ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पांच नंबर बनाम दो नंबर

UB India News by UB India News
September 6, 2022
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर, हास्य - व्यंग
0
पांच नंबर बनाम दो नंबर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़ों के हिसाब से भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। मैंने चेक किया अपना स्टेटस तो वही स्टेटस है‚ मेरे नंबरों में कुछ इजाफा ना हुआ। जितने पैसे थे‚ उतने ही पैसे रहे जेब में। एक्सपर्ट लोग कहते हैं पैसे बढ़ते हैं‚ तो उनके बढ़ते हैं‚ जिनकी जेब में पहले ही पैसे होते हैं। पांच नंबर से हम एक दिन एक नंबर पर भी पहुंच जाएंगे‚ तो इसका मतलब यह ना होगा कि मेरा स्कूटर मर्सीडीज कार में बदल जाएगा‚ जिसके पास मर्सीडीज कार होगी‚ उसके पास रोल्स रोयस कार आ जाएगी। पैसे का यह सिद्धांत हमें समझ लेना चाहिए। पांच नंबर‚ एक नंबर‚ सबसे बड़ा होता है दो नंबर।

कई सरकारी अफसरों के यहां अरबों की संपत्ति बरामद होती है। कई वरिष्ठ सरकारी अफसरों की संपत्ति इतनी है कि पूरे पाकिस्तान की जीडीपी भी शरमा जाए। ऐसे सरकारी अफसरों की अर्थव्यवस्था दो नंबर की संपत्ति की वजह से एक नंबर की है‚ तब भी जब दुनिया में भारतीय अर्थव्यवस्था को पांचवे नंबर पर रखा जा रहा है। दो नंबर के रास्ते पर चलकर बंदा एक नंबर पर पहुंच जाता है‚ यह सिद्धांत कहीं पढ़ाया नहीं जाता। पर जो लोग अक्लमंद हैं‚ वो कोर्स के बाहर के आइटम पढ़ते हैं और लाइफ में आगे बढ़ जाते हैं। कोर्स तक पढ़ने वालों और कोर्स से बाहर पढ़ने वालों के बीच फर्क यह होता है कि कोर्स तक सीमित पढ़ाई करने वाले हद से हद उस कालेज में प्रोफेसर बन जाते हैं‚ जिस कालेज के अध्यक्ष वह विधायक जी होते हैं‚ जो दो नंबर के रास्ते से बहुत सारे कालेज कारखाने कमा चुके होते हैं। पाकिस्तान पूरा मुल्क ही दो नंबर का है‚ पर खींचतान कर कहीं से कुछ रकम ले ही आता है। श्रीलंका पाकिस्तान की तरह दो नंबरी नहीं कर पाता‚ तो श्रीलंका बहुतै परेशानी से गुजर रहा है। पाकिस्तान दो नंबर के रास्ते पर चलकर दुनिया का एक नंबर का आतंकी मुल्क बन गया है। एक नंबर की पोजीशन किसी भी फील्ड में हो‚ फायदा हो जाता है। पाकिस्तान एक साथ भिखारी नंबर वन और आतंकी नंबर वन मुल्क हो गया है। आतंक दिखाकर भीख मांगना बहुतै कलाकारी का काम है। पाकिस्तान के पास यह हुनर है।

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
कांग्रेस का द्वंद्व…….

कांग्रेस का द्वंद्व.......

साफगोई से बनेगी बात…..

साफगोई से बनेगी बात.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend