मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि राज्य में खेलों के विकास के लिए कई कदम उठाये गये हैं। खिलाडियों को तत्काल सम्मान एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। खिलाड़़ी आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रौशन कर सकें‚ इसके लिए उन्होंने खिलाडि़यों को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अंतर्गत बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यों एवं बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति के संबंध में समीक्षा बैठक की। राज्य में खेलों के विकास के लिए कई कदम उठाए गए हैं। खिलाड़ियों को सम्मान एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। (1/4) pic.twitter.com/rNXSVmw9Am
— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 1, 2022
उन्होंने स्कूलों में बच्चे–बच्चियों की पढाई के साथ–साथ खेल–कूद की भी बेहतर व्यवस्था रखने को भी कहा। १ अणे मार्ग स्थित संकल्प में बृहस्पतिवार को कला‚ संस्कृति एवं युवा विभाग के कार्यों की समीक्षा को लेकर हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकारी सेवाओं में भी खिलाडि़़यों की नियुक्ति की जा रही है। खिलाडियों को बेहतर खान–पान के साथ–साथ प्रशिक्षण एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्हें हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराते रहें। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। जिन जगहों पर स्टेडियम का निर्माण कार्य अब तक नहीं हुआ है‚ उसे जल्द पूरा करायें। उन्होंने स्टेडियमों की साफ–सफाई और मेंटेनेंस की बेहतर व्यवस्था रखने तथा वहां खिलाडियों के प्रशिक्षण और खेलों का आयोजन कराने का निर्देश दिया।
(3/4) राज्य में फिल्म निर्माण के प्रोत्साहन के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं। राज्य में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ ही पहाड़ों एवं अन्य मनोरम प्राकृतिक स्थलों को भी विकसित किया गया है जहां फिल्मों की शूटिंग की जा सकती है। pic.twitter.com/vLhTBKNE2G
— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 1, 2022
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण के प्रोत्साहन के लिए भी कई कदम उठाये गये हैं। राजगीर में फिल्म सिटी का निर्माण कराया जा रहा है। नवादा में शेखोदेवरा को विकसित किया गया है। फिल्म साइट के लिए पहाडों एवं अन्य प्राकृतिक जगहों को विकसित किया गया है। यहां कई दर्शनीय स्थल भी हैं। यहां फिल्म निर्माताओं के लिए प्रक्रिया को और सरल बनायें तथा बेहतर सुविधा उपलब्ध करायें‚ ताकि फिल्म निर्माण करने में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो। राज्य में फिल्म निर्माण से पर्यटन को बढावा मिलेगा और लोक कलाकारों को भी मौका मिलेगा। साथ ही रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे। इससे पहले बैठक में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के उद्ेश्यों‚ अब तक किये गय कार्यों‚ प्रतिभा पहचान प्रशिक्षण कार्यक्रम‚ खिलाडियों को तत्काल सम्मान एवं नकद पुरस्कार आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार खेल के क्षेत्र में आगे बढ रहा है। बेटों के साथ–साथ यहां की बेटियां राष्ट्रीय स्तर के खेलों में और अच्छा प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार जीत रही हैं और राज्य सरकार के द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं सहयोग की सभी जगह सराहना कर रही हैं। बिहार स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बिहार के कई पूर्व खिलाडी यहां आकर खिलाडियों को प्रशिक्षित और प्रेरित करना चाह रहे हैं। कला‚ संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी ने बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
(4/4) बिहार में फिल्म निर्माताओं के लिए प्रक्रिया को और सरल बनाने तथा बेहतर सुविधा देने को कहा है ताकि फिल्म निर्माण में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो। राज्य में फिल्म निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोक कलाकारों को भी मौका मिलेगा साथ ही रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। pic.twitter.com/eCfGmLlN2D
— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 1, 2022
बैठक में वित्त‚ वाणिज्यकर सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी‚ कला‚ संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय‚ मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्य सचिव आमिर सुबहानी‚ विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह‚ वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान डॉ एस सिद्धार्थ तथा अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।







