताओं को पौष्टिक आहार नहीं मिलता। मां के गर्भ में बच्चे कुपोषण का शिकार होते हैं। मां जन्म देती है। बच्चे कई बीमारी के शिकार होते हैं। केंद्र सरकार ने संकल्प लिया।

अमित शाह को गिफ्ट देने की तैयारी
अमित शाह के दोनों कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भाजपा की ओर से अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शाह के बिहार दौरे को लेकर भाजपा नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पटना में पार्टी के कार्यकर्ता किसानों का पारंपरिक आभूषण व पहचान हल प्रतीक चिह्न के रूप में भेंट किया जाएगा। इसके साथ मुंगेर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुभता का प्रतीक चिह्न चांदी की मछली उपहार स्वरूप देने की तैयारी है।

संजय जायसवाल ने कसा तंज
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि देश के गृह मंत्री लौरिया की पावन धरती से शंखनाद करने वाले हैं। इस जनसभा में कार्यकर्ताओं की विशाल भीड़ उमड़ेगी। लौरिया का मैदान छोटा पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि लौरिया में कार्यकर्ता महागठबंधन को आईना दिखाएंगे। पूर्णिया में सिर्फ भाड़े की भीड़ जुटाई गई है।

कार्यकर्ताओं में जान फूंकेंगे अमित शाह
बिहार में वाल्मीकि नगर बीजेपी का पुराना गढ़ है। गठबंधन की वजह से इस इलाके की सीट जेडीयू के खाते में है। छह विधानसभा में चार पर बीजेपी के विधायक काबिज हैं। अमित शाह इस इलाके में लोकसभा के हिसाब से नेताओं से तैयारी को लेकर बातचीत करेंगे। सुस्त पड़े कार्यकर्ताओं में जान फूंकेंगे।

थोड़ी देर में पश्चिम चंपारण पहुंचने वाले हैं शाह
थोड़ी देर बात अमित शाह पश्चिम चंपारण के लौरिया में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। वे नंदनगढ़ का भी दौरा करेंगे। बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में भाग लेंगे। पटना के किसान समागम में भी पहुंचेंगे।

राजनीतिक हॉट केक बना पूर्णिया
बिहार के राजनीतिक इतिहास में अब पूर्णिया का नाम गर्व से लिया जायेगा। पूर्णिया राजनीतिक दलों के पॉलिटिकल मूव का केंद्र बन गया है। एक ही दिन महागठबंधन और अमित शाह दोनों पूर्णिया से हुंकार भरेंगे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर ‘पूर्णिया’ में रैली ही क्यों? अचानक पॉलिटिकल पार्टियों के लिए पूर्णिया और सीमांचल हॉट केक क्यों बन गया है।

अमित शाह के दौरे को लेकर बिहार पुलिस का अलर्ट, आतंकियों के पास स्टिंगर मिसाइल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान उनका शेड्यूल पश्चिमी चंपारण और पटना जाने का है, जहां वो अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। शाह के इस दौरे से ठीक पहले बिहार पुलिस ने खुफिया अलर्ट जारी किया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि बिहार में आतंकियों के पास स्टिंगर मिसाइल है। ये ऐसा सिस्टम है जिसे कंधे पर रखकर आतंकी हेलीकॉप्टर को निशाना बना सकते हैं। बिहार पुलिस के मुताबिक, आतंकी इस मिसाइल से बिहार में बेहद खास लोगों को निशाना बना सकते हैं। विशिष्ट लोगों को इससे खतरा हो सकता है। इस अलर्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर पुलिस के साथ-साथ दूसरी सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

अमित शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शनिवार को पटना दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता गंवाने के बाद पहली बार शाह प्रदेश की राजधानी का दौरा कर रहे हैं। कार्यक्रम के अनुसार शाह आज शाम करीब चार बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इससे पूर्व शाह पश्चिम चंपारण जिले में पार्टी की एक रैली को संबोधित करेंगे।

बिहार में शाह की सक्रियता
कहा जा रहा है कि हाल में बीजेपी ने एक सर्वे कराया था। उस सर्वे के परिणाम के बाद बीजेपी काफी एक्टिव है। जिसमें पता चला कि पूरे देश की 144 लोकसभा सीटों पर पार्टी कमजोर है। जिसमें एक दर्जन सीट बिहार के हैं। जिसमें पूर्णियां, वाल्मिकीनगर, कटिहार, किशनगंज, नवाजा, गया, सुपौल झंझारपुर और मुंगेर शामिल है। ऐसे में अमित शाह बिहार के इन सीटों को टारगेट कर रहे हैं।

छोटे दलों को साधेंगे अमित शाह
बिहार आगमन का अमित शाह का मकसद भी पूरी तरह स्पष्ट है। अमित शाह बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नई रणनीति पर काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि कई छोटे दलों के नेताओं को साध लिया जाए। साथ ही सीमांचल की महागठबंधन की सीटों को कम किया जाए। हालांकि, 2019 में बीजेपी जेडीयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी।

अमित शाह के दौरे को लेकर बिहार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान उनका शेड्यूल पश्चिमी चंपारण और पटना जाने का है, जहां वो अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। शाह के इस दौरे से ठीक पहले बिहार पुलिस ने खुफिया अलर्ट जारी किया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि बिहार में आतंकियों के पास स्टिंगर मिसाइल है। इस अलर्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर पुलिस के साथ-साथ दूसरी सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर आ गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

महागठबंधन की आज पूर्णिया में रैली, बीजेपी का पलटवार
बीजेपी नेता निखिल आनंद ने आरोप लगाया कि महागठबंधन पूर्णिया की अपनी रैली को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षण संस्थानों पर दबाव डालकर परीक्षाएं तक स्थगित करवा रही है। बिहार सरकार ने अपने सरकार में शामिल गठबंधन दलों की रैली को सफल बनाने के लिए शिक्षण संस्थानों तक को स्वागत में और भीड़ जुटाने में लगा दिया है।

तख्त हरमंदिर पटना साहिब भी जाएंगे अमित शाह
गृह मंत्री शनिवार की शाम तख्त हरमंदिर पटना साहिब जाने और वहां अरदास करने का भी कार्यक्रम है। भारतीय जनता पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महासचिव और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि बीजेपी संगठनात्मक शक्ति और वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। केंद्रीय गृह मंत्री की बिहार यात्रा उसी की पुष्टि है जबकि महागठबंधन ने मुस्लिम तुष्टिकरण का कार्ड खेलने के लिए सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सीमांचल इलाके को चुना है।

3 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे शाह, किसान मजदूर समागम में होंगे शामिल
वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र में कार्यक्रम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर के जरिए पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। तकरीबन 3 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अमित शाह करीब 3:30 बजे पटना स्थित बापू सभागार पहुंचेंगे। बापू सभागार में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती समारोह सह किसान मजदूर समागम का आयोजन किया गया है। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किए गए हैं। बता दें कि स्वामी सहजानंद सरस्वती ने समाज सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने उन्हें दलितों का संन्यासी कहा था।

वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र में पहले शाह का संबोधन, फिर पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
केंद्रीय गृहमंत्री बिहार दौरे के शेड्यूल पर नजर डालें तो वो सबसे पहले वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम एक सभा को संबोधित करने का है। अगले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की नजर उन सभी सीटों पर है जहां फिलहाल जदयू के सांसद हैं। पिछला लोकसभा चुनाव बीजेपी और जदयू मिलकर लड़ी थी। शाह दोपहर को लौरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद वे पटना पहुंचेंगे। यहांव वे स्वतंत्रता सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर आयोजित किसान मजदूर समागम को संबोधित करेंगे।

बिहार आ रहे अमित शाह, दो जगह होगा संबोधन
बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में जारी अंदरूनी कलह के बीच आज सियासी गर्मी और बढ़ने वाली है। बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार आ रहे हैं। वो दो जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों को संबोधित करेंगे। उधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव महागठबंधन की रैली को सीमांचल के पूर्णिया संबोधित करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच  ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने आज पटना में भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

Next Post
बिहार के विकास के लिए कोई काम किया है क्या?

बिहार के विकास के लिए कोई काम किया है क्या?

सोनिया गांधी का सियासत से संन्यास का संकेत!

सोनिया गांधी का सियासत से संन्यास का संकेत!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend