ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक संजीव झा का निधन

UB India News by UB India News
February 11, 2023
in पटना, भाजपा, सहरसा
0
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक संजीव झा का निधन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोशी में पहली बार कमल खिलाने वाले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक संजीव झा का निधन हृदयगति के रुकने से गुरुवार की देर रात पटना के पारस अस्पताल में हो गया। जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल से चल रहा था। विगत दो दिन से वह बीमार चल रहे थे और गुरुवार को डॉ. बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की हुई थी शुरुआत

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

पूर्व विधायक संजीव झा कोशी क्षेत्र के जनमानस भाजपा नेता के रूप में लोकप्रिय थे। पूर्व विधायक संजीव झा का राजनीतिक जीवन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ था। उनके बाद वे भाजपा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में चयनित हुए। यहीं नहीं उसके बाद उनका राजनीतिक सफर अनवरत जारी रहा और वर्ष 2024 में मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर से प्रबल दावेदार थे।

2005 में पहली बार बने थे विधायक

पूर्व विधायक संजीव झा वर्ष 2005 में पहली बार कोशी क्षेत्र में कमल खिलाने वाले भाजपा विधायक बने। वर्ष 2005 में जब विधानसभा का चुनाव हुआ तो उन्होंने राजद के शंकर प्रसाद टेकरीवाल को पराजित किया, लेकिन उस वर्ष विधायकों का शपश ग्रहण नहीं हो सका और पुनः विधानसभा का चुनाव हुआ। दूसरी बार हुए चुनाव में भी भाजपा विधायक संजीव झा ने पुनः राजद के शंकर प्रसाद टेकरीवाल को फिर से पराजित कर कोशी क्षेत्र में पहला कमल खिलाया।

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के थे स्वतंत्र निदेशक

भाजपा विधायक संजीव झा को भारतीय जनता पार्टी ने उनके विश्वास और पार्टी के प्रति जिम्मेदारी को देखते हुए नॉर्दन कॉलफील्ड्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक के रूप में प्रतिनियुक्त किया था।

अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों की उमड़ी भीड़
अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों की उमड़ी भीड़

दादा भी थे लोकप्रिय नेता

पूर्व विधायक संजीव झा के परदादा जयकृष्ण झा भी एक लोकप्रिय सामाजिक छवि के व्यक्ति थे, जबकि संजीव झा के दादा केदार झा भी काफी लोकप्रिय रहे। पूर्व विधायक संजीव झा के पिता रमाशंकर झा सहरसा व्यवहार न्यायालय के एक जानेमाने वकील थे और छः भाइयों में सबसे बड़े थे। छह भाइयों में सबसे बड़ा होने के नाते भी पूर्व विधायक अपने परिवार के सबसे बड़ा बेटा थे और परिवार में बड़ा होने के कारण सम्पूर्ण परिवार को अब तक पूर्व विधायक सबको साथ लेकर चलते रहे। पूर्व विधायक के निधन से गांव में शोक की लहर है। वहीं उनके निधन की सूचना के बाद भाजपा के विधायक सह पूर्व वन पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू सहित अन्य लोगों का आगमन शुरू हो गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी……..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।...

Next Post
राज्य उत्पादकता परिषद द्वारा राज्य स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

राज्य उत्पादकता परिषद द्वारा राज्य स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बने बिहार के नये राज्यपाल

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बने बिहार के नये राज्यपाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend