ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

निकृष्टम हरकत :शौचालय में रखा खाना परोसा गया

UB India News by UB India News
September 22, 2022
in खास खबर, खेल, महिला युग, संपादकीय
0
निकृष्टम हरकत :शौचालय में रखा खाना परोसा गया

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हमारे खिलाड़़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतते हैं तो उन्हें बधाई देने वालों की होड़़ लग जाती है। सरकारें‚ नेता‚ खेल अधिकारी उनकी उपलब्धियों का श्रेय लेने में जुट जाते हैं। लेकिन इन सबमें खिलाडि़यों को तैयार करने में जो माद्दा होना चाहिए उसमें भारी आपराधिक लापरवाही दिखाई देती है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हो रही एक कबड़्ड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे जूनियर खिलाडि़यों के साथ जो वाकया पेश आया वह दिल दहला देने वाला है। इन खिलाडि़यों की सेहत से खिलवाड़़ करते हुए एक स्वीमिंग पूल के शौचालय में रखा गया खाना परोसा गया जिसे कोई भी सभ्य व्यक्ति बर्दाश्त नहीं कर सकता। मामले की सूचना मिलने पर जिला खेल अधिकारी को निलंबित कर दिया गया। राज्य सरकार ने जिले के एडीएम वित्त एवं राजस्व को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है। खिलाडि़यों का कहना था कि उन्हें आधा पका खाना परोसा जा रहा था‚ जो जगह की कमी के कारण शौचालय में रखा गया था। खेल निदेशालय ने भी घटना पर जिलाधिकारी से जवाब मांगा है। तीन दिवसीय सब–जूनियर गर्ल्स कबड़्ड़ी कॉम्पिटिशन के पहले दिन १६ सितम्बर को खिलाडि़यों को दोपहर के भोजन में आधा पका चावल परोसा गया था‚ जब खिलाडि़यों ने अधपके चावल के बारे में शिकायत की‚ तो रसोइए ने चावल की प्लेट उठाकर शौचालय के अंदर रख दीं। शौचालय के अंदर फर्श पर कागज बिछाकर पूडि़़यां रखी गई थीं। कई खिलाडि़यों ने वे पूडि़यां खाने से इनकार कर दिया और लंच में सिर्फ सब्जियां और सलाद खाया। इस कबड़्ड़ी प्रतियोगिता में ३०० से अधिक लड़कियां भाग ले रही थीं जो कि १७ डि़वीजनों और एक स्पोर्ट्स होस्टल से आई थीं। खिलाडि़़यों के रहने और खाने की व्यवस्था खेल स्टेडि़यम में ही की गई थी। निलंबित अधिकारी ने सफाई दी है कि उसने बारिश हो जाने के कारण यह कदम उठाया था। इस बात को भी किसी के लिए हजम कर पाना मुश्किल है। स्टेडि़यम में जगह की कोई इतनी भी कमी नहीं होती कि टायलेट में खाना पकाने और रखने की जरूरत आन पड़े़। निस्संदेह यह लापरवाही और प्रतियोगिता में भाग लेने आए बच्चों के प्रति जिम्मेदारी में अहसास में कमी दिखाता है। क्या यह अधिकारी अपने खुद के बच्चों कोे टायलेट में रखा गया खाना खाने देगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
अर्थव्यवस्था में लगेगी छलांग …………

अर्थव्यवस्था में लगेगी छलांग ............

केमिकल प्रदूषण : भारी न पड़़ जाए उपेक्षा!

केमिकल प्रदूषण : भारी न पड़़ जाए उपेक्षा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend