ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जो शराब पिएगा वो मरेगा ही… छपरा शराबकांड पर बोले सीएम नीतीश कुमार ,मरने वालों की संख्या 39 हुई

UB India News by UB India News
December 16, 2022
in पटना, मुख्यमंत्री
0
जो शराब पिएगा वो मरेगा ही… छपरा शराबकांड पर बोले सीएम नीतीश कुमार ,मरने वालों की संख्या 39 हुई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सारण जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। छपरा के पास मशरक और इसुआपुर थाना क्षेत्र में इन लोगों की मौत हुई है। इससे पहले कल इस घटना को लेकर  राज्य विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। बता दें कि नीतीश कुमार की अगुवाई में राज्य सरकार ने अप्रैल, 2016 से बिहार में शराब उत्पादन, खरीद, बिक्री, सेवन आदि पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। पूर्ण शराबबंदी के बाद भी राज्य में शराब का कारोबार जारी है। समय-समय पर जहरीली शराब से मौत की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो शराब पियेगा वह मरेगा ही। जो पियेगा वह मरेगा ही यह सही बात है। मैंने प्रशासन को निर्देशित किया है गरीब लोगों को नहीं पकड़े। जो बड़े शराब तस्कर हैं उनको पुलिस पकड़े। मैं प्रशासन से हमेशा कहता रहता हूं जो गड़बड़ी करते हैं उन्हें पकड़ें। छपरा शराब से मौत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब से अभी तक जितने लोगों की मौत हुई है वह बहुत ही गलत काम हुआ है। विधानसभा में मैंने विपक्ष को इसलिए बोला क्योंकि उन्होंने शराबबंदी लागू करने का समय उसके पक्ष में नारा लगाया था। गरीब लोग जो थोड़ा शराब लेकर बेच रहे हैं उन्हें प्रशासन पकड़े नहीं समझाए। जहरीली शराब से बीजेपी के शासित राज्यों में जहां मौत हो रही है उस पर वह कुछ नहीं बोलते हैं। बीजेपी वाले सच्चाई को लोगों तक जाने नहीं देते हैं। बीजेपी तीन-चार महीने तक हमारे साथ थे तब उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं लगती थी। आज साथ नहीं हैं तो दिक्कत उन्हें लग रहा है। विपक्ष भी अभियान चलाएं शराब लोग ना पिएं सरकार का सहयोग करें।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

जो शराब पियेगा वो मरेगा ही… छपरा शराबकांड पर बोले सीएम नीतीश कुमार

छपरा में शराब से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा। इस मुद्दे पर सीएम नीतीश ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि जो शराब पिएगा तो वो मरेगा ही। शराब बिहार में बंद है इसलिए लोग इसका इस्तेमाल ना करें। शराबबंदी कानून मेरा फैसला नहीं था बिहार की महिलाओं ने इसकी मांग मुझसे कि तब मैंने इसे लागू किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी बताए उनके जिन-जिन राज्यों में सरकार है, वहां जहरीली शराब से कितनी मौत होती है। हम लोगों ने बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर कानून भी बनाया और प्रचार-प्रसार भी बड़े पैमाने पर किया। सभी पार्टियों ने इसका समर्थन किया इसलिए बिहार में शराबबंदी कानून लागू है।
छपरा शराबकांड में सरकार का एक्शन, मसरख थाना प्रमुख सस्पेंड, एक चौकीदार पर भी कार्रवाई

बिहार के छपरा में जहरीली शराब से मौत मामले में घमासान तेज, अब तक 30 लोगों की मौत, मामले में मसरख थाना अध्यक्ष निलंबित, जदु मोड़ के चौकीदार को भी किया गया निलंबित, मढ़ौरा के डीएसपी को हटाने की सिफारिश, शराब कांड के बाद सरकार ने की कार्रवाई।
छपरा में जहरीली शराब से 30 मौतें, बिहार के मंत्री का अजीब बयान

बिहार के छपरा में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है। अभी भी शहर के अस्पतालों में 15 से अधिक मरीज भर्ती हैं, जिन का इलाज जारी है। देर रात 10 नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा बढ़ रहा, वहीं बिहार सरकार में मंत्री समीर महासेठ ने अजीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इम्यूनिटी बढ़ाओ तो जहरीली शराब बर्दाश्त कर लोगे। बिहार में एक नंबर की दारू नहीं आ रही। जो शराब आ रही वो जहरीली है, इसलिए इसे नहीं पीएं।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
बिहार में शराबबंदी के बाद से एक नया आर्थिक तंत्र खड़ा है………..

बिहार में शराबबंदी के बाद से एक नया आर्थिक तंत्र खड़ा है...........

छपरा में जहरीली शराब से कुल 39 लोगों की मौत , विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा ,CM नीतीश के मांफी मांगने पर अड़ा विपक्ष

छपरा में जहरीली शराब से कुल 39 लोगों की मौत , विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा ,CM नीतीश के मांफी मांगने पर अड़ा विपक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend