ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आप हमदर्दी के दो शब्द नहीं कह सकते तो उन बच्चों के आंसू और दर्द पर नमक मत छिड़किए.

UB India News by UB India News
December 16, 2022
in पटना, भाजपा
0
आप हमदर्दी के दो शब्द नहीं कह सकते तो उन बच्चों के आंसू और दर्द पर नमक मत छिड़किए.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से शुक्रवार को दिए बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अगर आप हमदर्दी के दो शब्द नहीं कह सकते तो उन बच्चों के आंसू और दर्द पर नमक मत छिड़किए. उनके जख्म पर नमक मत छिड़किए जिन्होंने अपने पिता को खोया है. बीजेपी नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सदन के भीतर दिए बयान पर बहुत दुख जताते हुए कहा कि बीजेपी शराब बंदी के खिलाफ नहीं है. हमने तो शुरु से ही शराबबंदी का समर्थन किया है लेकिन हम लोग फ्री होम डिलीवरी के खिलाफ हैं.

हुसैन ने कहा कि हम लोग जहरीली शराब के खिलाफ हैं. हम इन गरीब लोगों की मौत के खिलाफ हैं. शाहनवाज हुसैन ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा कि आखिर बिहार के लोगों की इतनी बड़ी तादाद में जान चली गई इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा ? क्या ये विपक्ष की जिम्मेदारी है ? क्या इसे विपक्ष पर फेंका जा सकता है ? उन्होंने जोर देकर कहा कि नीतीश जी को जिम्मेदारी तो लेनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि आप जिम्मेदारी लीजिए. किसी की मौत न हो यह जिम्मा लेना होगा. लेकिन मुख्यमंत्री का यह कहना जो पीएगा वह मरेगा यह बहुत ही दुखद है.उस परिवार के लोगों को भी बहुत दुख पहुंचा है.

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भगवान कृष्ण और मुसलमानों के भी शराब के खिलाफ रहने वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन ने निशाना साधते हुए कहा कि शराब तो बुरी चीज है ही. इसको हिंदू और मुसलमान से जोड़ने की बात नहीं है. मदिरा किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है. इसके पक्ष में कोई नहीं है. कोई भी धर्म यह नहीं कहता कि ऐसा कीजिए. बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मुद्दे को भी वोट से जोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसे वोट से जोड़ना सही नहीं कि कृष्ण जी खिलाफ थे मुसलमान खिलाफ है. इसमें भी वोट तलाशा जा रहा है, यह बड़ा दुखद है.

गौरतलब है कि बिहार में सारण जिले में जहरीली शराब से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस मुद्दे पर बीजेपी दिल्ली से लेकर पटना तक और सदन से लेकर सड़क तक नीतीश सरकार पर हमलावर है. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से भगवान श्री कृष्ण का नाम लिया जाना और मुसलमानों के शराब के खिलाफ रहने की बात कहना बीजेपी नेताओं को नागवार गुजर रहा है. बीजेपी को लगता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पूरे मामले में लीपापोती कर रहे हैं और मामले को रफा-दफा कर देना चाहते हैं. लेकिन अगस्त महीने में जेडीयू के अलग होने के बाद इस बार बीजेपी को नीतीश कुमार को घेरने का सही मौका मिला है. जिसे वह किसी भी कीमत पर हाथ से नहीं जाने देना चाहती. शाहनवाज हुसैन समेत बीजेपी के सभी नेता इसीलिए सीधे मुख्यमंत्री को ही निशाने पर ले रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
जो शराब पिएगा वो मरेगा ही… छपरा शराबकांड पर बोले सीएम नीतीश कुमार ,मरने वालों की संख्या 39 हुई

शराब से मौत पर कोई मुआवजा नहींः नीतीश

संदेश देता युद्धाभ्यास….

संदेश देता युद्धाभ्यास....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend