ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिल्डर गब्बू सिंह के साझीदार निकले कई नौकरशाह, रेड में निवेश से ट्रांसफर-पोस्टिंग तक के मिले दस्तावेज

UB India News by UB India News
October 17, 2022
in अपराध, कारोबार, खास खबर, पटना
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के बड़े होटल कारोबारी और ठेकेदार गब्बू सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि गब्बू सिंह बिहार के कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) अधिकारियों के काले धन को वर्षों से अपने बिजनेस में इन्वेस्ट करता आ रहा है. इन लोगों को वह अपने बिजनेस का मुनाफा भी देता रहा है. सूत्रों के अनुसार इनमें से कुछ अधिकारी रिटायर्ड हो चुके हैं वहीं कुछ अभी भी सेवा में हैं.

जानकारी के अनुसार अब इनकम टैक्स ऐसे अधिकारियो के संदर्भ में मिले इनपुट को खंगाल रही है. जल्द ही संबंधित अधिकारियों को इनकम टैक्स की ओर से नोटिस भेजा जाएगा. जानकारी के मुताबिक कई ऐसे अधिकारी है, जिनका काला धन इनके यहां से सफेद करने का सबूत इनकम टैक्स को मिला है. बता दें, यह जांच का मामला सिर्फ बिहार से नहीं है. बल्कि जैसे-जैसे कागजात इनकम टैक्स मिल रहा है उससे जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

मिली जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले की जांच में अब ईडी (ED) भी इन्वॉल्व होगी. इनकम टैक्स सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले की जांच कई राज्यों तक जा सकती है. दरअसल जांच के दौरान पैसे के लेनदेन का भी मामला सामने आया है. ऐसे में प्रवर्तन निदेशालय भी इस मामले की जांच जल्द शुरू कर सकता है.

सर्च ऑपरेशन अब भी जारी

दरअसल गब्बू सिंह के यहां शुक्रवार को इनकम टैक्स की कई टीमों ने दर्जनों ठिकानों पर दबिश दी थी. अब तकरीबन 36 घंटे खत्म होने के बावजूद भी अभी भी गब्बू सिंह के कई ठिकाने और उनसे जुड़े लोगों के यहां सर्च ऑपरेशन जारी है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को इनकम टैक्स की टीम को गब्बू सिंह के ठिकाने से मिले कई अहम दस्तावेज के बाद जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है.

पटना के साथ-साथ NCR में भी छापेमारी

बता दें, पटना के अलावा गब्बू सिंह की एनसीआर गाजियाबाद और नोएडा में भी करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है. इसमें जमीन के प्लॉट से लेकर अपार्टमेंट तक शामिल है. इनकी खरीद में लगे पैसे के स्रोतों की जांच में भी आयकर विभाग की टीम जुटी हुई है. प्रारंभिक जांच में बड़े स्तर पर काला धन के निवेश का खुलासा हुआ है. इन संपत्तियों से जो जुड़े कागजात आयकर विभाग की टीम ने जब किए हैं उसमें काफी गड़बड़ियां सामने आई हैं.

कई लोगों से की जा सकती है पूछताछ

आयकर विभाग इससे जुड़े सबूत को और पुख्ता करने के लिए गब्बू सिंह से जुड़े कई लोगों से पूछताछ कर सकती है। कंपनी से कई सेवानिवृत्त अधिकारी के जुड़े होने के भी सबूत मिले हैं। शनिवार को उनके अकाउंटेंट के घर टीम पहुंची और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर ली। हालांकि, आयकर विभाग के अधिकारी इस मामले में चुप्पी साध लिए हैं। अधिकृत रूप से कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। एक डीएसपी के बारे में टीम को पुख्ता प्रमाण मिले हैं। उनसे भी जल्द ही पूछताछ की जा सकती है।

जांच में मिले सबूत 

  • -कंपनी के टर्न ओवर से कई करोड़ अधिक के कारोबार के मिले कागजात
  • -गोविंदा कंस्ट्रक्शन का टर्नओवर बताया जा रहा 155 करोड़ रुपये
  • -रांची, दिल्ली, नोएडा, मुंबई, नागपुर, गुवाहाटी में निवेश के मिले कागजात
  • -निवेश की राशि व आयकर रिटर्न में दी गई जानकारी में अंतर से जुड़े सबूत किए जा रहे पुख्ता

टर्नओवर से ज्यादा का कारोबार

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को जब्त किए गए कागजात से ज्ञात हुआ कि गोविंदा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने टर्नओवर से ज्यादा का कारोबार किया है। कंपनी का टर्नओवर 155 करोड़ रुपये है। हालांकि, कारोबार इससे कहीं ज्यादा हुआ है। करोड़ों रुपये की कर चोरी की गई है। कंपनी के अधिकारियों से इसके बारे में जानकारी मांगी गई है। जांच टीम को 24 घंटे बाद भी कंपनी से जुड़े लोग टर्नओवर और कारोबार में अंतर के प्रमाण नहीं दे सके हैं। सूत्रों के अनुसार, पूरी वस्तुस्थिति से जांच टीम दिल्ली में बैठे वरीय अधिकारियों को अवगत करा रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post

पाकिस्तानी सेना के हेड क्वार्टर में आजकल जो कुछ हो रहा है वह पहले शायद ही कभी हुआ हो...

गीता गिफ्ट डिप्लोमेसी का सबसे प्रमुख साधन बन गई है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend