ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऐसा कोई सगा नहीं जिसे …..ने ठगा नहीं

UB India News by UB India News
September 30, 2022
in पटना, बिहार
0
ऐसा कोई सगा नहीं जिसे …..ने ठगा नहीं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों एक बार फिर यह जुमला चल पड़ा है कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे …..ने ठगा नहीं। इस जुमले का प्रयोग जो भी नेता कर रहे हैं वो अपने प्रिय विरोधी नेता का नाम जोड़ दे रहे हैं। अब इसे पलटी प्रवृत्ति का गवाह तो हर दशक रहा है। अब इसे राजनीति की भाषा में धार बदलने की बात कर लें या ठगने जैसे अलंकार से सुशोभित करें। मसला इतना भर है कि जिस भरोसा की डोर पकड़ कर बैठे हैं, वह डोर हाथ से निकल गई।

चौधरी देवी लाल और समाजवादी धारा
किसान नेता के रूप में देवी लाल की राजनीति को परवान मिल रहा था। वर्ष 1987 में हरियाणा के सीएम बनते ही रसूखदार नेताओं में उनकी गिनती होने लगी। लोकदल के बैनर तले देवी लाल का रुतबा पूरे देश में बढ़ने लगा। किसान नेता का अक्श था जो उन्हें देश भ्रमण को विवश करता था। तब शरद यादव देवी लाल के करीब थे और लालू यादव और नीतीश कुमार शरद यादव के। इस सच का गवाह तत्कालीन समाजवादी धड़ा भी है। देश भ्रमण के नाम पर इनकी राजनीति का कद बढ़ भी रहा था। लेकिन इस राजनीति का एक विचित्र सत्य यह भी था कि जाट फॉरवर्ड जाति से आते थे, पर इनकी राजनीति पिछड़ों के गोलबंदी के साथ थी। इन्हीं पिछड़ों की गोल बंदी के घेरे में लालू, नीतीश और शरद भी थे।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

1989 वीपी सिंह बनाम देवी लाल
फिर एक समय आया जब कांग्रेस से विमुख हो कर राजनीति के अखाड़े में एक अलग भाव ले कर बीपी सिंह आए। कांग्रेस को उखाड़ फेंकने की मुहिम चली। जिसमें देवी लाल, बीपी सिंह, शरद यादव, लालू यादव सब जुटे। पूरे देश भर में कांग्रेस के खिलाफ मुहिम चली। और वीपी सिंह उसके नायक बने।

पीएम का प्रस्ताव और चंद्रशेखर का ट्विस्ट
1989 में पीएम हटाओ का सफल मुहिम भले एक नया इतिहास बन रहा हो, पर इसके साथ एक और इतिहास बन रहा था। हुआ यह जब सांसदों के साथ पीएम के उम्मीदवार चयन को लेकर चर्चा हो रही थी, वरीय नेता चंद्रशेखर कुछ अलग इतिहास बना रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए देवी लाल का नाम प्रस्तावित कर दिया। बैठक में हलचल सी मच गई। लेकिन तब कमान देवी लाल ने संभाली और कहा कि मुझ ताऊ ही रहने दो। प्रधानमंत्री की कुर्सी वीपी सिंह को मुबारक हो। वे डिप्टी पीएम बने और अपने मन मुताबिक कृषि मंत्री भी बने। और नीतीश कुमार कृषि राज्य मंत्री बने।

वर्ष 1990, ओम प्रकाश चौटाला और मेहम विधानसभा चुनाव
वर्ष 1990 वीपी सिंह की सरकार के सामने मेहम विधानसभा चुनाव में हुई धांधली एक बड़ा मुद्दा बन कर सामने आया। देवी लाल के बेटे ओम प्रकाश चौटाला 1990 में मुख्यमंत्री बन गए थे और मेहम विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे। इस चुनाव में काफी शिकायत भी मिली। इसको लेकर देवी लाल और वीपी सिंह में मतभेद भी पैदा हुआ।

लालू प्रसाद और वीपी सिंह की वाह खास मुलाकात
राजनीतिक गलियारों का यह वो खास समय था, जब देवी लाल और वीपी सिंह के बीच मतभेद को लालू प्रसाद ने हवा दी थी। कहा जाता है कि तब लालू प्रसाद ने ही वीपी सिंह को देवी लाल के ऊपर कार्रवाई को लेकर उकसाया। कहा जाता है कि देवी लाल को डेप्युटी प्राइम मिनिस्टर के पद से हटाया गया। तब लालू प्रसाद के बारे में कहा जाता है कि जो व्यक्ति दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे देवीलाल के यहां जाया करता था, वो उस दिन दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे वीपी सिंह के आवास चले गए और देवीलाल के विरुद्ध राजनीति कर गए।

9 अगस्त 1990 और 7अगस्त 1990
फिर वह दिन भी आया जब 9 अगस्त 1990 को रैली का आयोजन देवी लाल ने किया तो शरद, रामविलास, लालू और नीतीश, सभी वीपी के साथ खड़े थे। और कहा जाता है कि इन्हीं सब समाजवादी नेताओं के कहने पर वीपी सिंह ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू की। और इसके लागू करने का तात्कालिक कारण था देवी लाल की रैली को असफल करना। और यही हुआ भी। 7 अगस्त 1990 को मंडल कमीशन लागू कर दिया गया। राजनीतिक गलियारों में तब एक चर्चा का विषय था कि 1990 में जब देवीलाल बिहार आए तो उनसे मिलने शरद यादव, रामविलास, लालू और नीतीश में से कोई नहीं मिलने गए। तब एक मात्र रामविलास सिंह जो लालू मंत्री परिषद के सदस्य थे, सिर्फ वही मिले थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
क्या है जेपी विश्वविद्यालय का पंजीयन घोटाला जिसमें फंस गए JDU MLC वीरेंद्र नारायण यादव?

क्या है जेपी विश्वविद्यालय का पंजीयन घोटाला जिसमें फंस गए JDU MLC वीरेंद्र नारायण यादव?

नीतीश कुमार उप राष्ट्रपति बनना चाहते थे लेकिन जब उनका ये सपना पूरा नहीं हुआ :सुशील मोदी

जगदानंद सिंह गलतफहमी में हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend