ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अछूतेपन से घटेगा अपनापन

UB India News by UB India News
November 25, 2022
in खास खबर, प्रदेश, संपादकीय
0
अछूतेपन से घटेगा अपनापन

RELATED POSTS

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीते दो दिनों में देश का उत्तर–पूर्व इलाका दो वजहों से राष्ट्रीय चर्चा में है। एक ओर जहां ‘पूर्वोत्तर भारत के शिवाजी’ कहे जाने वाले अहोम सेनापति लचित बरफुकन का ४००वीं जयंती मनाई जा रही है‚ वहीं असम–मेघालय के बीच कथित सीमा विवाद में ६ लोगों की मौत के बाद भड़़की हिंसा चिंतित करती है। ॥ इन दो घटनाक्रमों से इतर एक अहम बात यह है कि अमूमन उत्तर–पूर्व की चर्चा तभी होती है‚ जब कोई घटना घटित हो जाए। यही स्थिति कमोबेश दक्षिण को लेकर भी है। दरअसल‚ हिंदी भाषी या उत्तर भारत को ही संपूर्ण देश मान लिया जाना इसकी वजह है। कुछ हद तक दिल्ली का राजधानी होना भी। आजादी के अमृत महोत्सव का सबसे सकारत्मक पक्ष यह रहा कि देश भूले–बिसरे नायकों को खोज पाया। खासकर जिनका संबंध पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत से था। ठीक है कि भाषा और संस्कृति में भिन्नता है‚ लेकिन ईमानदारी से बहुत कम प्रयास हुए। इसमें हाल में ही यहां वाराणसी में संपन्न काशी तमिल संगम’ संस्कृतिक आदान–प्रदान का बेहतरीन उदाहरण है। जहां बड़़ी संख्या में तमिलनाडु़ के विभिन्न हिस्सों से आए लोग तीन दिनों तक चले समागम में मौजूद रहे। इस प्रकार के कार्यक्रमों से आपसी समझ बेहतर होती हैं। काशी को जहां भारत की आध्यत्मिक–सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है‚ वहीं तमिल भाषा को सबसे पुरानी भाषाओं में गिना जाता है। आजादी के समय तो तत्कालीन काशी नरेश ने काशी को वेटिकन की तर्ज पर विशेष दर्जा देने की मांग की थी। खैर‚ भारतीय संस्कृति जितनी विविध है ऐसे में उसकी सांस्कृतिक एकता को एक–दूसरे की समझ के माध्यस से ही मजबूत किया जा सकता है। कश्मीर हो‚ पंजाब हो या उत्तर–पूर्व। अलगाववाद की भावना को विदेशी ताकतें खाद–पानी देती हैं। इसके अलावा तमिलनाडु़ और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में ‘धरतीपुत्र’ का मुद्दा उछाला जाता है। भले इन सब के पीछे संकीर्ण तात्कालिक राजनीतिक स्वार्थ होता है‚ मगर आगे चलकर यही राष्ट्रीय एकता के लिए संकट पैदा करते हैं। उत्तर–पूर्व का मामला ज्यादा संवेदनशील है। कुल मिलाकर देश में ७ अंतरराज्यीय सीमा विवाद–असम–मेघालय‚ असम–मिजोरम‚ हरियाणा–हिमाचल‚ लद्दाख–हिमाचल‚ महाराष्ट्र–कर्नाटक‚ असम–अरुûणाचल और असम–नगालैंड के बीच हैं। यहां सीमांकन और राज्यों के अपने दावे–प्रतिदावे हैं‚ जिन्हें शीघ्र ही सुलझाया जाना चाहिए। सांस्कृतिक मेलजोल ही राष्ट्रीयता की भावना को अमरता प्रदान करती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

by UB India News
August 16, 2026
0

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव बीरभूम स्थित टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटका हुआ मिला...

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

by UB India News
August 16, 2026
0

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री...

SIR के बाद बीजेपी को क्या फायदा ?

मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!

by UB India News
August 15, 2026
0

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के SIR यानी विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान के तहत एक अहम आंकड़ा सामने आया है. सूबे...

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

by UB India News
August 16, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

by UB India News
August 16, 2026
0

देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पीएम मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया....

Next Post
भाजपा अजेय क्यों…….

भाजपा अजेय क्यों.......

देश के नेता कैसे होंॽ

देश के नेता कैसे होंॽ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend