ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मिशन 2024 पर BJP…आज वैशाली में नड्‌डा की सभा:हरिहरनाथ मंदिर में पूजा के बाद नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव पर करेंगे मंथन

UB India News by UB India News
January 4, 2023
in खास खबर, पटना, भाजपा, मुजफ्फरपुर, वैशाली
0
मिशन 2024 पर BJP…आज वैशाली में नड्‌डा की सभा:हरिहरनाथ मंदिर में पूजा के बाद नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव पर करेंगे मंथन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज 1 दिन के दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं। नड्डा पूरी तरह से राजनीतिक कार्यक्रम में बिहार पहुंच रहे हैं। जेपी नड्डा चार्टर्ड प्लेन से पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, सड़क मार्ग से सीधे मुजफ्फरपुर के पारू जाएंगे।

पारू उच्च विद्यालय में जनसभा का आयोजन किया गया है, जहां भाजपा के कार्यकर्ता, पन्ना प्रमुख, नेता, बूथ अध्यक्ष सहित आम लोगों की जनसभा को संबोधित करेंगे।

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

ये सम्मेलन लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए सभी लोकसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। इसी के मद्देनजर जेपी नड्डा आज इसकी शुरुआत कर रहे हैं।

यह सम्मेलन के साथ-साथ जनसभा भी होगा। आज विधिवत रूप से भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी अभियान का आगाज वैशाली लोकसभा क्षेत्र के पारू करेगी। पारू मुजफ्फरपुर जिले में आता है।

नड्‌डा इसी मंच से सभा को संबोधित करेंगे।
नड्‌डा इसी मंच से सभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा के सभी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे नड्डा

चुकी जेपी नड्डा के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव हुआ है। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश कोर कमेटी की बैठक पारु में ही करेंगे। साथ ही बिहार भाजपा के सभी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। जेपी नड्डा वहां से सड़क मार्ग से ही छपरा के सोनपुर आएंगे। जहां हरिक्षेत्र क्षेत्र मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

हरिहर क्षेत्र मंदिर का नियम यह है कि अगर दोपहर 12:00 बजे तक पूजा अर्चना कर लिया जाए तो ठीक, नहीं तो, 2:00 बजे के बाद रात के 9:00 बजे तक पूजा कर सकते हैं। ऐसे में जेपी नड्डा के लिए दूसरे पाली को चुना गया है और वहां जेपी नड्डा कार्यक्रम के बाद पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे।

शाम 6:00 बजे के आसपास जेपी नड्डा दिल्ली के लिए चार्टर्ड प्लेन से रवाना होंगे। जनसभा और पूजा अर्चना के बाद समय बचेगा तो जेपी नड्डा बीजेपी प्रदेश कार्यालय भी जाएंगे। यहां पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं लेकिन, इसकी उम्मीद कम जताई जा रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

Next Post
रुक नहीं रही टारगेट किलिंग

रुक नहीं रही टारगेट किलिंग

हजारों शब्दो से बड़ा एक आचरण होता है…….

हजारों शब्दो से बड़ा एक आचरण होता है.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend