ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विपक्ष का एकजुट होना देश के हित मेंः नीतीश

UB India News by UB India News
January 20, 2023
in खास खबर, भोजपुर, मुख्यमंत्री
0
विपक्ष का एकजुट होना देश के हित मेंः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा के खिलाफ देश में विपक्षी एकजुटता के लिए प्रयासरत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि विपक्ष के अधिक से अधिक लोग एकजुट होकर आगे बढ़ें। यही देश के हित में है। एसपी वर्मा रोड में नवनिर्मित पार्क में महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण करने के बाद पत्रकारों द्वारा देशभर के दौरे की चर्चा के बारे में किये गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा‚ ‘चर्चा है‚ तो आपलोग करते रहिये। ॥ आपलोग जहां कहेंगे‚ वहां हम चले जायेंगे। कोई बुलायेगा‚ तो हम वहां जायेंगे। मेरी अपनी कोई ख्वाहिश नहीं है। हम कुछ नहीं चाहते हैं। हम एक ही चीज चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा विपक्ष के लोग एकजुट हों और आगे बढ़ें। यही देश के हित में है। अपने लिए हम कुछ नहीं कर रहे हैं।’ उन्होंने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के धरने पर बैठने के सवाल पर कहा कि वे धरने पर बैठें‚ इस पर कोई रोक नहीं है। मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव की सभा में नहीं बुलाये जाने के सवाल पर कहा कि मुझे नहीं पता है। मैं तो दूसरे कामों में लगा हूं। जिनको मौका मिला होगा‚ वे लोग गये होंगे। इसमें ऐसी कोई बात नहीं है। यह उनकी पार्टी की रैली थी। उस रैली में जो लोग गये‚ यह अच्छी बात है। मैं रात–दिन यहां के काम में लगा हुआ हूं। इस बीच कोई मुझे बुलाये‚ तो भी मैं नहीं जा सकता। यह सब कोई मुद्’ा नहीं है।

मुख्यमंत्री ने श्री राव या फिर कांग्रेस के साथ जाने के सवाल पर कहा कि एक बार मैं सब लोगों से बात कर चुका हूं। आगे देखा जायेगा कि क्या होगा‚ कितने लोग एकजुट होंगे। उसके आगे हमसब लोग लग जायेंगे। बिहार में हम लगे ही हुए हैं।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

कई लोगों से बात हुई है। उन्होंने कहा कि समाधान यात्रा के बाद बिहार में विधानमंडल का सत्र शुरू होने वाला है। उसके बाद मैं फ्री हो जाउगा और आगे जो भी करना होगा वह करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर वर्ष ९ मई को महाराणा प्रताप की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा आज यहां स्थापित की गई है। आज के ही दिन उनकी मृत्यु हुई थी। महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर भी राज्य भर में समारोह आयोजित किये जाते हैं। देश में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। मैं चाहता हूं कि नई पीढ़ी के लोगों को भी महाराणा प्रताप के बारे में सबकुछ मालूम हो।
उन्होंने लोगों के हित में काम किया था। जब महाराणा प्रताप का शासन था और एक महिला को गिरफ्तार किया गया था‚ तो उन्होंने कहा था कि महिला को क्यों गिरफ्तार किया गया है‚ उसे छोड़ दो। यह बहुत बड़ी चीज है। हमलोग हमेशा से कहते रहे हैं कि महिलाओं के हित में काम होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने समय में महाराणा प्रताप ने जितने काम किये‚ वे सब नई पीढ़ी को मालूम होने चाहिए। बड़े–बड़े कार्यक्रम उनकी याद में आयोजित किये जाते हैं। काफी समय से मेरे मन में था कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा यहां पर स्थापित की जाये। आज वह काम हो गया है। यहां पर जिस तरफ से भी लोग आयेंगे‚ इनकी प्रतिमा को देखेंगे। इसी कारण हमलोगों ने इस जगह का चुनाव किया है। नई पीढ़ी से लेकर पुरानी पीढ़ी के लोग भी इनसे प्रेरणा लेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में भोजपुर जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक भी किया। जिले में कोईलवर प्रखंड़ के कुल्हडि़या पंचायत के सकड्ड़ी में एक्वाकल्चर पौंड़ एंड़ बायोफ्लॉक फिश फामिंर्ग प्रशिक्षण एवं रिसर्च केंद्र का मछली ड़ालकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि बिहार में नीली क्रांति की शुरुआत हुई है। जीविका दीदियां बेहतर तरीके से कार्य कर रही हैं। बिहार में जितना मछली के उत्पादन की जरूरत है‚ वह पूरा कर लिया जायेगा। अब बिहार से भी मछली दूसरी जगहों पर भेजी जा रही है। यहां इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। मिथिलांचल‚ चंपारण और उसके बाद अब शाहाबाद में मछली पालन किया जा रहा है। चौथे कृषि रोड़मैप का काम शुरु होनेवाला है।

तत्पश्चात् मुख्यमंत्री ने कोईलवर प्रखंड़ के धण्ड़ीहा ग्राम स्थित मिशन कायाकल्प के तहत राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय का निरीक्षण किया। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों से पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। छोटे बच्चों ने खेल–खेल में ही पढ़ने के तरीके से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने विद्यालय के विभिन्न कमरों‚ पुस्तकालय‚ कॉमन रूम एवं पूरे परिसर का बारिकी से निरीक्षण किया और शिक्षकों से भी पढ़ाई और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डि़जिटल क्लास रूम का भी जायजा लिया और तकनीक के माध्यम से दी जा रही शिक्षा की जानकारी ली तथा क्लास रूम में पढ़ रहे बच्चों से बात की। मुख्यमंत्री ने उन्नयन स्मार्ट क्लास रूम का भी निरीक्षण कर वहां पढ़ रहे बच्चों से बात की और उनकी सराहना की। मुख्यमंत्री संदेश के तीर्थकौल गांव पहुंचे और वहां के किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने जीविका समूह को ८१ लाख ३१ हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत संदेश में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण छात्र योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को ट्राई साइकिल की चाबी प्रदान की।

मौके पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव‚ मंत्री विजय कुमार चौधरी‚ संजय कुमार झा‚ जमां खान‚ विधायक श्रीमती किरण देवी‚ एमएलसी राधाचरण साह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ ड़ॉ. एस. सिद्धार्थ‚ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह‚ समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ पटना प्रमंड़ल के आयुक्त कुमार रवि‚ अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था संजय सिंह‚ मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह‚ राहुल कुमार‚ ड़ीआईजी शाहाबाद रेंज नवीनचंद्र झा‚ ड़ीएम भोजपुर राजकुमार‚ एसपी प्रमोद कुमार यादव आदि थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
पूर्वोत्तर का चुनाव परिदृश्य

पूर्वोत्तर का चुनाव परिदृश्य

फेक न्यूज की आड़़ में……

फेक न्यूज की आड़़ में......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend