ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार 71 की उम्र में क्यों बोल रहे ‘तू-तड़ाक’ की भाषा ,बीजेपी विधायकों से कहा-‘तुम लोग शराब बिकवा रहे हो, शराबी हो’

UB India News by UB India News
December 16, 2022
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
नीतीश कुमार 71 की उम्र में क्यों बोल रहे ‘तू-तड़ाक’ की भाषा ,बीजेपी विधायकों से कहा-‘तुम लोग शराब बिकवा रहे हो, शराबी हो’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में लगातार शराब की खरीद बिक्री जारी है। यह हम नहीं बल्कि, सरकारी आंकड़े ही बताते हैं कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद भारी मात्रा में शराब की खेप बिहार पहुंचाई जा रही है। 6 साल पहले पूर्ण शराबबंदी की घोषणा होने के बाद से ही बिहार में लाखों लीटर विदेशी शराब और लाखों लीटर देसी शराब पकड़ी गई है। शराब पीने के आरोप में 6 लाख से ज्यादा लोगों को जेल में बंद किया जा चुका है। बावजूद इसके 6 साल में जहरीली शराब पीने की वजह से बिहार में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को छपरा में जहरीली शराब पीने से हुए 20 लोगों की मौत के बाद बिहार का सियासी पारा चढ़ चुका है।

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन हंगामे के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। भाजपा विधायकों ने सदन में जमकर नारेबाजी की। भाजपा विधायक जय श्री राम की नारेबाजी करते रहे। बीजेपी विधायक कहा रहे थे-‘ कुढ़नी तो झांकी है,पूरा बिहार बाकी है’। इस दौरान कुढ़नी से नवनिर्वाचित विधायक केदार गुप्ता ने शपथ ग्रहण किया।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

तुम लोग शराबी हो, अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा-नीतीश कुमार

बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में दूसरे दिन सदन के अंदर 71 वर्षीय नीतीश कुमार का गुस्सा अपने चरम पर था। दरअसल नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने छपरा में जहरीली शराब से हुए मौत का मामला उठाते हुए पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की थी। बीजेपी की ओर से की गई इस मांग के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क उठे। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को कहा कि तुम लोग गंदा काम कर रहे हो। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि तुम लोग कहां पहुंच गए हो। तुम लोग बर्बाद हो जाओगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी वाले राज्य में जो लोग शराब पीकर मर रहे हैं तुम उसको मुआवजा देने की मांग कर रहे हो, यह बहुत गंदा काम कर रहे हो। सदन के अंदर नीतीश कुमार के इस गुस्से को देखकर बीजेपी के नेताओं द्वारा भी खूब शोर शराबा मचाया गया।

नीतीश के बयान पर भड़के बीजेपी विधायक, कहा-माफी मांगें नीतीश

नीतीश कुमार के इस तुम-तड़ाक वाले बयान पर बीजेपी विधायक भड़क गए। लिहाजा सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री सदन में धमकी देते हैं, रे-ते करके बात करते हैं। वे लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। जबतक वे माफी नहीं मांगेंगे, हम सदन नहीं चलने देंगे। एक मुख्यमंत्री को इस तरह की भाषा का प्रयोग शोभा नहीं देता है।

शराबबंदी का सभी दलों ने किया था समर्थन : नीतीश कुमार

छपरा में जहरीली शराब से हुई मौत का मामला उठने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब मैंने शराबबंदी की घोषणा की थी तब सभी दलों है इसका समर्थन किया था। आज बीजेपी शराबबंदी की समीक्षा करने की बात कह कर इसका विरोध कर रही है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल, शराबबंदी की समीक्षा की बात कई बार कह चुके हैं। आपको यह भी बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेसी विधायक अजीत शर्मा को निशाने पर रखते हुए यह भी कह चुके हैं कि कांग्रेस के सदस्यता पर्ची में ही शराब ना पीने की बात लिखी हुई है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनता दल जब विपक्ष में थी तब तेजस्वी यादव ने भी बिहार में शराबबंदी को फेल बताया था। तेजस्वी यादव ने तो यहां तक आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार की पुलिस के संरक्षण में शराब माफिया शराब की होम डिलीवरी कर रहे हैं। इतना ही नहीं जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी यह बोलकर चौका दिया था कि बिहार में शराबबंदी कानून फेल है। गौरतलब है कि नीतीश कुमार शराबबंदी को लेकर लगातार निशाने पर रहने के बावजूद यह स्पष्ट कर चुके हैं कि बिहार में वह शराबबंदी खत्म नहीं करेंगे। बुधवार को सदन में बीजेपी के सदस्यों पर बरसते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अब तो और भी ज्यादा कड़ाई से शराबबंदी कानून को लागू करवाएंगे।

बिहार में ‘रूल ऑफ लॉ’ है कहां : सम्राट चौधरी

छपरा में जहरीली शराब से हुए मौत का मामला विधान परिषद में भी उठाया गया। विधान परिषद में भी इस मामले को उठाए जाने के बाद सत्ता और विपक्ष के सदस्यों के बीच खूब ‘तू तू मैं मैं’ देखने को मिला। सदन से बाहर निकलने के बाद बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता और बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री रह चुके सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में ‘रूल ऑफ लॉ’ है ही नहीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी शराब बंदी के पक्ष में है लेकिन उस तरह से नहीं जिस तरह से नीतीश कुमार चाहते हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी जब से सरकार से अलग हुई है तभी से पुलिस प्रशासन अपराधियों के सामने नतमस्तक हो गई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है और पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ चुका है कि थाने में घुसकर अपराधियों को छुड़ा ले जाते हैं। सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि बिहार में अवैध शराब का कारोबार करने वाले ज्यादातर आरजेडी के लोग हैं। अब राष्ट्रीय जनता दल सत्ता में है लिहाजा शराब माफिया खुलकर शराबबंदी की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं और प्रशासन के साथ पुलिस भी उनपर कार्रवाई करने से बच रही है। क्योंकि शराब माफियाओं को सत्ता संरक्षण हासिल है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
सबसे ज्यादा राजद को तो जदयू को मिलेंगे दर्जन भर विभाग

नीतीश समझते हैं, 2025 को किसने देखा है?

जो शराब पिएगा वो मरेगा ही… छपरा शराबकांड पर बोले सीएम नीतीश कुमार ,मरने वालों की संख्या 39 हुई

जो शराब पिएगा वो मरेगा ही... छपरा शराबकांड पर बोले सीएम नीतीश कुमार ,मरने वालों की संख्या 39 हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend