कल यानि शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले उनकी यात्रा को लेकर पटना से पश्चिम चंपारण तक हाई अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक ने राजधानी पटना और पश्चिम चंपारण के DM, SSP और SP को चिट्ठी भेजी है। जानकारी दी गई है कि बिहार में आतंकियों के पास रॉकेट स्टिंगर मिसाइल है, इससे खास लोगों की जान को खतरा है। वैसे पहले से ही अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर राजधानी पटना और पश्चिम चंपारण की किलेबंदी की गई है। अब तो उनके लिए राज्य प्रशासन ने हाई अलर्ट तक जारी कर दिया है।
स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह सह किसान मजदूर समागम बापू सभागार पटना में आगामी 25 फरवरी को होगा। समारोह को गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि किसान–मजदूर समागम में आमजनों के अलावे बडी संख्या में किसान एवं मजदूर भाग लेंगे। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वामी सहजानंद सरस्वती के बताये रास्तों पर चलकर देश के किसान एवं मजदूरों के उत्थान में लगे हैं । भारत की सरकार के द्वारा देश के किसानों–मजदूरों एवं आमजनों के लिए किये जा रहे विकास के कायोंर् को जन–जन तक पहुंचाने के लिए अमित शाह जी पटना पहुंच रहे हैं । बाल्मिकीनगर एवं पटना का कार्यक्रम बिहार के इतिहास में मिल का पत्थर साबित होगा ।
भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस के २४–२५ फरवरी से रायपुर में हो रहे खुला महाधिवेशन के दौरान ही बिहार में २५ फरवरी को महागठबन्धन ने पूर्णिया में रैली रख दी ताकि कांग्रेस का कोई वरिष्ठ नेता शामिल नहीं हो सके। नीतीश कुमार कांग्रेस से बदला ले रहे हैं। नीतीश कुमार को कांग्रेस ने भाव नहीं दिया और सोनियाजी से जब नीतीश –लालू मिलने गए तो उन्हें ५ मिनट में ही निपटा दिया। इससे नाराज जदयू को कोई नेता भारत जोडों यात्रा में शामिल नहीं हुआ। और अब पूर्णिया रैली को रायपुर अधिवेशन के दौरान रख बदला साधा जा रहा है। श्री मोदी ने कहा कि महागठबंधन की पूर्णिया रैली भाजपा नहीं बल्कि ओवैसी को जवाब देने के लिए बुलाई गई है। विधान सभा चुनाव में ओवैसी के कारण दर्जनो सीटों पर राजद को पराजय देखनी पडी और ओवैसी के ५ विधायक पूवांर्चल में जीत गए। कटिहार‚ पूर्णिया में जदयू की जीत भाजपा के कारण हुई। उसमें नीतीश कुमार की कोई भूमिका नहीं है। पूवांर्चल की महागठबन्धन की रैली अपने मुस्लिम वोटों को एकजुट रखने की कवायद है।
अमित शाह के दौरे के पहले बड़ा अलर्ट
अपर पुलिस महानिदेशक (सिक्योरिटी) ने पटना और पश्चिम चंपारण दोनों जिले के डीएम, एसएसपी और एसपी को खत भी भेजा है। इस खत में महाबोधि मंदिर में विस्फोटक बरामदगी के केस में फरार आतंकियों के मामले में जरूरी कार्रवाई करने की कहा गया है। ऐसे में सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यात्रा में बदलाव भी हो सकता है।
आतंकियों के पास स्टिंगर मिसाइल
छपरा के मढ़ौरा में लश्कर ए मस्तफा के कमांडर को हथियार भिजवाने के आरोपी जावेद आलम के अलावा कई और वारदातों का जिक्र किया गया है। इसी में बताया गया है कि आतंकियों को रॉकेट स्टिंगर मिसाइल मिल जाने से खतरा काफी बढ़ गया है। इस अलर्ट में हेलीपैड पर भी चर्चा की गई है और कहा गया है कि उसे मानकों के हिसाब से ही बना हुआ होना चाहिए। उधर पुलिस के अलर्ट में ताकीद की गई है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में पूरे फोर्स की तैनाती रहे। आतंकियों के पास रॉकेट स्टिंगर मिसाइल होने की खबर के बाद खतरा बढ़ने की बात भी कही गई है। इसी को लेकर पुलिस हेलीपैड वाले क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करेगी।
पटना हवाई अड्डा से बापू सभागार तक १५ जगहों पर भव्य स्वागत किया जायेगा । २० हजार झंडे लगाये जायेंगे तथा शहर के अंदर ५० तोरण द्वार बनाये जा रहे हैं ।
पटना हवाई अड्डा‚ आरण्य भवन‚ शेखपुरा मोड‚ राजवंशी नगर मोड (हनुमान मंदिर)‚ पुनाईचक मोड‚ बोरिंग रोड पेट्रोल पम्प के सामने‚ पटना विमेंस कलेज‚ आयकर गोलम्बर‚ तारा मंडल‚ हीरा पैलेश‚ डुमरांव पैलेश फ्रेजर रोड‚ टाइम्स अफ इंडिया के सामने‚ यूथ हस्टल के सामने‚ मौर्या साईं सेंटर‚ विस्कोमान भवन तक भव्य स्वागत कार्यक्रम की तैयारी की गयी है । तैयारी बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री नितिन नवीन‚ प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी‚ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव नारायण महतो‚ प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा प्रदेश मंत्री अमृता भूषण‚ पूर्व प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र सिंह‚ किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल‚ महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा‚ भाजपा पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक चन्द्रवंशी‚ अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तुफैल कादरी‚ अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत चौधरी‚ भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन‚ ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ललन मंडल‚ सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष शाही‚ कमलजीत सिंह‚ सोनू शर्मा‚ युवा मोर्चा के विक्की राय‚ जितेन्द्र सिंह‚ प्रवीण यादव‚ राहुल कुमार‚ सरदार मनप्रीत सिंह‚ रीता शर्मा‚ शोभा सिंह‚ संजय निषाद‚ सुधीर कुमार मंटू कुणाल भारती अभय कुमार सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।






