ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या है जेपी विश्वविद्यालय का पंजीयन घोटाला जिसमें फंस गए JDU MLC वीरेंद्र नारायण यादव?

UB India News by UB India News
September 30, 2022
in जदयू, पटना
0
क्या है जेपी विश्वविद्यालय का पंजीयन घोटाला जिसमें फंस गए JDU MLC वीरेंद्र नारायण यादव?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जय प्रकाश विश्वविद्यालय यानी जेपीविवि की संबद्ध इकाई श्रीधर दास डिग्री कॉलेज में फर्जी रजिस्ट्रेशन मामले में जेडीयू विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव भी जांच की जद में आ गए हैं. एमएलसी समेत उस समय के 5 अन्य पदाधिकारी व कमिर्यों को चार्जशीटेड किया है. बता दें कि सत्र 2012-15 में सीट से ज्यादा एडमिशन तथा फर्जी पंजीयन के आधार पर परीक्षा में शामिल करने के मामले में विजलेंस की जांच चल रही है. अब वर्तमान में जदयू एमएलसी सह जेपीयू के तत्कालीन डीएसडब्लू डॉ. वीरेन्द्र नारायण यादव पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है.

हालांकि, इस मामले में आरोपी बने विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव ने न्यूज 18 को बताया कि उन्होंने कुलपति के निर्देश पर सीट बढ़ाने का पत्र जारी किया था, जो जांच का विषय है. उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायालय पर भरोसा है और उन्हें न्याय मिलेगा. यहां यह भी बता दें कि जिन पांच पदाधिकारियों के खिलाफ विजलेंस ने चार्जशीट दाखिल की है उनमें, तत्कालीन सहायक डीएसडब्लू रविन्द्र प्रसाद यादव, तत्कालीन रजिस्ट्रार प्रो. तपस्वी प्रसाद सिंह, रजिस्ट्रार सेल के तत्कालीन सहायक रामेश्वर ठाकुर तथा परीक्षा नियंत्रक के सहायक मुकेश कुमार तिवारी के खिलाफ शामिल हैं. बता दें कि उपरोक्त सभी के खिलाफ विजलेंस पूर्व में ही एफआईआर दर्ज करा रखी थी.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

इनके अलावा विजलेंस द्वारा डीबीएसडी कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य अर्जुन प्रसाद यादव, निरंजन कुमार, सहायक राजेश्वर प्रसाद, जेपीविवि के तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक डॉ. दिव्यांशु कुमार तथा रजिस्ट्रार सेक्शन के सहायक प्रकाश रंजन को पहले ही चार्जशीटेड किया जा चुका है. फोटो नंबर-66, 67 -दो पूर्व वीसी, तीन पूर्व रजिस्ट्रार को विजलेंस दी क्लीन-चिट विजलेंस ने मामले में जांच के दौरान कुल 12 लोगों को आरोपी बनाया था.

हालांकि, सितंबर के शुरूआती दिनों में लगातार जांच के बाद जहां मामले में आरोपित बनाए गए वर्तमान एमएलसी सह तत्कालीन डीएसडब्लू प्रो. वीरेन्द्र नारायण यादव सहित 5 अन्य के खिलाफ चार्जशीट निगरानी कोर्ट में दाखिल कर दिया है. वहीं, विजलेंस ने पूर्व से आरोपी बनाए गए कुल 12 लोगों में से 7 व्यक्ति जिसमें जेपीविवि के दो पूर्व वीसी क्रमश: प्रो.एसएन दूबे, प्रो. द्वीजेन्द्र गुप्ता, तथा जेपीविवि विवि के तत्कालीन व वर्तमान रजिस्ट्रार सह एमयू के प्रभारी रजिस्ट्रार प्रो.आरपी बबलू,पूर्व रजिस्ट्रार प्रो.विजय प्रताप कुमार, अनिल कुमार, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक डा.शकिल अहमद अता तथा सहायक विधा भूषण श्रीवास्तव को क्लीन चिट दे दी है. बता दें कि इस मामले के खिलाफ विवि के वर्तमान रजिस्ट्रार प्रो. आरपी बबलू ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई थी.

कोर्ट में उपस्थित हुए विजलेंस के एडीजे
उधर पिछले 1 सितंबर को ही सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जांच में सुस्ती से नाराज होकर विजलेंस के एडीजे को 29 सितंबर को सशरीर कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया था. इस आदेश के बाद ही विजलेंस के पदाधिकारियों की सक्रियता काफी बढ़ गई थी. गुरुवार को सुनवाई कर रहे जज सत्यवर्थ वर्मा ने विजलेंस के एडीजे को विभाग के सूस्त कार्यशैली पर कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने विवि के वर्तमान तथा तत्कालिन रजिस्ट्रार की चर्चा करते हुए कहा कि 5 साल तक जांच के नाम पर मामले को पेंडिंग रखना किसी के कैरियर को बर्बाद करने के समान है.

उन्होंने कहा कि एडीजे से कहा कि उनके मातहत पदाधिकारी कितने लापरवाह हैं इसकी बानगी यही है कि जो मामले में निर्दोष हैं उन्हें दोषी बना दिया गया. 5 साल के बाद उन्हे दोषमुक्त बताया जा रहा है. मामले में विजलेंस की ओर से स्पेशल पीपी अरविंद कुमार ने तथा डा.बबलू की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश ने रखा. छात्र के फर्जी पंजीयन के आधार पर परीक्षा में शामिल करा दिया गया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
नीतीश कुमार उप राष्ट्रपति बनना चाहते थे लेकिन जब उनका ये सपना पूरा नहीं हुआ :सुशील मोदी

जगदानंद सिंह गलतफहमी में हैं

आज करें देवी कात्यायनी की पूजा, जीवन की हर राह होगी आसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend