ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कुढ़नी की जंग में किसकी लगेगी लॉटरी? सुबह से ही दिख रही वोटरों की लंबी लाइन

UB India News by UB India News
December 6, 2022
in खास खबर, मुजफ्फरपुर
0
कुढ़नी की जंग में किसकी लगेगी लॉटरी? सुबह से ही दिख रही वोटरों की लंबी लाइन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कुढ़नी उपचुनाव लिए वोट डाले जा रहे हैं। सुबह से ही लोगों की लंबी लाइनें दिख रही है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त है। इसके रिजल्ट आठ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। सभी 320 मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सीधा मुकाबला है।

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी उपचुनाव लिए वोट डाले जा रहे हैं। परिणाम आठ दिसंबर को घोषित होगा। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराए जाने के लिए सभी 320 मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सीधा मुकाबला है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नीतीश ने एक रैली को संबोधित किया। अगर पूर्व विधायक और जदयू के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा इस चुनाव में जीतते हैं, तो यह धारणा पुख्ता होगी कि मुख्यमंत्री प्रदेश की राजनीति में एक ‘एक्स फैक्टर’ (महत्वपूर्ण) बने हुए हैं। कुढ़नी विधानसभा सीट से कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन प्रदेश में सत्ताधारी जदयू और विपक्षी भाजपा करीब चार महीने पहले एक-दूसरे से अलग होने के बाद पहली बार इस उपचुनाव में आमने-सामने हैं। कुढ़नी सीट पर उपचुनाव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक अनिल सहनी की अयोग्यता के बाद जरूरी हो गया था। अनिल सहनी को धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी ठहराया गया था और तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

कुढ़नी उपचुनाव में 11 बजे तक ठीक ठाक मतदान
कुढ़नी उपचुनाव में 11 बजे तक ठीक ठाक मतदान, सुबह 11 बजे तक कुढ़नी में 24% मतदान, सुबह 9 बजे तक हुआ था 11% मतदान

कुढ़नी उपचुनाव में बुजुर्ग मतदाताओं के भी जोश हाई है। वोटरों की लंबी कतारें देखी जा रही है। 99 वर्षीय भाग्यवती देवी ने भी मतदान किया। वहीं, फर्स्ट टाइम वोटर भी उत्साह दिखा रहे हैं। एनबीटी ऑनलाइन संवादताता ने कई बूथों का जायजा लिया। सभी जगहों को पर मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। कुढ़नी के हरिशंकर मनियारी बूथ संख्या 45 पर बुजुर्ग और दिव्यांग ने मतदान किया। बूथ नंबर 80 पर 99 वर्षीय भाग्यवती देवी अपने बेटे के साथ वोट डालने पहुंचीं। वहीं 80 वर्ष से भी ज्यादा उम्र की बुजुर्ग सलमा बेगम ने भी मतदान किया। पैर से दिव्यांग शम्स जमा भी वोटिंग करने पहुंचे।

कुढ़नी में कुल 320 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 311728 है। इसमें महिला मतदाता की संख्या 146507 है और पुरूष मतदाता की संख्या 164474 है। वहीं, अन्य में 6 है। जबकि, सेवा मतदाता 741 है।

सबसे पहले वोटिंग की तस्वीरें देखिए…

सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लाइन देखने को मिली।
सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लाइन देखने को मिली।
जम्हरुआ में बूथ नंबर 103 पर महिला वोटर्स में उत्साह देखने को मिला।
जम्हरुआ में बूथ नंबर 103 पर महिला वोटर्स में उत्साह देखने को मिला।
सुबह 7 बजे से ही वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह दिखा।
सुबह 7 बजे से ही वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह दिखा।
कुढ़नी में कुल 320 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें कुल भवनों की संख्या 184 है।
कुढ़नी में कुल 320 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें कुल भवनों की संख्या 184 है।

रविवार की शाम तक EVM लेकर मतदान कर्मी बूथों पर रवाना हो गए थे। DM प्रणव कुमार और एसएसपी जयंतकांत ने संयुक्त रूप से सभी मतदान कर्मियों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए थे। सुरक्षा के मद्देनजर 15 पैरामिलिट्री और 10 QRT की बटालियन को तैनात किया गया है।

43 संवेदनशील बूथों पर निगरानी

एसएसपी ने कहा की 43 संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। यहां पर विशेष निगरानी की जाएगी। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या- 0621-2246002 , 0621-2212497 बनाया है। वे खुद भी लगातार जायजा ले रहे हैं। बूथों पर भी जाकर जायजा लिया गया है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने की बात कही है।

मतदान को लेकर बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
मतदान को लेकर बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

जेडीयू-भाजपा में सीधी टक्कर

कुढ़नी में मुख्य रूप से टक्कर जेडीयू और भाजपा के बीच है। जेडीयू की तरफ से मनोज कुशवाहा तो भाजपा की तरफ से केदार गुप्ता मैदान में हैं। वहीं वीआईपी की तरफ से नीलाभ कुमार और AIMIM के टिकट पर गुलाम मुर्तुजा चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन, लड़ाई जेडीयू और भाजपा के बीच है। महागठाबंध। के लिए डिप्टी सीएम और सीएम ने कुढ़नी में जनसभा कर मुकाबले को रोचक कर दिया। जबकि भाजपा ने अंतिम दिन चिराग पासवान और रवि किशन को चुनाव प्रचार में भेजा। दोनों जनसभाओं में भारी भीड़ उमड़ी थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
पैदल चले, लाइन लगाकर डाला वोट, फिर भाई के घर पहुंचे… देखें पीएम मोदी के अलग अंदाज की तस्वीरें

पैदल चले, लाइन लगाकर डाला वोट, फिर भाई के घर पहुंचे... देखें पीएम मोदी के अलग अंदाज की तस्वीरें

Bypolls: देशभर में विधानसभा की 6, लोकसभा की एक सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

Bypolls: देशभर में विधानसभा की 6, लोकसभा की एक सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend