ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय के लिए सड़क पर उतरे लोग, बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे किया जाम

UB India News by UB India News
September 27, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, महिला युग
0
अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय के लिए सड़क पर उतरे लोग, बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे किया जाम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अंकिता हत्याकांड के विरोध में देश के लोगों में उबाल है. लोगों ने जगह-जगह धरना, प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया. साथ ही दोषियों को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं. वहीं प्रदर्शनकारियों ने बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे को जाम कर दिया है. जिसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहन फंस गए. लोगों का कहना है कि अंकिता कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए. अंकिता के भाई को भी नौकरी दी जाए.

ऋषिकेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में जनता में उबाल है. श्रीनगर में मॉर्चुरी के बाहर लोगों ने जाम लगा दिया. लोग आरोपितों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं, अभी तक अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है. प्रशासन परिवार के लोगों के साथ बातचीत कर रही है. ताकि अंकिता का जल्द से जल्द अंतिम संस्कार कराया जा सके. इस बीच, लोगों का गुस्सा इस बात पर भड़क उठा है कि प्रशासन उन्हें गुमराह कर रहा है. लोग अंकिता भंडारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं. इस बीच, अंकिता के अंतरिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने, शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं.

RELATED POSTS

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

श्रीनगर में पोस्टमार्टम हाउस के पास से गुजरने वाले बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे को जाम कर लोग जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. प्रशासन ने पूरे इलाके का ट्रैफिक डायवर्ट किया है और लोगों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाने की कोशिश कर रही है. श्रीनगर पुलिस के सीओ पीएल टम्टा ने कहा कि अभी प्रशासन अंकिता के परिवार से बातचीत कर रहा है, ताकि जल्द से जल्द अंकिता का अंतिम संस्कार हो सके. उन्होंने कहा कि आरोपित किसी भी हाल में बचेंगे नहीं.

राज भवन में सीएम ने राज्यपाल को दी मामले की जानकारी

इस मुद्दे पर राज भवन की तरफ से भी बयान जारी किया गया है. सीएम धामी ने राज्यपाल को घटना की पूरी जानकारी दी है और कहा है कि सरकार उत्तराखंड की बेटी अंकिता के हत्यारों को किसी भी हाल में छोड़ेगी नहीं.

वहीं कांग्रेस, वामपंथी संगठन, छात्र संगठन इस आंदोलन में शामिल हुए. अंकिता के परिजनों ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने तक उसका अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है. रविवार दोपहर को पौड़ी डीएम और एसएसपी अंकिता के परिजनों से मिलने पहुंचे. बन्द कमरे में जिला प्रशासन और परिजनों के बीच बातचीत हुई. प्रशासन अंकिता के परिजनों को अंतिम संस्कार करने के लिए मनाने में जुटा है.

बता दें कि उत्तराखंड में 19 वर्षीय जिस रिसेप्शनिस्ट की कथित तौर पर उसके नियोक्ता ने हत्या कर दी थी. उसके परिजनों ने रविवार को कहा कि वे तब तक उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, जब तक पोस्टमॉर्टम की अंतिम रिपोर्ट नहीं आ जाती. हालांकि, पहली रिपोर्ट में सामने आया था कि युवती की मौत डूबने से हुई.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की ओर से जारी की गई मसौदा रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि मृतका अंकिता भंडारी के शव पर मौत से पहले के घाव के निशान पाए गए हैं. इससे संकेत मिलता है कि उसे किसी कुंद धार वाली वस्तु से मारा गया था. हालांकि, प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत डूबने के कारण हुई थी.

अंकिता का शव शनिवार को ऋषिकेश के पास चीला नहर से बरामद किया गया था. इससे छह दिन पहले वह लापता हुई थी. एम्स के चार डॉक्टरों के एक दल ने शनिवार को अंकिता के शव का पोस्टमॉर्टम किया था. मसौदा रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतिम रिपोर्ट में घाव की प्रकृति और अन्य जानकारी दी जाएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

by UB India News
August 16, 2026
0

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

by UB India News
August 13, 2026
0

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा...

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार...

Next Post
भाजपा को हाराने के लिए विपक्षी एकजुटता जरूरी

भाजपा को हाराने के लिए विपक्षी एकजुटता जरूरी

शारदीय नवरात्र शुरू‚ आज होगी मां शैलपुत्री की पूजा

शारदीय नवरात्र शुरू‚ आज होगी मां शैलपुत्री की पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend