ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस बड़ी पार्टी है… राहुल गांधी बड़े आदमी हैं :प्रशांत किशोर

UB India News by UB India News
January 8, 2023
in अन्य विपक्ष, पश्चिम चंपारण
0
कांग्रेस बड़ी पार्टी है… राहुल गांधी बड़े आदमी हैं :प्रशांत किशोर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के मद्देनजर शनिवार को कांग्रेस पर हमला बोला. बिहार में जन सुराज अभियान के तहत इन दिनों ‘पदयात्रा’ कर रहे प्रशांत किशोर से मोतिहारी बातचीत के दौरान उनसे कांग्रेस की और उनकी यात्रा के समानता के बारे में पूछा गया. इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि वे बहुत बड़े आदमी हैं. मेरी यात्रा की उनसे कोई तुलना ही नहीं हो सकती है. किशोर ने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है और राहुल गांधी बहुत बड़े आदमी हैं तथा वह राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा प्रयास कर रहे हैं.

प्रशांत किशोर ने अपनी पदयात्रा के बारे में कहा कि मैं जो पैदल यात्रा कर रहा हूं उसमें किलोमीटर कोई महत्व नहीं रखता है. मैंने कोई दिन भी तय नहीं किया है. उन्होंने कहा कि मेरे लिए यात्रा समाज को निचले स्तर पर समझने का प्रयास है और उसका समाधान भी लोगों के माध्यम से ही निकालना है. किशोर ने राहुल पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि सड़क पर चलने का मुझे ओलंपिक रिकॉर्ड नहीं बनाना है. न ही मुझे यह दिखाना है कि मैं कितना ‘फिट’ हूं.  मुझे जनता की समस्या को समझना है इसलिए मेरी यात्रा की उनसे कोई तुलना ही नहीं है. प्रशांत किशोर ने कुल मिलाकर भारत जोड़ों यात्रा को जनता के लिए नहीं बताते हुए इसे अमीरों की यात्रा बताई है. कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. बता दें कि कांग्रेस पांच जनवरी से बिहार में भारत जोड़ो यात्रा कर रही. यात्रा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में की जा रही है. ये यात्रा 10 जनवरी तक की जाएगी.

RELATED POSTS

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत

मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर

यात्रा को लेकर केवल प्रशांत किशोर ही नहीं इससे पहले बीजेपी ने भी ताबड़तोड़ हमले किए हैं. बिहार में हालांकि नीतीश कुमार की भी समाधान यात्रा चल रही है. उधर, दो अक्टूबर 2022 से ही प्रशांत किशोर जन सुराज पद यात्रा कर रहे हैं. वह बिहार के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से उनकी समस्या पूछ रहे. साथ ही गांव के कार्यों का भी जायजा ले रहे. लगभग हर दिन प्रशांत किशोर नीतीश सरकार की उधेड़बुन करते दिखाई देते हैं.

नीतीश की यात्रा पर भी प्रशांत किशोर ने उठाए सवाल

प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी कार से यात्रा कर रहे, सेक्युरिटी भी उनके साथ है। बावजदू इसके अधिकारी इसे यात्रा का नाम दे रहे हैं। इस यात्रा में वो किए जा रहे कार्यों की जानकारी ले रहे। प्रशांत किशोर ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केवल न्यूजपेपर पढ़कर सरकार चला रहे हैं। उन्हें गांव में जाना चाहिए और लोगों की समस्याओं की वास्तविक जानकारी लेनी चाहिए।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत

by UB India News
April 5, 2026
0

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 14 की हालत...

मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर

मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर

by UB India News
April 4, 2026
0

बिहार में एकबार फिर जहरीली शराब से मौत हुई है। मोतिहारी में 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 15...

प्रगति यात्रा के तहत सीएम नीतीश कुमार आज जाएंगे सुपौल, करेंगे करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन वं शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज से समृद्धि यात्रा शुरू , पश्चिम चंपारण में 182 करोड़ की 161 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास …………….

by UB India News
January 17, 2026
0

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से समृद्धि यात्रा शुरू करेंगे. वह पश्चिम चंपारण जिले से यात्रा शुरू करने वाले...

गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..

गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..

by UB India News
January 6, 2026
0

बिहार के गोपालगंज जिले में दुनिया का सबसे विशालकाय शिवलिंग बीते दो दिनों से बलथरी चेक पोस्ट पर फंसा हुआ...

बिहार में नई पार्टी बनाएंगी तेजस्वी यादव की पार्टी की बागी नेता रितु जायसवाल, कर दिया बड़ा ऐलान

by UB India News
December 9, 2025
0

बिहार में एक और नई पार्टी बन सकती है। राजद की बागी नेता रितु जायसवाल ने ऐलान कर दिया है...

Next Post
बिहार में जल्द लागू होगा चौथा कृषि रोड मैप

महागठबंधन के अंदर आये सियासी तूफान के सबसे बड़े खलनायक सुधाकर सिंह!

जातीय गणना का फैसला एनडीए सरकार का

जातीय गणना का फैसला एनडीए सरकार का

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend