ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फेक न्यूज की आड़़ में……

UB India News by UB India News
January 20, 2023
in खास खबर, मीडिया, हास्य - व्यंग
0
फेक न्यूज की आड़़ में……

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रेस की आजादी को एक बार फिर ‘नाथने’ की तैयारी है। केंद्र सरकार ने फेक न्यूज (झूठी खबर) हटाने के लिए नया संशोधन मसौदा जारी किया है। नये मसौदे के मुताबिक‚ डि़जिटल मीडि़या के लिए एक नई कैटिगरी शुरू किए जाने का प्रस्ताव है। इसमें प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) या केंद्र सरकार की कोई एजेंसी झूठी खबर की पहचान करेगी। फिलहाल इस मसौदे को राय के लिए जारी किया गया है। दरअसल‚ ये सारी कसरत सोशल मीडि़या में चल रही किसी खबर और रिपोतार्ज को खत्म करने या हतोत्साहित करने की है। कोई एक पक्ष खासकर सरकार और उसके अंग कैसे किसी खबर को फेक साबित करेंगेॽ क्या यह प्रेस की आजादी पर सुनियोजित हमला नहीं हैॽ क्या सरकार के इस कदम को जायज ठहराया जा सकता हैॽ होना तो यह चाहिए कि कौन सी खबर झूठी है या भ्रामक है‚ इस बारे में मीडि़या संगठनों से पहले सलाह लेनी चाहिए। यह अकेले सरकार तय नहीं कर सकती। यह मीडि़या पर सेंसरशिप है और अगर समय रहते इस साजिश के खिलाफ आवाज बुलंद नहीं की जाएगी तो आगे चलकर मीडि़या की कमर हमेशा के लिए झुक जाएगी और आत्मविश्वास गहरे तक धंस जाएगा। यह कवायद इसलिए ज्यादा हड़़बड़़ी और एक खास मकसद का संदेश दे रही है क्योंकि फेक न्यूज को रोकने या उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पहले से कई कानून मौजूद हैं। खुद पीआईबी ने फेक न्यूज २०१९ में अपनी फैक्ट चेकिंग यूनिट का गठन किया था। इस यूनिट का मुख्य काम था सरकार या सरकार से जुड़़ी किसी भी खबर को जांचना और पता लगाना कि खबर सही है या गलत। बहरहाल‚ पत्रकारों के संगठन एडि़टर्स गिल्ड़ ऑफ इंडि़या ने इसे मसौदे से हटाने की मांग की है। दरअसल‚ सरकार को जब भी लगता है कि मीडि़या में उसके खिलाफ खबरें ज्यादा प्रसारित होने लगी है या उसके खिलाफ माहौल बनाया जाने लगा है तो वह सबसे पहले मीडि़या को दिव्यांग करना चाहती है। इस कदम को मोदी सरकार की ओर से बड़़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों पर लगाम लगाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। हां‚ भडकाऊ और देश विरोधी खबरों के खिलाफ सरकार का एक्शन जरूरी है‚ मगर पीछे के दरवाजे से मीडि़या को कमजोर करने की सरकार की यह पहल उसके लिए जी का जंजाल न बन जाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

Next Post
सतर्कता बनाए रखे भारत…….

सतर्कता बनाए रखे भारत.......

दूर तलक जाएगा संदेश……..

दूर तलक जाएगा संदेश........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend