ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गुजरात विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को , ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा को मिल सकता है पूर्ण बहुमत

UB India News by UB India News
November 30, 2022
in गुजरात
0
गुजरात विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को , ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा को मिल सकता है पूर्ण बहुमत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान का प्रचार आज खत्म हो जाएगा. शाम 5 बजे बाद राजनीतिक दलों का धुआंधार प्रचार भी थम जाएगा. भारतीय जनता पार्टी (BJP) से लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) तक सभी दलों ने पहले चरण की वोटिंग से पहले प्रत्याशियों के हक में जमकर वोट मांगे हैं. अकेली बीजेपी ने बीते 20 दिन में 160 से ज्यादा जनसभाएं, रैली और रोड शो किए हैं. मकसद साफ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के गृह राज्य को एक बार फिर जीतना. खुद पीएम मोदी ने बीते और इस हफ्ते में ताबड़तोड़ रोड शो और रैलियां की हैं. हालांकि इस दौड़ में आम आदमी पार्टी भी पीछे नहीं रही है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने खुद कई रैलियां कीं, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा मनीष सिसोदिया, राघवेंद्र चड्ढा समेत पार्टी के स्टार प्रचारकों ने प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी.

अब देखना यह है कि इन दिग्गजों का धुआंधार प्रचार प्रत्याशियों के हित में वोटों को कितना कनवर्ट कर पाता है. आइए इससे पहले पहले चरण के मतदान से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जरूर जान लें.

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

मोरबी समेत 19 जिलों में होगी वोटिंग
पहले चरण के मतदान की बात करें तो इसमें 1 दिसंबर को कुल 19 जिलों की 89 सीटों पर वोटिंग होना है. इन 19 जिलों में राज्य में वो जिला भी शामिल है जिसको लेकर चुनाव से पहले जमकर बवाल मचा. ये जिला है मोरबी. मोरबी पुल हादसे को लेकर काफी सियासत गर्माई. मोरबी के अलावा देवभूमि द्वारका, सुरेंद्र नगर, कच्छ, राजकोट, जामनगर, नवसारी, वलसाड, सूरत, भरूच, जूनागढ़, पोरबंदर, नर्मदा, बोटाद, डांग, भावनगर, गिर सोमनाथ प्रमुख रूप से शामिल हैं.

788 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग में कुल 788 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है. ये सभी प्रत्याशी 89 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. बीजेपी ने जहां सभी सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी ने 88 सीटों पर ही उम्मीदवारों को टिकट दिया है. गुजरात इलेक्शन के फर्स्ट फेज में बहुजन समाजवादी पार्टी ने भी अपने 57 प्रत्याशियों को खड़ा किया है. जबकि, इस चरण में असदुद्दीन ओवैसी के दल यानी एआईएमआईएम की ओर से सिर्फ 6 कैंडिडेट पहले चरण में लड़ रहे हैं.

70 महिलाएं पहले चरण में लड़ रही चुनाव
पहले चरण के मतदान की बात करें तो इसमें कुल 788 उम्मीदवारों में से 70 महिला कैंडिडेट शामिल हैं. यानी फर्स्ट फेज में कुल 70 महिला उम्मीदवार विधानसभा जाने के लिए मैदान में हैं. हालांकि विधानसभा चुनाव की कुल 182 सीटों की बात करें तो इनमें महिलाओं की भागीदारी ज्यादा दिखाई नहीं दे रही है.

182 सीटों के 1621 उम्मीदवारों में से महज 139 महिला प्रत्याशी हैं. यानी प्रतिशत में भागीदारी की बात की जाए तो महज 8.5 फीसदी ही है.

बीजेपी ने बीते 2017 के चुनाव के मुकाबले इस बार ज्यादा महिलाओं को टिकट दिया है. पहले जहां 12 महिलाओं को टिकट दी थी, वहीं इस बार 18 महिलाएं बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. कांग्रेस ने भी भागीदारी बढ़ाई है, पंजे के चिन्ह पर पहले जहां 10 महिलाएं लड़ी थीं. वहीं इस बार 14 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. जबकि नतीजा 8 दिसंबर को आएगा.

गुजरात में भाजपा को मिल सकता है पूर्ण बहुमत
गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल कर सकती है, जबकि कांग्रेस के दूसरे स्थान पर रहने का अनुमान है।
ओपिनियन पोल के मुताबिक, गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से बीजेपी 109 से 124 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर सकती है जबकि कांग्रेस 51 से 66 सीटें जीत सकती है। आम आदमी पार्टी 0-7 सीटें जीत सकती है जबकि ‘अन्य’ 0-1 सीट जीत सकते हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटें जीती थी, कांग्रेस ने 81 और ‘अन्य’ ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी।

ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी को 49.9 प्रतिशत, कांग्रेस को 39.1 प्रतिशत और AAP को 7.5 प्रतिशत और अन्य को 3.5 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 48.8 प्रतिशत, कांग्रेस को 42.3 प्रतिशत और ‘अन्य’ को 8.9 प्रतिशत वोट मिले थे।

क्या है गुजरात में सीटों का क्षेत्रवार गणित?
मध्य गुजरात की 61 सीटों में से बीजेपी 43 सीटें जीत सकती है, कांग्रेस-17, आप-0 और अन्य के खाते में एक सीट जा सकती है। सौराष्ट्र-कच्छ में कुल 54 सीटें हैं जिनमें से बीजेपी 32 सीटें जीत सकती है, कांग्रेस को 18 और आप को चार सीटें मिल सकती हैं। दक्षिण गुजरात की कुल 35 सीटों में से बीजेपी 26 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को 6 और आप को सिर्फ 3 सीटें मिल सकती हैं। वहीं उत्तर गुजरात की 32 सीटों में मुकाबला बराबरी का रहने का अनुमान है। यहां बीजेपी को 15 और कांग्रेस को 17 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है।

ओपिनियन पोल के लिए गुजरात के 182 विधानसभा क्षेत्रों के 45,500 लोगों (उत्तरदाताओं) से बात की गई। 45,500 सैंपल साइज में 27,300 पुरुष और 18,200 महिलाएं शामिल थीं। 20 से 27 नवंबर के बीच तक रैंडम सैम्पलिंग क्वांटिटेटिव डेटा कलेक्शन किया गया था, जिसमें प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से कम से कम 250 सैंपल लिए गए थे। मार्जिन एरर प्लस/माइनस 5 प्रतिशत तक है।

इस ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी को 48 प्रतिशत अनुसूचित जाति (एससी ) वोट, 48 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति (एसटी) वोट, 60 प्रतिशत कडवा पटेल वोट, 55 प्रतिशत लेउवा पटेल वोट, 53 प्रतिशत ओबीसी वोट, 49 प्रतिशत सवर्ण हिंदू वोट और 10 प्रतिशत मुस्लिम वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस को 41 प्रतिशत एससी वोट, 42 प्रतिशत एसटी वोट, 31 प्रतिशत कडवा पटेल वोट, 35 प्रतिशत लेउवा पटेल वोट, 39 प्रतिशत ओबीसी वोट, 40 प्रतिशत सवर्ण हिंदू वोट और 60 प्रतिशत मुस्लिम वोट मिल सकते हैं।

सीएम पद के लिए किसे सबसे पसंदीदा उम्मीदवार बताया?
मुख्यमंत्री पद के लिए पसंदीदा उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर, 44 प्रतिशत लोगों ने भूपेंद्र पटेल को अपनी पहली पसंद बताया जबकि 8 प्रतिशत ने कांग्रेस के नेता शक्ति सिंह गोहिल को, 6-6 प्रतिशत ने AAP नेता ईशुदान गढ़वी और भरत सिंह सोलंकी को, 5 प्रतिशत लोगों ने जगदीश ठाकोर को, और 3-3 प्रतिशत ने सुखराम राठवा और अर्जुन मोडवाडिया को सीएम के लिए पसंदीदा उम्मीदवार बताया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के काम को 40 प्रतिशत लोगों ने ‘बहुत अच्छा’ बताया, 35 प्रतिशत लोगों ने ‘औसत’ कहा जबकि 22 प्रतिशत लोगों ने ‘बहुत खराब’ बताया।

यह पूछे जाने पर कि क्या वे बदलाव चाहते हैं, 43 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे खुश हैं और बदलाव नहीं चाहते। 28 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे नाराज़ हैं और बदलाव चाहते हैं, जबकि 27 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे नाखुश हैं पर बदलाव नहीं चाहते।

इस चुनाव में सबसे बड़े मुद्दों के बारे में पूछे जाने पर 39 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ‘नरेंद्र मोदी का समर्थन या विरोध’ सबसे बड़ा मुद्दा होगा। 18 प्रतिशत लोगों ने महंगाई को मुख्य मुद्दा माना, 10 प्रतिशत ने कहा-‘केंद्र, राज्य की योजनाओं का लाभ’ मुख्य मुद्दा होगा। 8 प्रतिशत लोगों ने बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बताया। 6 प्रतिशत लोगों ने कहा कि राज्य सरकार का कामकाज बड़ा मुद्दा होगा। 5 प्रतिशत लोगों ने खेती को मुख्य मुद्दा बताया, 4 प्रतिशत ने स्थानीय विधायक के काम को, 4 प्रतिशत लोगों ने ध्रुवीकरण को और 3 प्रतिशत लोगों ने भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बताया।

यह पूछे जाने पर कि क्या नरेंद्र मोदी चुनाव में गेम चेंजर बनेंगे, 49 प्रतिशत लोगों ने कहा-‘हां’, 30 प्रतिशत लोगों ने कहा, ‘कुछ हद तक’, जबकि 19 प्रतिशत लोगों ने कहा, ‘इससे कोई असर नहीं पड़ेगा।’

यह पूछे जाने पर कि सरकार कौन बनाएगा, 69 प्रतिशत ने कहा-‘बीजेपी’, 22 प्रतिशत ने कहा-‘कांग्रेस’, 3 प्रतिशत ने कहा- आम आदमी पार्टी, और 6 प्रतिशत ने कहा, अभी कुछ कहना कठिन है। यह पूछे जाने पर कि किसके चुनाव प्रचार का सबसे ज्यादा असर होगा, 71 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी, 18 प्रतिशत ने कहा – राहुल गांधी और केवल 6 प्रतिशत ने अरविंद केजरीवाल का नाम लिया।चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर 58 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इस चुनाव में AAP ज्यादा कुछ हासिल नहीं कर सकती, 33 प्रतिशत लोगों ने कहा कि AAP केवल दूसरी पार्टियों के वोट काटेगी। केवल चार प्रतिशत लोगों ने कहा कि AAP सरकार बना सकती है।

वह कौन सी चीज है जो बीजेपी को anti-incumbency से बचा लेगी? इस सवाल पर 46 प्रतिशत लोगों ने ‘नरेन्द्र मोदी’, 23 प्रतिशत ने ‘काम न करनेवाले विधायकों को बदलना’, 16 प्रतिशत लोगों ने ‘बेहतर चुनाव प्रबंधन’, 6 प्रतिशत ने ‘मजबूत उम्मीदवार’ और 4 प्रतिशत ने ‘चुनावी वादे’ की बात कही।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पाकिस्तान अभी भी भारत के खिलाफ आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में रहता है. उसका आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद...

सूरत के ज्वेलरी फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत……..

सूरत के ज्वेलरी फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत……..

by UB India News
June 8, 2026
0

सूरत के वराछा इलाके में शुगर मार्केट के पास आज सुबह एक बहुत दुखद हादसा सामने आया है। यहां एक...

हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता, यह आत्मसम्मान को चोट पहुंचाता है, 100 दुखों की एक दवा आत्मनिर्भर भारत

हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता, यह आत्मसम्मान को चोट पहुंचाता है, 100 दुखों की एक दवा आत्मनिर्भर भारत

by UB India News
September 21, 2025
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के भावनगर पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में भी हिस्सा...

गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े चार संदिग्ध किए गिरफ्तार

गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े चार संदिग्ध किए गिरफ्तार

by UB India News
July 24, 2025
0

गुजरात एटीएस ने अल-कायदा से जुड़े चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. एटीएस डीआईजी सुनील जोश ने इसको लेकर...

Next Post
द कश्मीर फाइल्स पर इज़राइली फिल्मकार नदाव लैपिड के बयान से मचा बवाल ,इजराइल के राजदूत ने फटकारा

द कश्मीर फाइल्स पर इज़राइली फिल्मकार नदाव लैपिड के बयान से मचा बवाल ,इजराइल के राजदूत ने फटकारा

‘तानाशाही का विरोध करो, गुलाम मत बनो…’ शी जिनपिंग के खिलाफ प्रदर्शनकारियों का हल्ला बोल

'तानाशाही का विरोध करो, गुलाम मत बनो...' शी जिनपिंग के खिलाफ प्रदर्शनकारियों का हल्ला बोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend