ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सदियों से चली आ रही भूलों को यथाशीघ्र सुधारना जरूरी होता……

UB India News by UB India News
October 10, 2022
in खास खबर, ब्लॉग, राष्ट्रीय
0

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सदियों से चली आ रही भूलों को यथाशीघ्र सुधारना जरूरी होता है। जिन जातियों के उत्पीड़़न का सिलसिला सभ्यता के विकास के समय से ही जारी है‚ उनके दर्द को कोई भी राहत देकर दूर करना संभव नहीं है तो भी इसके परिमार्जन की कोशिशें जारी हैं। केंद्र का ध्यान ऐसी ही एक भूल की तरफ गया है। पूर्व प्रधान न्यायाधीश केजी बालकृष्णन की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय आयोग गठित किया गया है‚ जो उन लोगों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने के मामले का गहन विश्लेषण करेगा जिनका अनुसूचित जातियों से ऐतिहासिक रूप से संबंध रहा है‚ लेकिन जो राष्ट्रपति के आदेशों में उल्लिखित धर्मों के अलावा कोई और धर्म अपना चुके हैं। संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश‚ १९५० (जो समय–समय पर संशोधित भी हुआ) कहता है कि हिंदू या सिख या बौद्ध के अलावा किसी अन्य धर्म को मानने वाले व्यक्ति को अनुसूचित जाति का सदस्य नहीं माना जा सकता। कारण‚ धर्म परिवर्तन आर्थिक लाभ और अन्य सुविधाओं का लालच देकर या दिग्भ्रमित करके भी कराया जाता है‚ जिसे किसी सूरत मान्यता नहीं दी जा सकती। अन्य धर्मों में परिवर्तित होने के बाद रीति–रिवाजों‚ परंपराओं और सामाजिक भेदभाव और अभाव की स्थिति में बदलाव पर भी ध्यान दिया जाएगा। यह मुद्दा ऐतिहासिक रूप से जटिल सामाजिक और संवैधानिक है और सार्वजनिक महत्व का मामला भी है। इसके महत्व‚ संवेदनशीलता और संभावित प्रभाव को देखते हुए इस संबंध में परिभाषा में कोई भी बदलाव विस्तृत व निश्चित अध्ययन और सभी हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श के आधार पर होना चाहिए। जांच आयोग अधिनियम‚ १९५२ (१९५२ का ६०) के तहत किसी आयोग ने अब तक इस मामले की जांच नहीं की है। आयोग को दो साल के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। अनुसूचित जातियों के लोगों का धर्म परिवर्तन करना सामाजिक विभेद और अपमानजनक स्थितियों से मुक्ति की उम्मीद से जुड़़ा मामला है। वे किसी भी धर्म को अपनाएं उनका कष्ट कम नहीं होता। भारत में हर धर्म में जातियों और उपजातियों का एक दुष्चक्र है‚ जिसमें वे फंस जाते हैं‚ और अपना जातीय दर्जा वापस पाने की उम्मीद करने लगते हैं। देखना होगा कि धर्म परिवर्तन उनकी इन उम्मीदों को पूरा होने का दरवाजा और अधिक समय के लिए बंद न कर दे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post

खामियां पर पार पाना बेहद जरूरी है.......

जगदानंद सिंह की जिद और इस्तीफा ही उनका राजनितिक वजूद है ..................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend