ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मध्य प्रदेश के बैतूल में बस और टवेरा कार में भीषण टक्कर, 11 लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया शोक

UB India News by UB India News
November 5, 2022
in खास खबर, दुर्घटना, मध्यप्रदेश
0
मध्य प्रदेश के बैतूल में बस और टवेरा कार में भीषण टक्कर, 11 लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया शोक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात यात्री बस और टवेरा वाहन के बीच आमने-सामने से हुई टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। टवेरा में मजदूर सवार थे।

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। झल्लार थाने के प्रभारी दीपक पाराशर ने बताया कि बैतूल की तरफ से जा रही निजी बस और परतवाड़ा की तरफ से मजदूरों को लेकर आ रही टवेरा के बीच सीधी आमने-सामने से टक्कर हो गई। घटना इतनी भीषण थी कि टवेरा में सवार सभी लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बताया गया है कि पुलिस और स्थानीय लोगों ने 11 में से सात शव तुरन्त निकाल लिए थे। बाकी चार के शवों को टवेरा के हिस्से को काट कर निकालना पड़ा।

झल्लार थाने के प्रभारी निरीक्षक दीपक पराशर ने बताया कि मृतकों की पहचान अमर धुर्वे (35), मंगल सिंह उइके (37), नंद किशोर धुर्वे (48), श्यामराव (40), एमकली (35), किशन (28), कुसुम (28), अनारकली (35), संध्या (05), अभिराज (1.5), तथा विकास (25) के तौर पर हुई है।

भीषण हादसे की जानकरी मिलते ही बैतूल कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया।

हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अमनबीर सिंह और पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद मौके पर पहुॅची। कलेक्टर ने बताया कि इस हादसे में दो बच्चों की भी मौत हुई है।

कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने बीएमओ और डॉक्टरों को निर्देशित किया कि मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शवों को उनके मूल गांव पहुँचाया जाए। मृतकों के परिवार को मुआवजा राशि के लिए सम्बन्धित विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं।

बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद ने कहा कि झाल्लर क्षेत्र के मजदूर, मजदूरी के लिए अमरावती गए हुए थे और वहां से वापस आ रहे थे । तभी इस ओर से जा रही एक खाली बस से उनकी गाड़ी टकरा गई जिससे ये दुखद हादसा हो गया।

इस हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए सहायता का ऐलान किया है। अपनी शोक संवेदना में प्रधानमंत्री ने कहा, “मध्य प्रदेश के बैतूल में हुए हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। प्रत्येक मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।”

राज्य के मुख्यमंत्री चौहान ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “बैतूल में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख तथा घायलों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। घायलों का इलाज निशुल्क किया जाएगा। मैं मृतकों एवं घायलों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
बढ़ते प्रदूषण के बीच केजरीवाल सरकार बड़ा फैसला, दिल्ली के प्राइमरी स्कूल कल से रहेंगे बंद

बढ़ते प्रदूषण के बीच केजरीवाल सरकार बड़ा फैसला, दिल्ली के प्राइमरी स्कूल कल से रहेंगे बंद

बिहार में दिसंबर में कराया जा सकता है नगर निकाय चुनाव!

बिहार में दिसंबर में कराया जा सकता है नगर निकाय चुनाव!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend