ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Stock Market नए शिखर पर, सेंसेक्स 62,700 के पार निकला, निफ्टी का नया ऑल टाइम हाई

UB India News by UB India News
November 30, 2022
in कारोबार, शेयर बाज़ार
0
शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,482 अंक लुढ़का, निफ्टी भी धड़ाम, निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूबे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय शेयर मार्केट में बंपर तेजी का दौर जारी है। आज शेयर बाजार खुलते ही नए शिखर पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में उछलकर 62,724.02 के नए हाई पर पहुंच गया है। वहीं, एनएसई निफ्टी ने 18,631.65 अंक का नया ऑल टाइम हाई बनाया है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 199.05 अंक की तेजी के साथ 62,703.85 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 60.20 अंक चढ़कर 18,622.95 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में शामिल 20 शेयरों में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिल रही है। रिलायंस, इंडसइंड बैंक, मारुति और एलएंटी के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, टाटा स्टील, टाटइन, सनफार्मा, आइटीसी आदि कंपनियों के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

प्रमुख वैश्विक बाजारों में कल गिरावट रही। सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊजोंस 497 अंकों की गिरावट के साथ 33849 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक में 176 अंकों की गिरावट के साथ 11049 पर बंद हुआ। एसएंडपी में भी डेढ़ पर्सेंट से अधिक की गिरावट दर्ज की गई और यह 3963 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, इसके उलट भारतीय बाजार में तेजी बनी हुई है। बाजार के जानकारों का कहना है कि इस समय भारतीय बाजार की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे की मुख्य वजह विदेशी निवेशक हैं। बाजार में घरेलू के साथ-साथ विदेशी निवेशक भी जमकर निवेश कर रहे हैं। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने इस नवंबर माह में करीब 30 हजार करोड़ रुपये का नया निवेश किया है। वहीं, अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने शेयर बाजारों के लिए वर्ष 2023 में तेजी का दौर बने रहने की संभावना जताते हुए कहा है कि दिसंबर तक सेंसेक्स करीब 10 प्रतिशत बढ़कर 68,500 की ऊंचाई तक पहुंचने का अनुमान लगया है।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

लगातार पांचवें दिन तेजी के साथ बंद हुआ था सेंसेक्स

शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ था। बीएसई सेंसेक्स 211.16 अंक यानी 0.34 प्रतिशत चढ़कर 62,504.80 अंक पर बंद हुआ था। यह इसका नया उच्च स्तर है। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 407.76 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 50 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,562.75 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। कोटक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लि.में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)- निवेश परामर्श- लक्ष्मी अय्यर ने कहा, इस समय रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे बाजार के लिये धारणा और प्रवाह उत्प्रेरक के रूप में काम कर रहे हैं। घरेलू के साथ-साथ विदेशी निवेशक भी शुद्ध खरीदार बने हुए है। इससे बाजार को गति मिल रही है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

Next Post
गुजरात विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को , ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा को मिल सकता है पूर्ण बहुमत

गुजरात विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को , ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा को मिल सकता है पूर्ण बहुमत

द कश्मीर फाइल्स पर इज़राइली फिल्मकार नदाव लैपिड के बयान से मचा बवाल ,इजराइल के राजदूत ने फटकारा

द कश्मीर फाइल्स पर इज़राइली फिल्मकार नदाव लैपिड के बयान से मचा बवाल ,इजराइल के राजदूत ने फटकारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend