ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कार्यकारिणी का संदेश….

UB India News by UB India News
January 19, 2023
in खास खबर, राष्ट्रीय, संपादकीय
0
कार्यकारिणी का संदेश….

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक का मुख्य फोकस इस वर्ष होने वाले ९ राज्यों के विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोक सभा के चुनाव थे। मेघालय‚ त्रिपुरा‚ नगालैंड़‚ कर्नाटक‚ मिजोरम‚ मध्य प्रदेश‚ छत्तीसगढ़‚ राजस्थान और तेलंगाना में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। इन्हें २०२४ में होने वाले लोक सभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इसलिए बैठक में इन राज्यों के चुनावों को लेकर मंथन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र देते हुए कहा कि लोक सभा चुनाव में सिर्फ ४०० दिन रह गए हैं। सभी लोग तैयारी में जुट जाएं। सभी मतदाताओं तक पहंुचें‚ बगैर सोचे कि वे आपको वोट दे रहे हैं‚ या नहीं। जाहिर है कि प्रधानमंत्री के वक्तव्यों से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह अवश्य आया होगा। मोदी के नेतृत्व में भाजपा २०१४ में केंद्र में सत्ता में आईथी। उसके बाद भाजपा ने कई चुनाव जीते। मोदी की कार्यशैली‚ लोकप्रियता और नेतृत्व इसकी बड़़ी वजह है। कार्यकारिणी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्ड़ा के कार्यकाल को जून‚ २०२४ तक विस्तार दिया गया यानी वे २०२४ के लोक सभा चुनाव तक पद पर बने रहेंगे। कार्यकारिणी में नड़्ड़ा का वक्तव्य भी चर्चा का विषय बना। उन्होंने कहा कि यह साल हमारे लिएबहुत महत्वपूर्ण है। हमें ९ प्रदेशों में चुनाव लड़़ना है। कमर कस लीजिए। हमें सभी ९ राज्यों में जीत दर्ज करनी है। कह सकते हैं कि उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कड़़ी चुनौती दी है। पांच राज्यों में भाजपा अकेली या साथी दलों के साथसरकार में है। इन दिनों भाजपा को चुनाव जीतने की मशीन के तौर पर देखा जा रहा है‚ ठीक उसी तरह जैसे क्रिकेट में कभी सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर को रन बनाने की मशीन कहा जाता था। लेकिन सभी ९ राज्यों के चुनाव जीतना भाजपा के लिएआसान नहीं है। कर्नाटक‚ छत्तीसगढ़‚ तेलंगाना‚ मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा को विरोधी दलों की कड़़ी चुनौती का सामना करना पड़े़गा। त्रिपुरा में कांग्रेस और वामपंथी दलों की कड़़ी चुनौती का सामना करना पड़े़गा। राष्ट्रीय स्तर पर नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का लाभ भाजपा को भले मिल जाए लेकिन राज्यों में भी ऐसा ही होगा‚ कहना मुश्किल है। बहरहाल‚ इस कार्यकारिणी से यह अवश्य स्पष्ट हुआ कि भाजपा चुनाव तैयारियों में सभी दलों से बहुत आगे है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
बेमानी पेशकश……..

बेमानी पेशकश........

गांधी की धोती से राहुल गांधी की टीशर्ट की तुलना…..

गांधी की धोती से राहुल गांधी की टीशर्ट की तुलना.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend