ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आप आज के बाद पूछिएगा, हम प्रणाम कर लेंगे………..

UB India News by UB India News
January 29, 2023
in जदयू, पटना
0
आप आज के बाद पूछिएगा, हम प्रणाम कर लेंगे………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की सियासत में राज्य के दो बड़े नेता ‘उघटा-पईंची’ के दौर में चले गये हैं। ‘उघटा-पईंची’ भोजपुरी का शब्द है। भोजपुरी में कहते हैं कि ये परिस्थिति तब पैदा होती है। जब दो ऐसे लोग एक दूसरे से नाराज हो जाएं। इस नाराजगी में लड़ने लगें। उसके बाद दोनों एक दूसरे को पुरानी बात याद दिलाने लगें। जैसे- मैंने तुम्हारे लिए उस वक्त ऐसा कर दिया। दूसरा कहेगा कि मैंने आपके लिए उस वक्त ऐसा कर दिया। उसके बाद ‘उघटा-पईंची’ का परिणाम अंत में खराब होता है। दोनों लोगों में 36 का आंकड़ा हो जाता है। इस बीत तीसरा इसमें मजे लेता है। बिहार की राजनीति में कुछ ऐसा ही चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बीच हो रही ‘उघटा-पईंची’ में बीजेपी मजा ले रही है। बीजेपी तंज कस रही है। आरजेडी नेता भी कुछ-कुछ बोल रहे हैं। अब तो मैदान में चिराग पासवान, पप्पू यादव और नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा भी कूद गये हैं। इस ‘उघटा-पईंची’ की शुरुआत तब हुई, जब उपेंद्र कुशवाहा अचानक दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एम्स में बिस्तर पर लेटकर मुस्कुराते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली। सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई कि उपेंद्र दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मिल रहे हैं। उसके बाद बिहार में हलचल मच गया। इस हलचल को हवा दी बीजेपी नेताओं के बयानों ने। तारकिशोर प्रसाद ने यहां तक कह दिया कि उपेंद्र का बीजेपी में स्वागत है।

बीजेपी ले रही है चुटकी
बीजेपी नेता अभी चुटकी ले ही रहे थे कि नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम के बाद उपेंद्र कुशवाहा को लेकर पत्रकारों को कह दिया कि जिसको जहां जाना है जाए। फिर क्या था बात उपेंद्र कुशवाहा तक पहुंची। उन्होंने उसके बाद ट्वीट कर दिया। कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा कि- बड़ा अच्छा कहा भाई साहब आपने…! ऐसे बड़े भाई के कहने से छोटा भाई घर छोड़कर जाने लगे तब तो हर बड़का भाई अपने छोटका को घर से भगाकर बाप-दादा की पूरी संपत्ति अकेले हड़प ले। ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर….? उपेंद्र कुशवाहा की इस ट्वीट पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मुखर हो गये। ललन सिंह ने बकायदा पूछ डाला कि उपेंद्र कुशवाहा अपनी आत्मा से पूछें कि उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए क्या किया है। ललन सिंह ने पार्टी के सदस्यों में बढ़ोतरी होने के अलावा कहा कि जिसको-जिसके संपर्क में रहना है रहे। बीजेपी के संपर्क में एक नेता थे। पता चलने पर उनका इस्तीफा ले लिया गया।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

‘उघटा-पईंची’ के दौर में सियासत
उपेंद्र कुशवाहा के ट्वीट करने के बाद परिस्थिति और बिगड़ गई। नीतीश ने इस बात को नोटिस ले लिया। अभी ट्वीट के बाद सियासी माहौल गर्म ही था कि उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस कर नीतीश से ‘उघटा-पईंची’ करने लगे। उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को बेटे की कसम दे दी। खुद की संतान का हवाला दिया। सियासी जानकार कहते हैं कि उपेंद्र लड़ने के मूड में आ गये हैं। वे जेडीयू में रहते हुए पूरी तरह पार्टी की छीछालेदर कराके ही मानेंगे। कुशवाहा प्रेस कांफ्रेस में हाथ नचा-नचा कर सियासी ‘उघटा-पईंची’ कर रहे थे। मुख्यमंत्री को कुशवाहा ऐसे बोल रहे थे, जैसे लग रहा हो कि वर्षों पुरानी रार हो। उधर, ‘उघटा-पईंची’ शुरू होते ही बिहार के बाकी नेता एक्टिव हो गये। दोनों के बीच होने वाली ‘उघटा-पईंची’ के मजा लेने लगे। एलजेपी (R) के सांसद चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस दल का नेता दूसरे दल के नेता को अपना उत्तराधिकारी मान ले तो उसका अस्तित्व बचता कहां है। लगे हाथों जाप प्रमुख पप्पू यादव का बयान भी मीडिया में आ गया। पप्पू ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उपेंद्र जी अभी बहुत परिपक्व राजनीतिक व्यक्ति हैं। उसके बाद नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर चल रही बीजेपी में आने की चर्चा के बीच में कहा कि, उनको पता नहीं चल रहा कि JDU और RJD में क्या डील हुई है? जबकि इसके बारे में पूरी बिहार की जनता को पता है।

पार्टी कमजोर हो रही-कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस में ऐसी-ऐसी बातें कही जिससे लगा कि वो बड़े सियासी दर्द के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने पार्टी के कमजोर होने पर अफसोस जताया। उपेंद्र ने सीएम नीतीश पर उनके फोन और उनकी बातों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उपेंद्र कुशवाहा ने अपने मन की भड़ास निकाली। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को यहां तक कह दिया कि हवा में जो बातें चल रही हैं। जो अफवाह चल रहा है। उसे दूर करने के लिए बैठक बुलाएं। पार्टी के फोरम पर बातचीत हो। कुशवाहा ने ये भी कहा कि वह किसी भी कीमत पर पार्टी को छोड़कर नहीं जायेंगे। जेडीयू को बचाने की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वो कोई किरोयेदार नहीं हैं, मजबूती से पार्टी में रहेंगे। प्रेस कांफ्रेंस के तुरंत बाद नीतीश कुमार का जवाब भी आ गया। उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा को पुरानी बातें याद दिलाने के साथ बहुत सारी बातें कही। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी कहा कि बिहार में महागठबंधन मजबूत और पुख़्ता है। ये सब आपका (मीडिया का) का किया हुआ है।

नीतीश की कुशवाहा को खरी-खरी
उपेंद्र कुशवाहा की बात खत्म होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मूड में आ गए उन्होंने भी ‘उघटा-पईंची’ कर दी। नीतीश कुमार ने कहा कि हमको उनके बयानों से आश्चर्य लग रहा है, हमारे कहने पर उनको जेडीयू में शामिल किया गया था पार्टी के लोग इनको शामिल नहीं करना चाहते थे। नीतीश कुमार ने कुशवाहा को पुरानी बातें याद दिलाई। उन्होंने कहा कि विधायक कौन बनाया। राज्यसभा किसने भेजा। अभी विधान पार्षद किसने बनाया है। लोगों को सोचना चाहिए, बोलने से पहले। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि हमको तो आश्चर्य लग रहा है। हम तो इतना प्रेम करते हैं। इतना हमारा स्नेह हैं। कोई चला भी जाता है तो हमको क्या मतलब है। जाओ भाई जहां जाना है जाओ। देखिए ये बात अब आगे मत पूछिए। आप उनके बारे में कोई बात हो तो उन्हीं से पूछिये जो मर्जी हो, वो करिये। ये पार्टी के लिए जेडीयू के लिए इन सब चीजों का कोई मतलब नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा को कोई जेडीयू में लेना नहीं चाहता था। मेरे ही कहने पर अंत में लोग एग्री कर गए। हम तो सम्मान करते हैं। हमारा तो प्रेम का भाव है। इधर, कुछ दिनों से आप लोग रोज पूछ रहे हैं। इसका पार्टी से कोई मतलब नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा की संतान वाली बात पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या पता क्या बोल रहा है। कोई मतलब है। आप नयी पीढ़ी के लोग हैं। शुरू से हमलोग क्या काम किये। मेरी कोई रूची नहीं है। आश्चर्य लग रहा है। आप आज के बाद पूछिएगा, हम प्रणाम कर लेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी……..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।...

Next Post

कब तक किसी को सफाई के लिए पेश होते रहना होगा......

सर्दी में गर्मी का अहसास…….

सर्दी में गर्मी का अहसास.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend