ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत-बांग्‍लादेश रिश्‍तों में तनाव घोल रहा तीस्‍ता नदी जल बंटवारा !

UB India News by UB India News
September 6, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
भारत-बांग्‍लादेश रिश्‍तों में तनाव घोल रहा तीस्‍ता नदी जल बंटवारा !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का तीन दिवसीय भारत दौरा सोमवार से शुरू हो रहा है। भारत आने से पहले शेख हसीना ने भारत को अपना एक भरोसेमंद साथी तो बताया लेकिन साथ ही यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच तीस्‍ता जल बंटवारे पर जो विवाद जारी है उसे भी सुलझाया जाना चाहिए। शेख हसीना की मानें तो भारत को इस मसले में थोड़ी ज्‍यादा दयालुता दिखानी चाहिए। शेख हसीना इससे पहले अक्‍टबूर 2019 में भारत आई थीं। वह भारत में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगी।

क्‍या कहा शेख हसीना ने
न्‍यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शेख हसीना ने कहा, ‘हम नीचे की तरफ हैं और पानी भारत की तरफ से आता है। ऐसे में भारत को थोड़ी ज्‍यादा दया दिखानी चाहिए। दोनों देशों को इसका फायदा मिले, कुछ ऐसा हो। कभी-कभी हमारे लोगों को इसकी वजह से बहुत ज्‍यादा तकलीफ सहनी पड़ती है, खासतौर पर तीस्‍ता नदी की वजह से।’ उन्‍होंने कहा कि प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी इस मसले को सुलझाना चाहते हैं लेकिन समस्‍या भारत के साथ है। उनका कहना था कि न सिर्फ गंगा बल्कि 54 ऐसी नदियां हैं जिनकी वजह से दोनों देशों के बीच विवाद है और इन्‍हें जल्‍द से जल्‍द सुलझाया जाना चाहिए।

RELATED POSTS

ईरान के चक्कर में भिड़ गए अमेरिका-चीन

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

कहां हैं तीस्‍ता नदी
तीस्‍ता नदी 414 किलोमीटर लंबी है और यह पूर्वी हिमालय के पाउहुनरी पर्वत से निकलती है। यह नदी भारत में सिक्किम और पश्चिम बंगाल से होती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है। भारत में यह 4,840 स्‍क्‍वॉयर मीटर का इलाका कवर करती है। यह नदी कलिमपोंग और दार्जलिंग से होती हुई मनगन, गंगटोक और पैकयोंग जिले,जलपाईगुड़ी, कूच बिहार, रंग्‍पो, मेखलीगंज से होती हुई बांग्‍लादेश के फुलचहारी उपाजिला में ब्रह्मपुत्र नदी में मिल जाती है। भारत में यह नदी 305 किलोमीटर का सफर तय करती है और बाकी बांग्‍लादेश में। तीस्‍ता, सिक्किम की सबसे लंबी नदी है और गंगा के बाद पश्चिम बंगाल की दूसरी सबसे बड़ी नदी है।

भारत और बांग्‍लादेश के बीच तीस्‍ता के जल संसाधनों को लेकर पिछले 35 सालों से विवाद बना हुआ है। कई द्विपक्षीय समझौतों और कई दौर की वार्ता के बाद भी इनका कोई नतीजा नहीं निकल सका है। साल 1983 से ही कई बार वार्ता हो चुकी हैं। साल 1983 में एक अस्‍थायी हल निकाला गया। इसके तहत बांग्‍लादेश को नदी का 36 फीसदी पानी मिलेगा तो भारत को 39 फीसदी जबकि बाकी बचा हुआ पानी किसी के हिस्‍से में नहीं गया।

दोनों देशों के बीच हुआ समझौता
सन 1996 में भारत और बांग्‍लादेश ने गंगा जल संधि साइन की थी। इस समझौते का मकसद पानी की वजह से पैदा होने वाले तनाव को रोकना था। उस समय भारत के प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और शेख हसीना के बीच इस संधि पर साइन हुए थे। दोनों देशों के बीच इस समझौते की अवधि 30 साल की है। फरक्‍का बैराज जो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में यह समझौता उससे खासतौर पर जुड़ा था। इस बांध में जनवरी से मई तक पानी का बहाव बहुत कम रहता है।

इस समझौते का मकसद इस बांध में पानी का बहाव सुनिश्चित करना था। जो संधि दोनों देशों के बीच हुई उसके तहत अगर पानी 75,000 क्‍यूसेक बढ़ता है तो भारत को 40,000 क्‍यूसेक पानी लेने का अधिकार है। लेकिन अगर बांध में 70,000 क्‍यूसेक से कम पानी है तो फिर बहाव को दोनों देशों के बीच बांटा जाएगा। वहीं, अगर बहाव 70,000 से 75,000 क्‍यूसेक तक रहता है तो फिर बांग्‍लादेश को 35,000 क्‍यूसेक पानी दिया जाएगा।

बांग्‍लादेश के लिए जरूरी गंगा
बांग्‍लादेश में कई लोग शुरुआत से ही इस समझौते के खिलाफ हैं। वहां पर कई विशेषज्ञ मानते हैं कि यह समझौता पूरी तरह से भारत के पक्ष में है। साल 2017 में शेख हसीना जब अपने एक और भारत दौरे पर आईं तो उन्‍होंने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में इस समझौते का जिक्र किया। हसीना ने कहा कि जो भी समझौते भारत के साथ हुए हैं, वो सभी उनके देश के पक्ष में हैं।

गंगा और ब्रह्मपुत्र ये दो बड़ी नदियां बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती हैं। इन दोनों नदियों को भारत की ही तरह बांग्‍लादेश में लाइफ लाइन कहा जाता है। इन नदियों से जो छोटी-छोटी नदियां निकली हैं, वो सभी इंडस्‍ट्रीज के लिए जरूरी मानी जाती हैं। बांग्‍लादेश में करीब 400 नदियां हैं और यहां के विशेषज्ञों की मानें तो देश की ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था नदियों पर ही निर्भर है।

भारत की तरह ही बांग्‍लादेश भी कृषि उत्‍पादन पर बहुत हद तक निर्भर है। वहीं 54 नदियां ऐसी हैं जो पड़ोसी देश भारत के साथ हैं। इसमें से सिर्फ एक नदी ही ऐसी है जिसकी धारा ऊपर की तरफ बढ़ती है जबकि 53 नदियां दक्षिण दिशा में भारत से बहती हुई आती हैं। गंगा को बांग्‍लादेश के लिए पानी का एक अहम स्‍त्रोत माना जाता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

ईरान के चक्कर में भिड़ गए अमेरिका-चीन

by UB India News
July 15, 2026
0

अमेरिका ने मंगलवार रात लगातार चौथे दिन ईरान पर हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, करीब सात घंटे...

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

by UB India News
July 15, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आज आर-पार की लड़ाई होने की आशंका बन गई है। प्रदर्शनकारी आज पीओके की...

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू, 99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क………………

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू, 99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क………………

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) आज से लागू हो गया है। इसे पिछले कुछ...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

by UB India News
July 15, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने ईरान के कई...

Next Post
पीएम मोदी ने ट्विटर पर चेंज की अपनी डीपी, तिरंगे को बनाया प्रोफाइल पिक्चर, देशवासियों से की ये अपील

शिक्षक दिवसः PM Modi ने डाॅ राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि, मेहनती शिक्षकों को सराहा

झारखंड में सियासी हलचल, विधानसभा का 1 दिन का विशेष सत्र

झारखंड में सियासी हलचल, विधानसभा का 1 दिन का विशेष सत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend