ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस का द्वंद्व…….

UB India News by UB India News
September 6, 2022
in खास खबर, विपक्ष, संपादकीय
0
कांग्रेस का द्वंद्व…….

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस ने अपनी ‘भारत जोड़़ो’ यात्रा से पहले देश की राजधानी दिल्ली में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में ठीक–ठाक जमावड़़ा कर लिया। इससे उसे इस लंबी यात्रा के लिए उत्साह मिलेगा। कांग्रेस काफी समय से जिन झंझावातों से गुजर रही है‚ उससे निकल पाने की राह जनता के बीच से ही निकलेगी इस बात को कौन नहीं जानता। अब कांग्रेस ने यह हिम्मत की है तो भी वह अपने द्वंद्व में फंसी दिखती है। रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बढ़ती महंगाई‚ देश की सुरक्षा और आंतरिक हालात से संबंधित ज्वलंत मुद्दे उठाए। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी‚ भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि इस नफरत एवं क्रोध के माहौल का फायदा चीन‚ पाकिस्तान और उन सभी लोगों को होगा जो भारत के दुश्मन हैं। ईड़ी से न ड़रने का दावा करते हुए उन्होंने कहा‚ ‘देश में भविष्य का ड़र‚ महंगाई का ड़र और बेरोजगारी का ड़र बढ़ता जा रहा है। इसके कारण नफरत बढ़ती जा रही है। नफरत से लोग बंटते हैं और देश कमजोर होता है। इस ड़र और नफरत का फायदा सिर्फ दो उद्योगपति उठा रहे हैं।’ मीडि़या पर भी इन्हीं दो उद्योगपतियों का नियंत्रण है.हमारे लिए सब रास्ते बंद हैं‚ हमारे लिए सिर्फ एक ही रास्ता बचा है‚ वो रास्ता है– जनता के बीच जाकर जनता को देश की सच्चाई बताना और जनता की बात को सुनना व समझना।’ रैली में राहुल गांधी ने जितने गंभीर मुद्दे उठाए उतना ही गंभीर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनकी पार्टी अध्यक्ष पद पर ताजपोशी को लेकर दिखे। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लेकर तमाम वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का ध्यान रैली से अधिक इसी पर केंद्रित था। ऐसा लगता था कि जैसे यह रैली ज्वलंत मुद्दों से अधिक राहुल की रीलांचिंग के लिए की जा रही है। भाजपा ने इस बात को लेकर हमला ही बोल दिया। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह रैली महंगाई के खिलाफ नहीं अपितु परिवार को बचाने के लिए की गई थी। कोई कांग्रेस का कप्तान बनने को भी तैयार नहीं है। राहुल गांधी को ऐसे वक्त में यह बिलकुल स्पष्ट करना होगा कि वह आखिर चाहते क्या हैं। देखा जाए तो कांग्रेस की पहली और आखिरी उलझन भी यही है। राहुल गांधी अगर कार्यकर्ताओं कोे मुद्दों पर सड़़क पर उतरकर संघर्ष करते देखना चाहते हैं तो उन्हें पहले खुद की राह स्पष्ट करनी होगी। बिना किसी द्वंद्व के उन्हें आगे बढ़ना होगा। अगर ऐसा होता है तो देश की सबसे पुरानी पार्टी फिर से सत्ता संग्राम के केंद्र में आ जाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
साफगोई से बनेगी बात…..

साफगोई से बनेगी बात.....

सही दिशा में बढ़ रहे कदम ……..

सही दिशा में बढ़ रहे कदम ........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend