ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हजारों शब्दो से बड़ा एक आचरण होता है…….

UB India News by UB India News
January 3, 2023
in खास खबर, ब्लॉग
0
हजारों शब्दो से बड़ा एक आचरण होता है…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन सौ वर्ष की भरपूर जिंदगी जी कर विदा हुई हैं। इस कारण उनका जाना शोक में विह्वल होने का कारण नहीं हो सकता। बावजूद प्रधानमंत्री मोदी के लिए यह कितनी बड़ी क्षति है। इसका अनुमान वही लगा सकते हैं‚ जिनका अपना निजी परिवार नहीं हो। ऐसा व्यक्तिचाहे जितना बड़ा हो मां के चले जाने के बाद उसके सामने स्पष्ट हो जाता है कि अब उसका अपना कोई नहीं।

गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक मोदी के मां के साथ समय बिताने पर दृष्टि रखने वाले जानते हैं कि दोनों के बीच कितना गहरा लगाव था। भले मोदी जी के आंखों से आंसू टपकते नहीं दिखे हो पर अंतर्मन की वेदना कोई महसूस कर सकता है। हालांकि अपने चरित्र और संगठन के संस्कार के अनुरूप उन्होंने व्यवहार में इस वेदना को हावी नहीं होने दिया। बतौर प्रधानमंत्री अपने सारे कार्यक्रम पूर्ववत रखे। वह चाहते तो आसानी से कार्यक्रमों को टाल सकते थे। इस पर कोई टीका–टिप्पणी भी नहीं होती और अस्वाभाविक भी नहीं माना जाता‚ लेकिन नेता की पहचान ऐसे ही समय होती है। एक ओर मां की चिता को अग्नि देना और दूसरी ओर वर्चुअल तरीके से रेल को हरी झंडी दिखाने के साथ परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। इस भूमिका ने प्रधानमंत्री के कद को और ज्यादा उठाया है।

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

वास्तव में मां हीराबेन के अस्पताल में भर्ती होने‚ मृत्यु‚ अंतिम संस्कार‚ मुखाग्नि से लेकर सरकारी कार्यक्रमों में भागीदारी में प्रधानमंत्री मोदी ने असीम संतुलन का परिचय दिया है। एक ओर पुत्र के रूप में मातृ ऋण से मुक्ति की पूरी अंतिम क्रिया और दूसरी ओर देश के प्रति दायित्व का संपूर्ण निर्वहन। जब हीराबेन मोदी की मृत्यु की खबर आई तो हमारे आपके मन में धारणा यही थी कि बड़े तामझाम और भारी भीड़ में शव यात्रा निकलेगी‚ देश के नेताओं की लंबी कतार वहां श्रद्धांजलि के लिए होगी आदि आदि। किंतु पहले मोदी जी ने सब को संदेश दिया कि अपने अपने यहां रहे और सारे तय कार्यक्रमों को अंजाम दें। उन्हें इसका आभास था कि इतना संदेश देने के बावजूद अगर अंतिम क्रिया जल्दी न की गई तब भी काफी बड़ी संख्या में लोग आ जाएंगे। ३:३० बजे भोर में मृत्यु की सूचना मिली और प्रधानमंत्री ७:३० में पहुंचे तथा परिवार एवं रिश्तेदारों की सीमित मंडली में अंतिम संस्कार किया। उच्च पदों पर कायम दूसरे नेताओं और शीर्ष व्यक्तित्व के लिए भी यह उदाहरण है। वर्तमान राजनीति में शीर्ष पदों पर बैठे लोगों में ऐसे उदाहरण कम ही होंगे जब अपने माता–पिता या निकटतम संबंधी की अंतिम क्रिया को इतने सरल साधारण ढंग से पूरा किया गया हो। ऐसा शायद ही कोई व्यक्ति हो जिसका अपनी मां के साथ गहरा लगाव न हो। इस मायने में हम कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी का यदि अपनी मां के साथ इतना लगाव था तो इसमें विशेष कुछ भी नहीं। नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे। जाहिर है‚ उन्होंने परिवार का परित्याग किया और अघोषित रूप से प्रचारक संन्यस्त जीवन जीता है। वह भगवाधारी संन्यासी नहीं होता‚ लेकिन भाव यही रहता है कि संपूर्ण जीवन देश के लिए है जिसमें परिवार के उतना ही स्थान है जितना अन्य परिवारों के लिए। इस प्रकार के जीवन को निकट से देखने वाले लोग समझ सकते हैं की मोदी जी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए मां के साथ संबंधों का जिस तरह निर्वहन किया वह सामान्य बात नहीं है। ॥ प्रधानमंत्री को मां के बीमार पड़ने की जैसे सूचना मिली वह स्वयं भागे–भागे अस्पताल पहुंचे। वे नहीं भी जा सकते थे और दिल्ली से ही सारी जानकारी लेकर व्यवस्था कर सकते थे। आजकल ऐसा ही आमतौर पर किया जाता है। किंतु वहां जाकर उन्होंने जो संदेश दिया उसका लाखों लोगों के मन पर लंबे समय तक असर रहेगा और वह भी उन परिस्थितियों में ऐसा ही करेंगे। देश और समाज का काम करने वाले लोग भी ऐसा ही मानते हैं कि उनकी कोई दूसरी जिम्मेवारी नहीं लिस्ट ऑफ मोदी ने अपने व्यवहार से इस सोच को बदलने में भूमिका निभाई है। कहा गया है ‘नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः। नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रपा॥’ अर्थात मां के जैसा ना कोई छाया दे सकता है‚ न ही कोई आश्रय ही दे सकता है और मां के समान न ही कोई हमें सुरक्षा दे सकता है। मां इस पूरे ब्रह्मांड में जीवनदायिनी है और उसके जैसा कोई दूसरा नहीं है।’

मोदी ने बिना कुछ बोले देश में मां के इस सम्मान को नये सिरे से प्रतिस्थापित करने कोशिश की। जब मोदी ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का आह्वान किया और बेटियों के साथ तस्वीरें शेयर करने की अपील की तब भी बड़ी आलोचना हुई। किंतु समाज में बेटियों के महत्व को नये सिरे से स्वीकारने में उस अभियान की बड़ी भूमिका रही है। कहा गया है कि अगर स्त्री न हो तो सृष्टि की रचना ही संभव नहीं होती। ब्रह्मा‚ विष्णु और महेश भी सृष्टि की रचना नहीं कर सकते थे। किंतु यह कहावत पुस्तकों में सिमटी और हमारे समाज में ्त्रिरयां महत्वहीन होतीं गइ। हमने देखा है कि माता–पिता को महत्व न दिए जाने के कारण भारत की परिवार परंपरा ध्वस्त हुई और इसका भयानक असर हुआ है। केवल कहने भर से कि संयुक्त परिवार की ओर लौटें यह संभव नहीं हो सकता। मां का अगर घर में सम्मान है तो नई पीढ़ी उसे देखकर अपने घर के बड़े बुजुर्गों‚ मां–बाप‚ दादा–दादी सबका सम्मान करने लगती है। कारण‚ उन्होंने यही देखा। यह भाव धीरे–धीरे परिवारों से खत्म हो रहा था‚ इसलिए आने वाली पीढ़ी का भी अपने माता–पिता‚ दादा–दादी के साथ जुड़ाव नहीं होता था।

आठ वर्षों में नरेन्द्र मोदी ने मां के साथ व्यवहार की जो तस्वीरें हमारे सामने रखी उन्होंने सामूहिक रूप से भारत का मानस बदला है। लाखों की संख्या में नई पीढ़ी को घर के बड़े माता–पिता ही नहीं घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने‚ उनके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने को प्रेरित किया है। जब मोदी मां का पैर धो कर उससे चरणामृत की तरह आंखों में लगा रहे थे तो क्या विरोधियों की तरह आम लोगों ने उसे नाटक मानाॽ सच तो यह है कि इसे देखकर लाखों लोगों की हिचक दूर हुई। उन्हें लगा कि प्रधानमंत्री जो कर रहे हैं उसे हमें भी करना चाहिए। हजारों शब्दो से बड़ा एक आचरण होता है। मां के संदर्भ में मोदी ने यही उदाहरण प्रस्तुत किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
सुप्रीम कोर्ट ने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की बोलने की आजादी पर ज्यादा पाबंदी लगाने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की बोलने की आजादी पर ज्यादा पाबंदी लगाने से इनकार

साइंस के क्षेत्र में भारत विश्व के टॉप देशों में शामिलः PM नरेन्द्र मोदी

साइंस के क्षेत्र में भारत विश्व के टॉप देशों में शामिलः PM नरेन्द्र मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend