ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार ने रंगदार-बालू माफिया को अपनी सरकार में खनन मंत्री बना दिया: सुशील मोदी

UB India News by UB India News
September 8, 2022
in पटना, भाजपा
0
नीतीश कुमार ने रंगदार-बालू माफिया को अपनी सरकार में खनन मंत्री बना दिया: सुशील मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सुशील मोदी एक बार फिर से बिहार की राजनीति में फ्रंट फुट पर आ चुके हैं। महागठबंधन सरकार के बनते ही सुशील मोदी ने आरजेडी कोटे के मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसी कड़ी में अब उन्होंने लालू के खासमखास रामानंद यादव पर जबरदस्त हमला किया है। सुशील मोदी का दावा है कि नीतीश कुमार ने एक रंगदार-बालू माफिया और पुलिस से हथियार छीनने वाले को अपनी सरकार में खनन मंत्री बना दिया है। सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि लालू यादव के बालू माफिया से काफी घनिष्ठ रिश्ते हैं और इन्हीं

पटना बीजेपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते वक्त सुशील मोदी ने कहा कि ‘खनन मंत्री रामानंद यादव पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें रंगदारी, अवैध हथियार रखना, पुलिस से हथियार छीनना, आर्म्स एक्ट, हथियार छुपा कर रखना, चोरी का सामान रखने जैसे मामले तक हैं। रामानंद यादव खुद को प्रोफेसर कहते हैं लेकिन क्या वो बताएंगे कि बिना एमएससी किए वो प्रोफेसर कैसे बन गए।’

RELATED POSTS

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

दूध की रखवाली बिल्ली को- सुशील मोदी
सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि दूध की रखवाली बिल्ली को दी गई है। सुशील मोदी के मुताबिक यही वजह है कि बालू माफिया दिनदहाड़े पटना में खनन विभाग के दफ्तर में घुसकर अफसरों को हत्या की धमकी तक दे रहा है। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही खनन माफिया ने दिनदहाड़े पटना के खनन विभाग के ऑफिस में घुसकर वहां मौजूद कर्मचारियों-अफसरों को धमकी दी थी। आप वो खबरयहां क्लिक करके देख सकते हैं।

रामानंद यादव को मैंने नोटिस भेजा- सुशील मोदी
सुशील मोदी ने रामानंद यादव को सीधा जवाब भी दिया है। उन्होंने कहा है कि ‘मेरे ऊपर मंत्री रामानंद यादव ने आरोप लगाए थे। इस पर उन्हें नोटिस भेजा गया है। दो-चार दिनों में उन पर मानहानि का केस भी दर्ज किया जाएगा। इसी तरह के आरोप आरजेडी सांसद मनोज झा ने लगाए थे। मैंने उन पर मानहानि का मुकदमा किया था। कोर्ट ने पिछले हफ्ते ही इस पर संज्ञान लिया है।’

रामानंद यादव से खनन विभाग वापस लें नीतीश- सुशील मोदी
सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि ‘नीतीश कुमार आरजेडी के कोटे से खनन विभाग का मंत्रालय छीन कर कांग्रेस या जदयू के मंत्री को दें। चुंकि खनन विभाग रामानंद यादव के पास है इसीलिए उसका फायदा उठाया जा रहा है।’ बालू कांट्रेक्टर सुभाष यादव को लेकर भी सुशील मोदी ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ‘ बालू माफिया सुभाष यादव का लालू प्रसाद यादव से काफी नजदीकी रिश्ता है। सुभाष यादव ने राबड़ी देवी के लिए एक ही दिन में 3 फ्लैट खरीदे थे। यहां तक कि उन्होंने चतरा से लोकसभा चुनाव भी लड़ा।’ इसके बाद सुशील मोदी ने जदयू पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘वो हमारी चिंता न करें, हम जो सवाल उठा रहे हैं, उसका जवाब दें। जेडीयू को हमसे सहानुभूति दिखाने की कोई जरूरत नहीं है।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

by UB India News
July 19, 2026
0

पटना। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद प्रोफेसर रणवीर नंदन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र...

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हर दिन एक नई चुनौती लेकर आने लगा है। हाल के दिनों की बात करें तो कुछ...

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच शनिवार को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह हुआ। जिसमें जन सुराज के कई...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

by UB India News
July 19, 2026
0

सरकारी विद्यालय के सभी श्रेणी के शिक्षकों के लिए आई नई स्थानांतरण पाॅलिसी के तहत इसी महीने की 29 तारीख...

क्या तिवारी उन्हीं से परेशान थे, जिससे कभी तेज और रोहिणी परेशान रहे…………….

क्या तिवारी उन्हीं से परेशान थे, जिससे कभी तेज और रोहिणी परेशान रहे…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

क्या मृत्युंजय तिवारी उन्हीं तत्वों से परेशान थे, जिससे कभी तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य परेशान रहे। मृत्युंजय तिवारी...

Next Post
श्वान प्रेम का सेंस नदारद

श्वान प्रेम का सेंस नदारद

शंखध्वनि के साथ हुआ पितृपक्ष मेले का शुभारंभ

शंखध्वनि के साथ हुआ पितृपक्ष मेले का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend