ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टॉप-100 विद्यार्थियों को विदेश भेजेगी बिहार सरकार: तेजस्वी यादव

UB India News by UB India News
February 5, 2023
in Lokshbha2024, पटना, राजद, शिक्षा
0
टॉप-100 विद्यार्थियों को विदेश भेजेगी बिहार सरकार: तेजस्वी यादव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले शीर्ष सौ विद्यार्थियों को राज्य सरकार अपने खर्चे पर विदेश पढ़ने के लिए भेजेगी। उन्होंने फैकल्टी से भी कहा कि वे भी विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए विदेश भेजें, सरकार सहयोग करेगी। उन्होंने यह घोषणा पटना वीमेंस कालेज में ढाई हजार क्षमता वाला वेरोनिका आडिटोरियम के उद्घाटन समारोह में की।

उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद से आग्रह किया कि वे पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा दिलाने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष पहल करें। उन्होंने कहा कि पटना वीमेंस कालेज ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाया है। हमारी नीति है कि महिलाएं नीति नियंता बनें। हमारी पार्टी इस स्तर पर कार्य भी कर रही है।

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

तेजस्वी यादव ने कहा कि पुलिस नियुक्ति में बिहार सरकार ने सबसे अधिक महिलाओं की भर्ती की है। महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो बिहार आगे बढ़ेगा। आने वाले समय में दस लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य है। इनमें तीन लाख युवाओं को शिक्षा क्षेत्र में नौकरी देने का लक्ष्य है।

पूर्ववर्ती छात्रों से सहयोग लें कुलपति : रविशंकर
पूर्व केंद्रीय मंंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कभी पटना कालेज की तुलना आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से की जाती थी। आज पटना वीमेंस कालेज ने वह स्थान प्राप्त कर लिया है। कालेज का आडिटोरियम अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। यह आधुनिक डिजिटल उपकरण से लैस है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस कालेज में शिक्षा, संस्कार और सौंदर्य तीनों है। आगे बढ़ना है, तो संस्कार जरूरी है।

भाजपा सांसद ने पटना विश्वविद्यालय के कुलपति से कहा कि विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ववर्ती छात्रों से सहयोग लें। हम सहायता करने के लिए बैठे है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं लॉ कालेज का छात्र रह चुका हूं। जब कानून मंत्री था, तो विश्वविद्यालय एवं लॉ कालेज को सहायता करना चाहता था, लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से इस संबंध में कभी पहल नहीं की गई। विश्वविद्यालय को हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा।

12 मार्च को होगा पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन
पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गिरीश कुमार चौधरी ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान रिसर्च से होती है। आने वाले समय में रिसर्च पेपर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से विश्वविद्यालय में दो भवन और दो महिला छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। 12 मार्च को विश्वविद्यालय में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन में आयोजित होगा। विश्वविद्यालय की गरिमा वापस लाने की कोशिश की जा रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
दीपा करमाकर पर 21 महीने का लगा बैन,डोप टेस्ट में हुईं फेल

दीपा करमाकर पर 21 महीने का लगा बैन,डोप टेस्ट में हुईं फेल

देश की बैंकिंग प्रणाली मजबूत” : बाजार में उथलपुथल के बीच RBI

देश की बैंकिंग प्रणाली मजबूत" : बाजार में उथलपुथल के बीच RBI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend