ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत में फिर लौटेगा लॉकडाउन? मोदी सरकार ने लिए तीन बड़े फैसले

UB India News by UB India News
December 24, 2022
in खास खबर
0
भारत में फिर लौटेगा लॉकडाउन? मोदी सरकार ने लिए तीन बड़े फैसले
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन में कोरोना महामारी ने एक बार फिर हाहाकार मचा रखा है। हालात बेहद खराब हैं और दुनिया भर के विशेषज्ञ इसे लेकर चिंता भी जाहिर कर चुके हैं। वहीं, दुनिया में दहशत फैला रहे कोरोना के इस नए वैरिएंट से लड़ाई की तैयारी भारत में फुल स्पीड से चल रही है। सरकार ने इससे निपटने के लिए आज तीन बड़े फैसले लिए हैं। पहला फैसला ये है कि नेजल वैक्सीन को मंज़ूरी मिल गई है। अब नाक के जरिए भी वैक्सीन दी जाएगी। दूसरा फैसला ये है कि 27 दिसंबर को अस्पतालों में ऑल इंडिया मॉक ड्रिल की जाएगी ताकि कोरोना से निपटने की कैपेसिटी का ट्रायल हो सके और तीसरा फैसला ये है कि न्यू ईडर पर नई एडवाइजरी आई है।

आज के समय में चीन में जिस तरह कोरोना ने तबाही मचा रखी है कुछ वैसा ही हाल 2020-21 में भारत में था। भारत में इस महामारी का सबसे बुरा दौर इस दौरान देखा गया था। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र सरकार ने भारत बायोटेक कंपनी की नेज़ल वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। ये वैक्सीन आज से ही अस्पतालों में उपलब्ध होगी। नेजल वैक्सीन का मतलब ये है कि वैक्सीव इंजेक्शन के जरिए नहीं बल्कि नाक के जरिए डाली जाएगी और यह बूस्टर डोज के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। शुरुआती चरण में ये वैक्सीन प्राइवेट अस्पताल में मिलेगी और जिन लोगों ने कोविशिल्ड और कोवैक्सीन वैक्सीन ले रखी है वो लोग भी भारत बायोटेक कंपनी की नेज़ल वैक्सीन ले सकते हैं।

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

नेज़ल वैक्सीन को मंजूरी

  1. नाक के जरिए वैक्सीन

  2. बूस्टर डोज के तौर पर इस्तेमाल

  3. प्राइवेट अस्पतालों में उपलब्ध

  4. कोविशिल्ड,कोवैक्सीन लगाने वाले लेंगे

  5. भारत बायोटेक की नेज़ल वैक्सीन को मंज़ूरी

बता दें कि देश में कोरोना अभी कंट्रोल में है लेकिन सरकार तैयारी में कोई कोताही बरतनी नहीं चाहती। 27 दिसंबर को देशभर में बहुत बड़ी मॉक ड्रिल होगी। देश भर के अस्पतालों में इमरजेंसी मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी एक हॉस्पिटल का दौरा करेंगे। इस मॉक ड्रिल के जरिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम चेक किया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर कोरोना के बड़े से बड़े खतरे से निपटा जा सके।

राहत की बात ये है कि भारत में कोरोना के केस दूसरे देशों की तुलना में सबसे कम हैं। दुनिया में कोरोना के डेली केस बढ़ रहे हैं लेकिन भारत में घट रहे हैं। जापान में कोरोना के डेली केस का औसत डेढ़ लाख से भी ज्यादा है, दक्षिण कोरिया में ये 67 हज़ार से ज्यादा है, अमेरिका में रोज औसतन 65 हज़ार से भी ज्यादा कोविड केस आ रहे हैं, फ्रांस में ये आंकड़ा 49 हज़ार के करीब है, जर्मनी में भी रोज तकरीबन 33 हज़ार कोविड केस आ रहे हैं, इटली में हर रोज औसतन 25 हजार नए केस मिल रहे हैं लेकिन भारत में ये आंकड़ा महज डेढ़ सौ के करीब है। यहां रोज औसतन सिर्फ 153 नए केस आ रहे हैं।

भारत में कोरोना के एवरेज डेली केस कैसे लगातार घट रहे हैं। दो महीने पहले हर रोज औसतन 1467 नए केस आते थे। उसके बाद नवंबर महीने में ये आंकड़ा और ज्यादा कम हुआ। नवंबर के पहले हफ्ते में डेली केस 974 तक पहुंच गए तो नवंबर के दूसरे हफ्ते में डेली केस 652 तक गिर गए। फिर ये आंकड़ा 500 से नीचे चला गया। दिसंबर के पहले हफ्ते में डेली केस महज 221 रह गए। दिसंबर के दूसरे हफ्ते में ये आंकड़ा गिर कर 180 तक पहुंच गया और इस हफ्ते डेली केस का औसत सिर्फ 153 है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
ठंड़ से मौत शर्मनाक……..

ठंड़ से मौत शर्मनाक........

वार्ता ही एकमात्र रास्ता…..

वार्ता ही एकमात्र रास्ता.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend