ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केंद्र सरकार जुमलेबाज : ललन सिंह

UB India News by UB India News
January 7, 2023
in कृषि, जदयू, मुंगेर
0
केंद्र सरकार जुमलेबाज : ललन सिंह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुरुवार को केंद्रीय कृषि व किसान राज्य मंत्री किशोर चौधरी ने मुंगेर में आयोजित कृषि सम्मेलन में बिहार की खाद नेपाल और बांग्लादेश कालाबाजारी कर भेजे जाने की बात कही थी। केंद्रीय मंत्री के दिए गए बयान पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने पलटवार किया है।

उन्‍होंने कहा कि राज्य को यूरिया का आवंटन मांग के अनुरूप नहीं किया गया है। इस वजह से खाद के लिए हर तरफ किसान परेशान हैं। अब तक जितना खाद का आवंटन हुआ है, उसका वितरण किया जा रहा है। राज्य में यूरिया की उपलब्धता स्टाक कम है। स्टाक में महज 80332 मीट्रिक टन यूरिया है। जनवरी माह में यूरिया की डिमांड ज्यादा रहती है। कई जिलों में गेहूं की बोआइ विलंब से हुई है, ऐसे में यूरिया की ज्यादा जरूरत है। खाद वितरण के लिए सरकार की ओर से टालरेंस नीति अपनाई जा रही है।

RELATED POSTS

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

केंद्र सरकार जुमलेबाज : ललन सिंह

खाद वितरण में पारदर्शिता अपनाई जा रही है और गड़बड़ी की सूचना पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। राज्य की सराकर से आवश्यकता जताते हुए 12.70 लाख मीट्रिक टन यूरिया का आवंटन का आंकलन दिया गया था। इस अनुमात में केंद्र सरकार ने 7.90 लाख मीट्रिक टन खाद की स्वीकृति दी है। इसमें से 6.48 लाख 735 मीट्रिक टन ही वास्तविक आपूर्ति की गई है। सांसद ने कहा कि केंद्र की पूरी सरकार जुमलेबाज है। केंद्र सरकार में बैठे लोग हर मसले पर गलत बयानबाजी देकर जनता और किसानों को गुमराह कर रहे हैं। किसानों की समस्या से इनको कोई लेना-देना नहीं है।

‘केंद्र सरकार के मंत्री कर रहे गलत बयानबाजी’

सांसद ललन सिंह ने कहा कि आज किसान यूरिया खाद के लिए तरस रहे हैं। केंद्र सरकार के मंत्री गलत बयानबाजी कर रहे हैं। एमपी ने बताया कि सचाई यह है कि‍ बिहार को अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में 12.70 लाख मीट्रिक टन का यूरिया खाद का आवंटन आंकलन दिया गया था। इसमें महज 7.90 लाख मीट्रिक टन अलाटमेंट किया गया है, उसमें से भी महज 6.48 लाख 735 सौ मीट्रिक टन मिला है। सांसद ने कहा कि 12 लाख मीट्रिक टन के यूरिया की तुलना में लगभग 6.5 लाख मीट्रिक टन यूरिया मिला है। जनवरी माह तक की मांग का महज 64 प्रतिशत बिहार को खाद मिला है। ऐसे में यूरिया की कालाबाजारी कहां हो रही है। केंद्र की सरकार खाद आवंटन मामले में गुमराह कर रही है। जनता सब देख रही है, केंद्र गलत बयानबाजी कर भम्र फैला रही है।

मुंगेर में 76 प्रतिशत कम हुई आपूर्ति

कृषि विभाग के आंकड़े के अनुसार मुंगेर जिले में खाद का आवंटन 7626 हजार मीट्रिक टन होना था। अब तक महज 4836 मीट्रिक टन खाद की आपूर्ति हुई है। 76 प्रतिशत कम खाद अब तक जिले को मिला है। जनवरी के खाद का अब तक पता तक नहीं है। सांसद ने कहा कि किसानों की समस्याओं से केंद्र को कोई वास्ता नहीं रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………

समस्या बढ़ाएगा कमजोर मानसून ,अल नीनो का असर पड़ेगा……………..

by UB India News
June 29, 2026
0

केद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते सप्ताह आशंका जताई कि मानसून में देरी के कारण खरीफ फसलों की...

निशांत को ‘एंग्री–यंग–मैन’ बनने के पीछे कौन हैं ……………..

निशांत को ‘एंग्री–यंग–मैन’ बनने के पीछे कौन हैं ……………..

by UB India News
June 29, 2026
0

सोशल मीडिया पर कभी बैठने, चलने के अंदाज और ढीले-ढाले कुर्ता-पायजामा को लेकर ट्रोल होने वाले निशांत कुमार इन दिनों...

उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………

उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………

by UB India News
June 23, 2026
0

फलों को सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से पकाने के उपकरण पर सरकार किसानों को अनुदान देगी। कृषि मंत्री विजय कुमार...

Next Post
लोगों की तरक्की को जाति गणना बहुत जरूरीः नीतीश

लोगों की तरक्की को जाति गणना बहुत जरूरीः नीतीश

सूबे में कोल्ड़ डे़ का अलर्ट ,अगले एक हफ्ते तक रहेगी भीषण ठंड़

सूबे में कोल्ड़ डे़ का अलर्ट ,अगले एक हफ्ते तक रहेगी भीषण ठंड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend