प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत में 5जी टेलीफोनी सेवाओं की शुरुआत कर दी. इसके साथ ही भारत में मोबाइल फोन पर अल्ट्रा हाई-स्पीड इंटरनेट के नए युग का आगाज हुआ है. दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 कार्यक्रम के मंच से पीएम ने इस सेवा की शुरुआत देश के चुनिंदा शहरों में की. अगले कुछ वर्षों में पूरे भारत में 5जी इंटरनेट का विस्तार होगा. भारत में 5G सेवाओं पर खर्च होने वाली राशि के 2035 तक 450 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. अल्ट्रा-हाई-स्पीड इंटरनेट का समर्थन करने में सक्षम, पांचवीं पीढ़ी या 5G सेवा से भारतीय समाज एक परिवर्तनकारी शक्ति के रूप में नए आर्थिक अवसरों और सामाजिक लाभों को प्राप्त करेगा, ऐसी उम्मीद है.
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।
PM मोदी 5G सेवाओं का भी उद्घाटन करेंगे।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस अक्टूबर 1-4 तक चलेगा। pic.twitter.com/58ehybzjNm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2022
आपदा प्रबंधन, कृषि और अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण होगी 5G की भूमिका
5G तकनीक केवल तेज इंटरनेट के बारे में नहीं होगी, बल्कि सरकार के लिए आपदा प्रबंधन, कृषि और अन्य क्षेत्रों में बड़ी मददगार साबित होगी. पीएम मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान में तेजी से अलर्ट सुनिश्चित करने के लिए आपदा प्रबंधन में 5G का उपयोग कैसे किया जाएगा, इस पर एक डेमो प्राप्त किया.
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में हो रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस का रिमोट का बटन दबाकर उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/G2BNW1mILd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2022
आकाश अंबानी ने जल्द ही लॉन्च होने वाली JIO 5G सेवाओं के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी
पीएम मोदी ने प्रगति मैदान में एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया जहां वह भारतीय मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के छठे संस्करण का उद्घाटन करने पहुंचे हैं. वह शीघ्र ही 5जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे. रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने जल्द ही लॉन्च होने वाली 5जी सेवाओं के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी.
#WATCH | PM Modi inspects an exhibition at Pragati Maidan where he will inaugurate the sixth edition of the Indian Mobile Congress (IMC) and launch 5G services shortly.
Chairman of Reliance Jio, Akash Ambani briefs the PM on the shortly-to-be-launched 5G services.
(Source: DD) pic.twitter.com/tjF0RWfZV9
— ANI (@ANI) October 1, 2022
प्रधानमंत्री चुनिंदा शहरों में 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री चुनिंदा शहरों में 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे और अगले कुछ वर्षों में क्रमिक रूप से पूरे देश में इसका विस्तार किया जाएगा। भारत पर 5जी का कुल आर्थिक प्रभाव 2035 तक 450 अरब अमेरिकी डॉलर तक होने का अनुमान है।
इन देशों में सालभर पहले लॉन्च हुई 5G
इस साल भारत में 5G लॉन्च होने के साथ ही उन देशों में शामिल हो जाएगा जहां पर पहले से 5जी चल रहा है। आपको बता दें कि लगभग 50 देशों में 5जी चल रहा है। इनमें से कई ऐसे देश है जो सालभर पहले ही 5जी लॉन्च किया था। अमेरिका, कोरिया, जापान, यूके ने पिछले साल ही 5जी की सेवाएं पूरी तरह से अपने देश में लागू कर दी। अब तक इन देशों में 5जी से जुड़ा कोई भी केस सामने नहीं आया है कि जो मानव जीवन के लिए खतरा बना हो। हालांकि कई विशेषजों की टीम इस पर रिसर्च करने में जुटी हुई है।




