ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केंद्र के खिलाफ JDU का ‘सतर्कता और जागरूकता मार्च

UB India News by UB India News
September 27, 2022
in जदयू, पटना
0
केंद्र के खिलाफ JDU का ‘सतर्कता और जागरूकता मार्च
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू आज राजधानी पटना समेत बिहार के सभी जिलों के सभी प्रखंडों में ‘सतर्कता एवं जागरूकता मार्च’ का आयोजन कर रही है। पार्टी के सभी नेता व विधानमंडल दल के सदस्यों के साथ प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में इस मार्च में शामिल हुए हैं।

पटना में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की अगुआई में पटना हाई कोर्ट से गांधी मैदान तक मार्च निकाला गया। इसमें संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, एमएलसी नीरज कुमार, MLC संजय सिंह समेत कई नेता शामिल हुए।

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

आमलोगों को सतर्क करने के मकसद से निकाला मार्च
इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश के पर्दाफाश करने के लिए हम जागरूकता मार्च कर रहे हैं। केंद्र सरकार के गलत नीतियों के चलते देश में मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर है। इसलिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है। भाजप धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास कर रही है, उसको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस मार्च के माध्यम से आम जनता को जागरूक कर रहे हैं। सतर्क कर रहे हैं। भाजपा की साजिश है कि समाज में तनाव पैदा कर दो। भाईचारा खत्म कर दो। ताकि बिना कुछ किए लोग गोलबंद होकर उनको वोट दें। इसी के खिलाफ आज आमलोगों को सतर्क किया जा रहा है।

पोस्टर लिए मार्च में शामिल एक महिला कार्यकर्ता।
पोस्टर लिए मार्च में शामिल एक महिला कार्यकर्ता।

बता दें कि हाल में ही गृहमंत्री अमित शाह ने सीमांचल में नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली थी। उसके बाद JDU इस कार्यक्रम को और जोरशोर से सफल बनाने में जुट गई है। राज्य के हर प्रखंड मुख्यालय में मार्च आयोजित किया गया है।

JDU नेताओं के अनुसार BJP के शासन में देश के हालात खराब हैं। साथ ही संवैधानिक संस्थाओं को तहस-नहस करने का काम कर रही है। भाजपा के द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों को सरकार के दबाव में दुरुपयोग किया जा रहा है।

नीतीश कुमार से पूरे देश को उम्मीद – रणवीर नंदन

JDU के प्रवक्ता रणवीर नंदन कहते हैं कि मोदी सरकार में महंगाई के रोज नए रिकॉर्ड टूट रहे हैं। लापरवाह हुई केंद्र सरकार की नीतियों के कारण 130 करोड़ जनता मुश्किल में है। महंगाई रुपी यह बेपरवाह लापरवाही ही मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश नीतीश कुमार की ओर उम्मीद से देख रहा है। क्योंकि नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल एक माइल स्टोन है। भाजपा की केंद्र सरकार दोतरफा परेशानी खड़ी कर चुकी है। इस सरकार और पार्टी की नीतियां एक ओर देश खोखला कर रही हैं तो दूसरी ओर लोकतंत्र को दफन करने की पूरी साजिश हावी हो रही है।

JDU प्रवक्ता ने रणवीर नंदन कहा कि BJP की इन साजिशों का पर्दाफाश करना है।
JDU प्रवक्ता ने रणवीर नंदन कहा कि BJP की इन साजिशों का पर्दाफाश करना है।

JDU प्रवक्ता ने कहा कि BJP की इन साजिशों का पर्दाफाश करना है। आठ वर्षों की भाजपा सरकार के कार्यकाल में में खाने से लेकर ईंधन तक की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। भारत में पहली बार चावल, आटा, दाल, छाछ, दही, पनीर आदि पर जीएसटी लगा है। इससे गरीब कुपोषण और भुखभरी का शिकार हो रहे हैं।

बताया गया कि इन्हीं सब बातों को लेकर पटना महानगर जदयू की ओर से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की बेली रोड स्थित प्रतिमा से महात्मा गांधी की प्रतिमा तक सतर्कता एवं जागरूकता मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post
ललन सिंह ने सुशील मोदी को बनाया BJP का प्रदेश अध्यक्ष तो मोदी ने बना दिया जिलाध्यक्ष

ललन सिंह ने सुशील मोदी को बनाया BJP का प्रदेश अध्यक्ष तो मोदी ने बना दिया जिलाध्यक्ष

भूजल स्तर पर हो विशेष निगरानी और इसे हर हाल में रखें मेंटेनः नीतीश

भूजल स्तर पर हो विशेष निगरानी और इसे हर हाल में रखें मेंटेनः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend