ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छपरा में जहरीली शराब से कुल 39 लोगों की मौत , विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा ,CM नीतीश के मांफी मांगने पर अड़ा विपक्ष

UB India News by UB India News
December 16, 2022
in दुर्घटना, पटना, विधानमंडल
0
छपरा में जहरीली शराब से कुल 39 लोगों की मौत , विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा ,CM नीतीश के मांफी मांगने पर अड़ा विपक्ष
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन जहरीली शराब से मौतों को लेकर जमकर हंगामा मचा। बेल में आकर बीजेपी के विधायकों ने हंगामा किया। हंगामे के बीच नीतीश मुस्कुराते रहे। विधानसभा अध्यक्ष अवधबिहारी चौधरी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा में बहस हो गई। बीजेपी विधायक मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं। राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि शराब कांड बीजेपी ने कराया है। इधर, RJD के दूसरे विधायक सुधाकर सिंह ने इसे सत्ता संरक्षित नरसंहार कहा है।

शीतकालीन सत्र के आज तीसरे दिन भी विधानसभा में बीजेपी के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। सत्र के शुरू होते ही बीजेपी के विधायक नीतीश कुमार हाय-हाय के नारे लगाते रहे। बीजेपी के विधायक लगातार यह मांग कर रहे हैं कि नीतीश कुमार ने सदन के अंदर जिस तरह अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है, उसके लिए वे माफी मांगे इसके बाद ही सदन को चलने देंगे। हालांकि विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बावजूद सदन की कार्यवाही चल रही है वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल के सदस्य सीएम नीतीश के मांफी मांगने को लेकर हंगामा कर रहे हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

पूर्ण शराबबंदी लागू करने वाले बिहार के सारण जिले में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 39 हो चुकी है। जिससे हर तरफ हंगामा हो रहा है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा है कि “जहरीली शराब से शुरू से लोग मरते हैं, इससे अन्य राज्यों में भी लोग मरते हैं। लोगों को सचेत रहना चाहिए क्योंकि जब शराब बंदी है तो खराब शराब मिलेगी ही। जो शराब पियेगा वो मरेगा। इस पर पूरी तरह से एक्शन होगा।”

सारण के सिविल सर्जन-सह-चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉक्टर सागर दुलाल सिन्हा ने कहा, ‘ज्यादातर लोगों की मौत जिला मुख्यालय छपरा में स्थित अस्पताल में हुई है। कुछ लोग जो मंगलवार सुबह से ही बीमार थे, उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।’चूंकि यह संदेह है कि मरने वाले सभी लोगों ने कुछ नशा किया था, पोस्टमार्टम के बाद उनके बिसरा का नमूना परीक्षण के लिए मुजफ्फरपुर भेजा जा रहा है। इसबीच, जिला प्रशासन ने कहा कि उसने अधिकारियों की टीम गठित की है जो प्रभावित गांवों का दौरा करेगी और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका पता लगाने का प्रयास करेंगी जिन्होंने संभवत: जहरीली शराब परोसी होगी।

इससे पहले बुधवार को विधानसभा के अंदर विपक्षी दल बीजेपी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तीखी बहस देखने को मिली। बीजेपी विधायकों ने विधानसभा के अंदर हंगामा किया। इस दौरान उनमें से कई ने सरकार पर अवैध शराब की बिक्री को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। बीजेपी विधायकों ने सारण की घटना में जान गंवाने वालों के परिवार के सदस्यों को मुआवजा देने की मांग की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुस्से में अपनी कुर्सी से उठकर भाजपा विधायकों की ओर उंगली उठाकर आरोप लगाते नजर आए।

भाजपा सदस्यों ने मुख्यमंत्री से माफी की मांग की, जो उस समय अपनी कुर्सी पर नहीं थे। भाजपा विधायक शून्यकाल शुरू होने पर सदन से बहिर्गमन कर गए। सदन के बाहर, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, ‘मुख्यमंत्री को हमारी (भाजपा) वजह से वर्तमान कार्यकाल मिला था, लेकिन उन्होंने हमें धोखा दिया और उनमें (राजद में) शामिल हो गए, जिन पर वह ‘जंगल राज’ का आरोप लगा रहे थे। उनकी संगति में रहकर उन्होंने उनके तौर-तरीके अपना लिए हैं। यह सदन के पटल पर हमारे खिलाफ इस्तेमाल की गई डराने-धमकाने वाली व अपमानजनक भाषा से जाहिर होता है।’

हालांकि, राज्य के संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, ‘भाजपा सदस्यों को यह समझना चाहिए कि बिहार में शराब का सेवन करना एक अपराध है और इससे होने वाली मौतों की भरपाई नहीं की जा सकती। यह शराब के सेवन को अपना समर्थन देने के समान होगा।’ राज्य के मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने भाजपा के इस आरोप पर आपत्ति जताई कि शराब बंदी का उल्लंघन इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उल्लंघन करने वालों को सरकार का ‘संरक्षण’ प्राप्त है।मंत्री ने कहा, ‘जब भाजपा हमारी सहयोगी थी, तो उनके नेताओं ने कभी ऐसा आरोप नहीं लगाया। उन्हें याद रखना चाहिए कि आईपीसी और सीआरपीसी के तहत दंडनीय अपराध बंद नहीं हुए हैं, भले ही ये संहिता ब्रिटिश राज के बाद से मौजूद हैं।’

शराब बेचने वाले लोग आज नीतीश के साथ हैं, बीजेपी पर ठीकरा फोड़ने की बजाय…’ क्या बोले सुशील मोदी

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार पर करारा अटैक किया है। मुख्यमंत्री के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि सारे शराब बेचने वाले तो आज नीतीश कुमार के साथ हैं। शराब माफिया और बालू माफिया आरजेडी से ही तो जुड़े हैं और यही तो उनका व्यापार है। ये ही लोग आज नीतीश कुमार के साथ हैं। सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में अभी तक एक हजार से ज्यादा लोग जहरीली शराब की वजह से मर चुके हैं, लेकिन पुलिस रिपोर्ट यह कहती है कि अज्ञात बीमारी की वजह से उन लोगों की मौत हुई है। नीतीश कुमार को शराबबंदी की विफलता का ठीकरा बीजेपी पर फोड़ने की बजाय अपने गिरेबान में झांकने की सलाह दी।
सर्वदलीय बैठक बुलाएं नीतीश कुमार, बिहार में शराबबंदी नीति पर पुनर्विचार करें: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित बीजेपी की बिहार इकाई के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार से शराबबंदी नीति पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार नकली शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने में विफल रही है। जिससे मौतें हो रहीं और अपराध बढ़ रहा। गिरिराज सिंह ने संसद के बाहर कहा कि नीतीश कुमार को इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और उसके अनुसार फैसला करना चाहिए। अगर कोई नीति सफल नहीं होती है तो उस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।।
केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा, ”ये बिहार का दुर्भाग्य है। बिहार में जब से शराब नीति चली है तब से कई हजार लोग मर गए। मगर मुख्यमंत्री की संवेदना नहीं जगती और जब सदन में कोई इसको उठाता है तो उससे ऐसा व्यवहार करते हैं जो कोई उम्मीद नहीं करता।”

शराब से मौत दूसरे प्रदेशों में भी हो रही है: मंत्री

वहीं जहरीली शराब से मौत पर मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने अजीब बयान देकर सबको चौंका दिया है। सुनील कुमार ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में भी कानून बनते थे, तब भी कानून टूटता था। अंग्रेजों ने भी कानून बनाया, लेकिन इसके बाद भी रेप और हत्या हो रही है ना। शराबबंदी भी वैसे ही है। शराब बिक रही है तो पुलिस भई कार्रवाई कर रही है। शराब से मौत तो दूसरे प्रदेशों में भी हो रही है।”

सहन करने के लिए ताकत का निर्माण करें: मंत्री

वहीं बिहार के मंत्री एसके महासेठ का भी बेतुका बयान आया है। उन्होंने कहा, ”यदि आप शराब पीना छोड़ दें तो अच्छा है। जहर और शराब नहीं, यहां आ रहा है। यदि हम खेल के माध्यम से ताकत का निर्माण करते हैं, तो हम इसे सहन कर सकते हैं, लेकिन लोगों को वह ताकत बनानी होगी। इसे छोड़ दो! यह प्रतिबंधित है और गलत तरीके से यहां धकेला जा रहा है।”

बिहार में जहरीली शराब के लिए नीतीश ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को विपक्षी बीजेपी पर शराब से राज्य में लोगों की मौत का आरोप लगाया। सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा कि बीजेपी विधायक बिहार में जहरीली शराब से मौत के लिए जिम्मेदार हैं। हम सभी जानते हैं कि आप गंदा काम कर रहे हैं। मैं आपसे अलग हो गया हूं और यह मेरा अच्छा फैसला था। आप बिहार में शराब के पक्ष में बात कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
बिहार में जल्द लागू होगा चौथा कृषि रोड मैप

इस्तीफे के बावजूद विधानसभा में मंत्री बने हुए हैं सुधाकर सिंह!

चीन की बेचैनी और तवांग………

चीन की बेचैनी और तवांग.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend