ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हर घर गंगा जल का आज CM करेंगे उद्घाटन

UB India News by UB India News
November 29, 2022
in खास खबर, नालंदा, मुख्यमंत्री
0
हर घर गंगा जल का आज CM करेंगे उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गया शहर व बोध गया स्थित घरों में सोमवार को गंगा जल की सप्लाई विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्घाटन खुद सीएम नीतीश कुमार करेंगे। इसी के साथ पहले फेज में गया में 60 हजार घरों में और बोध गया के 6 हजार घरों में गंगाजल की सप्लाई चालू हो जाएगी। इसके बाद शेष घरों में जल्द ही गंगा जल की सप्लाई चालू की जाएगी। उद्घाटन कार्यक्रम आज 11 बजे से प्रस्तावित है, जो करीब 3 बजे तक चलेगा।

सबसे पहले सीएम मानपुर अबगीला में गंगाजल के लिए बनाए गए जलाशय से शहर के ओवर हेड टैंक के लिए पानी को छोड़ेंगे। इसके बाद वह सीता कुंड पहुंचेंगे। यहां सीएम गंगा जल सप्लाई से जुड़े पियाऊ का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह शहर के रामसागर तालाब पहुंचेंगे। यहां वे पियाऊ का उद्घाटन करेंगे। साथ ही पियाऊ के पास स्थित घर में जाकर गंगा जल वाटर सप्लाई से जुड़े टैब को खोल कर पानी लेंगे और उसका आचमन करेंगे। इसके बाद वह बोध गया के लिए रवाना होंगे। यहां भी वे बोध गया टेंपल के पास स्थित पियाऊ का उद्घाटन करेंगे। साथ ही आचमन भी करेंगे। इसके बाद वह साइंस सेंटर का उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र बोध गया में आम जनता को संबोधित करेंगे।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

गौरतलब है कि मोकामा के हाथीदाह से गंगाजल उद्वह योजना राजगीर होते हुए गया जिले के तेतर पंचायत पहुंचाई गई है। यहां से फिर गया के मानपुर स्थित अबगीला में गंगा जल वाटर जलाशय बनाया गया है। यहीं से ही गंगा जल का ट्रीटमेंट कर शहर के 24 वाटर हेड टैंक और बोधगया में गंगा जल की सप्लाई दी जानी है। अबगीला में बने जलाशय की क्षमता 0.938 एमसीएम है। यह जलाशय असरसीसी का बनाया गया है। इस योजना पर सरकार साढ़े चार हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इस योजना पर सरकार ने गया में हुई कैबिनेट की बैठक में मुहर लगाई थी। इसके बाद से लगातार इस पर काम चल रहा था।

राजगीर को मिलेगी एयरपोर्ट की सौगात…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने रविवार को अपने गृह जिले नालंदा को खास सौगात दी। राजगीर में उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘हर घर गंगाजल’ योजना (Har Ghar Gangajal Project) की शुरुआत कर दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का बेहद संतुष्टि भरा पल है, क्योंकि रिकॉर्ड समय में ये प्रोजेक्ट पूरा हुआ है। ये अपनी तरह की पहली परियोजना है जब ‘हर घर गंगाजल’ के अपने सपने को साकार होते देख रहा हूं। यही नहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजगीर में एयरपोर्ट (Rajgir Airport) बनाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राजगीर में एयरपोर्ट के लिए केंद्र से सहयोग नहीं मिला तो प्रदेश सरकार अपने फंड से इसे पूरा करेगी।

राजगीर में एयरपोर्ट बनवाएंगे सीएम नीतीश
सीएम नीतीश ने रविवार को राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 4,174 करोड़ रुपये की परियोजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी सरकार राजगीर में एक एयरपोर्ट का भी निर्माण करेगी। उन्होंने बताया कि राजगीर में एक राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उन्होंने केंद्र से कई बार अपील की। हालांकि, केंद्र ने इस पर कोई सुनवाई नहीं की। ऐसे में उन्होंने प्रदेश सरकार के फंड से इसे बनाने का फैसला किया है।

इसलिए किया एयरपोर्ट बनवाने का ऐलान
मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक समेत कई पर्यटक राजगीर आते हैं। ऐसे में यहां एयरपोर्ट होना जरूरी है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में सड़कों का निर्माण इस तरह किया जा रहा कि पटना या गया से राजगीर पहुंचने में मुश्किल से एक घंटे लगेगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि उनकी अंतिम इच्छा जरासंध अखाड़े के पास जरासंध स्मारक बनाने की है।

जरासंध स्मारक बनाने का भी है प्लान
सीएम नीतीश ने बताया कि मैंने ये फैसला तब किया जब एएसआई ने जरासंध अखाड़े को विकसित करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। वहीं राजगीर के विकास में उनके योगदान को गिनाते हुए सीएम नीतीश ने गुरुद्वारा, शीतल कुंड, मखदूम कुंड, ब्रम्हा कुंड का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान नालंदा विश्वविद्यालय उनकी सरकार के प्रयासों के बाद अस्तित्व में आया। आरआईसीसी, वेणु वन का विस्तार और सौंदर्यीकरण, नेचर सफारी, जू सफारी, पांडु पोखर, फिल्म सिटी, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम उनके नेतृत्व में किए गए कुछ प्रमुख निर्माण हैं।

‘हर घर गंगाजल’ प्रोजेक्ट का सीएम नीतीश ने किया आगाज
‘हर घर गंगाजल’ योजना की बात करें तो इससे राजगीर के 19 वार्डों में करीब 8031 घरों को पीने के लिए गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी। इसके तहत प्रति व्यक्ति रोजाना 135 लीटर शुद्ध जल की आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है। खास बात ये है कि इस प्रोजेक्ट के लिए गंगा नदी से पानी लाने के लिए कुल 151 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। बिहार सरकार की ओर से भविष्य में ‘हर घर गंगाजल’ योजना के तहत 25 लाख लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
पाटीदारों के गढ़ में हैं पीएम मोदी की चार चुनावी रैलियां………

पाटीदारों के गढ़ में हैं पीएम मोदी की चार चुनावी रैलियां.........

तिहाड़ जेल भेजा जाएगा श्रद्धा की हत्या का आरोपी आफताब, अभी तक था महरौली थाने में

श्रद्धा मर्डर केस: आज चौथी बार होगा आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend