प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अपना वोट डाला। पीएम मोदी ने अहमदाबाद के रानिप स्थित निशान पब्लिक स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे पहले वह गांधीनगर राजभवन से वोट डालने के लिए निकले। पीएम मोदी ने वोट डालने से पहले स्कूल जाते समय रास्ते में लोगों का अभिवादन भी किया। वह पोलिंग बूथ पर कतार में खड़े होकर वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। ![]()
पीएम मोदी बूथ पर पहुंचे। यहां दो महिलाएं वोट डाल रही थीं, इस दौरान पीएम बाहर रुके और अपनी बारी आने का इंतजार किया।
-
200 मीटर चले पैदल
प्रधानमंत्री रानिप के पोलिंग बूथ पर पहुंचे। यहां उन्होंने अपना काफिला छोड़ दिया और लगभग 200 मीटर पैदल चले।
-
अभिवादन किया स्वीकार
पैदल चलने के दौरान पीएम मोदी ने वहां खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
पीएम को देखते ही खड़े हो गए पोलिंग बूथ पर लोग
मोदी वोट डाले पहुंचे तो वहां मौजूद लोग खड़े हो गए और हाथ जोड़कर पीएम को प्रणाम किया। इस दौरान पीएम ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें बैठने का इशारा किया
कतार में खड़े हुए मोदी, नंबर आने पर डाला वोट
पीएम मोदी ने पोलिंग बूथ पर कतार में खड़े होकर वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार किया, उसके बाद वोट डाला।
स्वागत को उमड़ी भीड़मतदान केंद्र से निकलने के बाद पीएम ने अपने स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ को अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई
गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। उत्तर और मध्य गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। दूसरे फेज में करीब ढाई करोड़ मतदाता 833 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला करेंगे।
बूथ में पीएम ने अपनी बारी का इंतजार किया
PM नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के राणिप इलाके में बने पोलिंग बूथ में मतदान किया। पीएम जब मतदान करने राणिप पहुंचे तो ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। वहीं, पोलिंग बूथ में मतपेटी के पास एक महिला खड़ी थी तो उन्होंने अपनी बारी का इंतजार भी किया। वोटिंग के बाद पीएम ने बाहर आकर स्याही का निशान भी दिखाया। इस दौरान चारों तरफ मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे।गृहमंत्री अमित शाह ने भी सुबह 10.45 के करीब अहमदाबाद के नारणपुरा मतदान किया। मोदी की तरह शाह भी वोट डालने के बाद लोगों का अभिवादन करने के लिए सड़क पर चले।
सेकेंड फेज LIVE अपडेट्स…
- दांता से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिभाई खराड़ी सुरक्षित मिल गए हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर दावा किया था कि रविवार रात खराड़ी पर BJP के गुंडों ने तलवार से हमला किया, जिसके बाद से वे लापता हैं।
- PM मोदी ने ट्वीट कर गुजरात की जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने का अपील की।
- दिल्ली के CM केजरीवाल की मतदाताओं से अपील, ट्वीट किया- ये चुनाव गुजरात की नई उम्मीदों और आकांक्षाओं का चुनाव है।
- गृह मंत्री अमित शाह रविवार को अहमदाबाद में ही मौजूद रहे। यहां वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ गुजरात भाजपा कार्यालय ‘कमलम्’ में हुई बैठक में शामिल हुए।
मोदी ने कहा- इलेक्शन कमीशन और गुजरात के लोगों को बधाई
वोटिंग के बाद पीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा- गुजरात, हिमाचल और दिल्ली के मतदाताओं ने देश के नागरिकों का हृदय से अभिनंदन करता हूं। इलेक्शन कमीशन को भी बधाई देता हूं। उन्होंने बहुत शानदार तरीके से पूरे विश्व में भारत के लोकतंत्र की प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाली चुनावी परंपरा विकसित की है। इसका उत्तम उदाहरण इस इलेक्शन में नजर आया। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि गुजरात की जनता में सत्य को स्वीकारने का स्वभाव है। इसी स्वभाव के चलते वे लोकतंत्र के इस पर्व में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।दूसरे फेज में CM समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
गुजरात में 5 दिसंबर की वोटिंग में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की किस्मत दांव पर है। वे अहमदाबाद की घाटलोडिया सीट से चुनाव मैदान में हैं। वहीं, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी अहमदाबाद की वीरमगाम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा वडोदरा से भाजपा के मौजूदा विधायक मधु श्रीवास्तव के निर्दलीय चुनाव लड़ने से यहां मुकाबला रोचक हो गया है।







