ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Bypolls: देशभर में विधानसभा की 6, लोकसभा की एक सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

UB India News by UB India News
December 6, 2022
in प्रदेश
0
Bypolls: देशभर में विधानसभा की 6, लोकसभा की एक सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। मैनपुरी में समाजवादी पार्टी (SP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कांटे की टक्कर है। यह सीट सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें उत्तर प्रदेश की रामपुर सदर और खतौली, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट शामिल हैं। उपचुनाव नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू

 

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

यूपी में रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीटों और मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में बीजेपी और सपा-रालोद गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। बीएसपी और कांग्रेस इन सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। यूपी के उपचुनावों में 24.43 लाख लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 13.14 लाख पुरुष और 11.29 लाख महिला वोटर हैं, इसके साथ ही 132 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं। 1,945 केंद्रों पर 3,062 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहां सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है।

मैनपुरी में मुलायम सिंह की बड़ी बहू और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सपा की उम्मीदवार हैं, जबकि बीजेपी ने शिवपाल यादव के पुराने साथी रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है। मैनपुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 2 महिलाएं हैं। रामपुर सदर सीट से 10 और खतौली सीट पर 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। खतौली में 4 महिला प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रही हैं।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने इटावा के सैफई में अभिनव विद्यालय में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी बहुत वोटों से जीतेगी।”

गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। यहां गुजरात में 14 जिलों की 93 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इससे पहले 1 दिसंबर को 99 सीटों पर वोटिंग हुई थी। सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों की 99 पर औसत मतदान 63.31 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

आज सोमवार को प्रदेश 14 जिलों में मतदान होना है, उनमें बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर में मतदान हो रहा है। यहां के वोटर शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो भी आप मतदान कर सकते हैं। आप बिना वोटर आईडी कार्ड के भी वोट दे सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपका नाम वोटर लिस्ट में होना चाहिए। ऐसे में पहले आप चेक कर लें कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं? यहां आप जान सकेंगे कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं?

मतदाता सूची में अपना नाम जांचने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल के इलेक्टोरल सर्च पेज https://electoralsearch.in पर जाएं।
  • पेज पर आपको दो ऑप्शन दिखाई देगा- ईपीआईसी नंबर और विवरण द्वारा खोज।
  • विवरण द्वारा खोज वाले ऑप्शन पर जाकर अपना नाम, पिता/पति का नाम, उम्र, जन्म तिथि और लिंग दर्ज करें।
  • जानकारी में लॉग इन करने के बाद आपको अपना राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र दर्ज करना होगा।
  • सर्च करने का दूसरा विकल्प अपना ईपीआईसी नंबर दर्ज करना है और अपने विवरण की तलाश करना है। इस प्रक्रिया में आपको अपना ईपीआईसी नंबर और राज्य दर्ज करना होता है।
  • इन दोनों विकल्पों के लिए आपको अंत में कैप्चा कोड डालकर वेबसाइट पर इस जानकारी को सबमिट करना होगा।
  • एक बार यह जानकारी पूरी हो जाने के बाद वेबपेज आपको मतदाता पंजीकरण विवरण दिखाएगा। जहां से आप चेक कर सकते हैं।
  • SMS के जरिए चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम
  • इसके लिए आपको मोबाइल मैसेज सेक्शन में EPIC टाइप करना होगा।
  • अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर दर्ज करें।
  • इस एसएमएस को 9211728082 या 1950 पर भेजें।
  • आपका मतदान केंद्र नंबर और नाम आपकी फोन स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • यदि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो आपको ‘कोई रिकॉर्ड नहीं मिला’ उत्तर प्राप्त होगा।

अगर नहीं है वोटर आईडी कार्ड तब भी डाल सकेंगे वोट

अगर नहीं है वोटर आईडी कार्ड तब भी डाल सकेंगे वोट

अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम है तो आप इन दस्तावेजों को दिखाकर वोट डाल सकते हैं।

1. पासपोर्ट

2. ड्राइविंग लाइसेंस
3. अगर आप केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी हैं या फिर, PSUs और पब्लिक लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की फोटो आईडी के आधार पर भी मतदान किया जा सकता है।
4. PAN कार्ड
5. आधार कार्ड
6. पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी पासबुक।
7. मनरेगा जॉब कार्ड।
8. श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड।
9. पेंशन कार्ड जिसपर आपकी फोटो लगी हो और अटेस्टेड हो।
10. नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड।
11. MPs/MLAs/MLCs की तरफ से जारी आधिकारिक पहचानपत्र।
12. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी विशिष्ट विकलांगता आईडी (UDID) कार्ड। 

इन सभी में से कोई एक पहचान पत्र दिखाने पर आप वोट दे सकेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 22, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

Next Post
सिंगापुर में सफल रहा लालू प्रसाद का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन

सिंगापुर में सफल रहा लालू प्रसाद का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन

विफलता छिपाने का प्रपंच

बिहार में जाति आधारित जनगणना जनवरी से शुरू होने की संभावना, बीजेपी ने की सर्वदलीय बैठक की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend