ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहले जनता दरबार फिर दिल्ली दरबार, जान लीजिए नीतीश का ‘पीएम 2024 प्लान’

UB India News by UB India News
September 6, 2022
in जदयू, पटना
0
पहले जनता दरबार फिर दिल्ली दरबार, जान लीजिए नीतीश का ‘पीएम 2024 प्लान’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब अपना अगला दांव खेलने की तैयारी कर ली है। आज यानि 5 सितंबर को पटना में जनता दरबार के बाद नीतीश दिल्ली जा सकते हैं। इस दौरान वो वहां विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगे। रविवार को एक सवाल के जवाब में, नीतीश ने कहा कि वह विभिन्न दलों के नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली जाएंगे, लेकिन कार्यक्रम का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा ‘बिहार में कुल मिलाकर सात दल महागठबंधन सरकार का समर्थन कर रहे हैं। सात दलों में से चार के शीर्ष नेता दिल्ली में हैं। मैं उनसे मिलूंगा। मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करूंगा।’ सूत्रों ने कहा कि नीतीश ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सोमवार को दिल्ली का दौरा कर सकते हैं।

अब कभी न जाउंगा बीजेपी के साथ- नीतीश
नीतीश ने पार्टी नेताओं से यह भी कहा कि अब वो अपने जीवन में कभी भी बीजेपी के साथ नाता नहीं रखनेवाले। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने बैठक के तुरंत बाद संवाददाताओं से कहा, ‘मैं यह बहुत जोर देकर कह रहा हूं कि नीतीश जी ने पार्टी पदाधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपने जीवनकाल में बीजेपी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे।’
ऐमजॉन पर स्मार्टफोन अपग्रेड डेज, हाथोंहाथ बिकने वाले मोबाइल पर 40% तक छूट

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

जेडीयू के बड़े-बड़े दावे
इसी दौरान राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए, जेडीयू के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि एकजुट विपक्ष 2024 में बीजेपी को हराने का काम करेगा। ठीक उसी तरह जैसे जेडीयू , आरजेडी और कांग्रेस के महागठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में किया था। 2015 में, महागठबंधन ने 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 175 से अधिक सीटें जीती थीं और राज्य में पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के अमित शाह के लगातार प्रचार के बावजूद बीजेपी को केवल 53 सीटों तक सीमित रखा था।वहीं एक सवाल के जवाब में त्यागी ने स्पष्ट किया कि नीतीश विपक्ष के प्रधानमंत्री पद का चेहरा नहीं हैं, बल्कि वह देश भर में उनके बीच एकता कायम करने का चेहरा हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी……..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।...

Next Post
क्या देश वास्तव में टूट रहा है कि भारत को जोड़ने की जरूरत है ?

क्या देश वास्तव में टूट रहा है कि भारत को जोड़ने की जरूरत है ?

भारत-बांग्‍लादेश रिश्‍तों में तनाव घोल रहा तीस्‍ता नदी जल बंटवारा !

भारत-बांग्‍लादेश रिश्‍तों में तनाव घोल रहा तीस्‍ता नदी जल बंटवारा !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend